Grand NewsGrand News
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Search
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: BIG CRIME NEWS : लिव-इन पार्टनर की हत्या : मर्डर के बाद शव के किए कई टुकड़े, फिर कुकर में उबाला, कुकर्मी गिरफ्तार…
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
Font ResizerAa
Grand NewsGrand News
Search
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
18+Grand NewsMURDERNATIONALक्राइमदेश

BIG CRIME NEWS : लिव-इन पार्टनर की हत्या : मर्डर के बाद शव के किए कई टुकड़े, फिर कुकर में उबाला, कुकर्मी गिरफ्तार…

Neeraj Gupta
Last updated: 2023/06/08 at 12:58 PM
Neeraj Gupta
Share
3 Min Read
SHARE

मुंबई। BIG CRIME NEWS : मुंबई में दिल्ली के श्रद्धा वालकर मर्डर केस जैसा ही एक मामला सामने आया है। मुंबई में लिव-इन में रह रहे युवक ने अपनी प्रेमिका की हत्या कर दी और शव के टुकड़े-टुकड़ कर दिया। इतना ही नहीं उसने अपने इस घिनौने जुर्म को छिपाने के लिए शव के टुकड़ों को प्रेशर कुकर में उबाला दिया। बताया जा रहा कि शख्स ने शव को पेड़ काटने वाली मशीन से कई टुकड़ों में काटा और इसकी बदबू न आए, इसके लिए वह शव के टुकड़ों को प्रेशर कुकर में उबाला करता था। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले पूछताछ की जा रही है।

Contents
जानिए क्या है पूरा मामलाझगड़ा हुआ तो गुस्से में उतारा मौत के घाट

- Advertisement -
Ad image

जानिए क्या है पूरा मामला

मीरा रोड पर मौजूद नया नगर पुलिस थाना इलाके की गीता-आकाशदीप सोसायटी का। सोसायटी की 7वीं मंजिल पर 56 साल का मनोज साहनी अपनी लिव इन पार्टनर 36 साल की सरस्वती वैद्य के साथ काफी समय से रह रहा था। कुछ दिनों से मनोज के फ्लैट से अजीब तरह की बदबू आ रही थी। उसके पड़ोसी इस बदबू से परेशान हो गए। उन लोगों ने पुलिस को इसके बारे में जानकारी दी। सूचना मिलने पर नया नगर थाना पुलिस मनोज की फ्लैट में पहुंची। मनोज ने घर का दरवाजा खोला तो पुलिस जैसे ही अंदर घुसी तो वहां से तेज बदबू आ रही थी। पुलिस ने पूरे घर की तलाशी तो उन्हें शव के टुकड़े घर में मिले, जिसे देख पुलिस भी हैरान रह गई। पुलिस ने उसी समय मनोज को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि यह शव के टुकड़े उसकी लिव इन पार्टनर सरस्वती के हैं।

- Advertisement -

झगड़ा हुआ तो गुस्से में उतारा मौत के घाट

किसी बात को लेकर मनोज और सरस्वती का झगड़ा हो गया था। गुस्से में मनोज ने सरस्वती की हत्या कर दी, इसके बाद बाजार गया और चेनशॉ (पेड़ काटने वाली मशीन) लेकर आया। फ्लैट पर वापस आकर शव को कई टुकड़ों में काटा। उसने पुलिस को बताया कि उसने कई दिनों तक शव के टुकड़ों को प्रेशर कुकर में उबाला भी ताकि इससे बदबू न आए।

- Advertisement -

पुलिस ने बताया कि हत्या 3-4 दिन पहले की गई है। फिलहाल शव के टुकड़ों को इकठ्ठा कर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया है। मौके पर फोरेंसिक टीम को भी बुलाया गया। फ्लैट से अन्य सबूत भी इकट्ठा किए गए हैं। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद अधिक जानकारी सामने आ सकेगी। पुलिस ने फ्लैट सील कर दिया है। आरोपी मनोज बोरीवली एरिया में दुकान चलाता है। मनोज और सरस्वती के बारे में अधिक जानकारी निकाली जा रही है।

TAGGED: # latest news, BIG CRIME, Big Crime News, BIG CRIME NEWS मुंबई, CRIME NEWS, GRAND NEWS, INDIA, ग्रैंड न्यूज़, मुंबई
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link Print
Previous Article CG NEWS : ट्रेन की खिड़की पर युवक की लटकी मिली लाश, जांच में जुटी पुलिस…
Next Article CG Accident News : स्कूटी और बाइक की टक्कर में 1 युवक की मौत, लड़की समेत तीन की हालत नाजुक

Latest News

CG News :आपातकाल की 50वीं वर्षगांठ पर अभाविप रायपुर महानगर द्वारा विचार संगोष्ठी का आयोजन
Grand News छत्तीसगढ़ रायपुर June 25, 2025
CG News : शाला प्रवेशोत्सव मे मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए धरसींवा विधायक पद्मश्री अनुज शर्मा
Grand News छत्तीसगढ़ June 25, 2025
CG News : गरियाबंद जिले के बेटियों ने हमटा पास की 14 हजार फिट ऊंची चोटी पर फहराया तिरंगा
Grand News गरियाबंद छत्तीसगढ़ June 25, 2025
CG News : गुरु खुशवंत साहेब के सतत प्रयासों से आरंग क्षेत्र के तीन शासकीय विद्यालयों के भवन निर्माण कार्यों को मिली पुनः स्वीकृति
Grand News छत्तीसगढ़ June 25, 2025
Follow US
© 2024 Grand News. All Rights Reserved. Owner - Rinku Kahar. Ph : 62672-64677.
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?