Grand NewsGrand News
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Search
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: CG BIG NEWS : केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह के बयान पर सीएम बघेल का पलटवार, कहा – ट्विटर पर देखने से कुछ नहीं दिखेगा, भ्रष्टाचार के अंतरराष्ट्रीय पितामह जमीन पर जाकर देखें, तो दिखेगा
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
Font ResizerAa
Grand NewsGrand News
Search
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
छत्तीसगढ़राजनीति

CG BIG NEWS : केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह के बयान पर सीएम बघेल का पलटवार, कहा – ट्विटर पर देखने से कुछ नहीं दिखेगा, भ्रष्टाचार के अंतरराष्ट्रीय पितामह जमीन पर जाकर देखें, तो दिखेगा

Neeraj Gupta
Last updated: 2023/06/09 at 6:52 PM
Neeraj Gupta
Share
4 Min Read
CG BIG NEWS : केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह के बयान पर सीएम बघेल का पलटवार, कहा - ट्विटर पर देखने से कुछ नहीं दिखेगा, भ्रष्टाचार के अंतरराष्ट्रीय पितामह जमीन पर जाकर देखें, तो दिखेगा
CG BIG NEWS : केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह के बयान पर सीएम बघेल का पलटवार, कहा - ट्विटर पर देखने से कुछ नहीं दिखेगा, भ्रष्टाचार के अंतरराष्ट्रीय पितामह जमीन पर जाकर देखें, तो दिखेगा
SHARE

 

- Advertisement -

 

- Advertisement -
Ad image
- Advertisement -

रायपुर। CG BIG NEWS : छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने भाजपा नेताओं और केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह के बयान पर पलटवार किया है। मुख्यमंत्री बघेल ने कहा कि, हमारी हर योजना में पारदर्शिता है। सीधा सारा पैसा हितग्राही के खाते में जाता है। कमीशनखोरी तो इनकी सरकार में थी। वह हमारी नहीं अपनी बात कर रहे हैं। इनके समय में मोबाइल बांटने, राशन कार्ड बनाने, चप्पल खरीदने सब में कमीशनखोरी होती थी। सीएम ने कहा कि, ट्विटर पर देखने से कुछ नहीं दिखेगा, भ्रष्टाचार के अंतरराष्ट्रीय पितामह जमीन पर जाकर देखें, तो दिखेगा। मुख्यमंत्री शुक्रवार को बालोद के दल्ली राजहरा पहुंचे थे।

- Advertisement -
खा-खा कहना छत्तीसगढ़वासियों का अपमान
केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह के कका की जगह खा-खा मुख्यमंत्री कहने को लेकर भी सीएम बघेल ने निशाना साधा। मुख्यमंत्री ने कहा कि, उन्होंने यह संबोधन शब्द खुद नहीं रखा है। साहित्यकार, कवि और पूरी छत्तीसगढ़ की जनता मुझे प्रेम से कका कहकर बुलाती है। यहां बच्चे, युवा हर कोई मुझे कका कहता है। अब तो बड़े बुजुर्ग भी कका कहने लगे हैं। ये छत्तीसगढ़ वासियों का प्रेम है। भाजपा को कका शब्द को तकलीफ है और केंद्रीय मंत्री इस तरह से बयान दे रहे हैं। इसका मतलब यह है कि वे पूरे छत्तीसगढ़ वासियों का अपमान कर रहे हैं। गिरिराज सिंह कका शब्द का मतलब नहीं जानते हैं।
ये लोग दो तरह की बातें करते हैं, एक कुछ बोलता है, दूसरा कुछ
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा कि, गिरिराज सिंह आरोप लगा रहे हैं। इनके समय में तो सब में कमीशनखोरी होती थी। गौठान योजना को देखने के लिए गुजरात, मध्य प्रदेश की टीम आई। लोकसभा की चार टीमें आईं। सब देखकर गए, तारीफ कर रहे हैं। गिरिराज सिंह कहते हैं कि नरवा वाले काम में भ्रष्टाचार हुआ है। अभी तीन दिन हुआ देश भर के पीसीसीएफ की कार्यशाला हुई। केंद्र सरकार के एडिशन सेक्रेटरी आए। वो भी तारीफ करके गए। कहा कि, जितना बढ़िया काम छत्तीसगढ़ में हुआ कहीं नहीं हुआ। ये लोग कहते हैं गड़बड़ है। यह लोग दो तरह की बातें करते हैं। एक कुछ बोलेगा दूसरा कुछ। केवल चुनाव के लिए है ये।

 

- Advertisement -

ट्विटर पर देखने से कुछ नहीं दिखेगा, "भ्रष्टाचार के अंतरराष्ट्रीय पितामह" जमीन पर जाकर देखें, तो दिखेगा। pic.twitter.com/Cv8g7W3zxH

— Bhupesh Baghel (@bhupeshbaghel) June 9, 2023

 

किसान खुद को ठगा हुआ महसूस कर रहे
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा कि एमएसपी केवल एक छलावा है। यूपीए के समय में निरंतर एमएसपी वृद्धि हुई है। 10 सालों में 130 प्रतिशत से ज्यादा की बढ़ोतरी की गई। जबकि भाजपा सरकार में 61 फीसदी वृद्धि हुई है, जो कि आधे से भी कम है। केंद्र की सरकार ने किसानों की आय दोगुनी करने की बात कही थी, लेकिन अब तो कृषि की लागत दोगुनी हो गई। इसके चलते किसान खुद को ठगा हुआ महसूस कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि, कोदो-कुदकी का भी समर्थन मूल्य घोषित नहीं किया है, केवल रागी का किया है। जबकि छत्तीसगढ़ सरकार ने कोदो-कुदकी का भी समर्थन मूल्य घोषित किया है।

 

TAGGED: # Chief Minister Bhupesh Baghel, CG BIG NEWS, CG BREAKING NEWS, Cg Latest News, CG LATEST UPDATE NEWS, CM BHUPESH BAGHEL, giriraj singh, GRAND NEWS Raipur, union minister giriraj singh
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link Print
Previous Article CG NEWS : अब ऑनलइन होगा किसानों की समस्या का समाधान, एफजीआर पोर्टल हुआ लांच, इस नम्बर पर दर्ज करा सकेंगे शिकायत CG NEWS: निःशुल्क खसरा बी-1 का वितरण : किसानों  को आगामी खरीफ मौसम में खेती के लिए आर्थिक सहायता, कृषि ऋण आदि लेने में होगी आसानी
Next Article Jobs 2023 : शासकीय कालेजों में असिस्टेंट प्रोफेसर की भर्ती के लिए आवेदन शुरू, जानिए कब तक कर सकते है अप्लाई  CG JOB NEWS : युवाओं के लिए जॉब का सुनहरा अवसर, 1200 से अधिक पदों पर निकली भर्तियां, इस दिन होगी इंटरव्यू

Latest News

CG NEWS : छोटे कदम, बड़ी उड़ान: महतारी वंदन योजना से हिन्देश्वरी बनीं सफल उद्यमी, सशक्त हो रही महिलाएं
CG NEWS : छोटे कदम, बड़ी उड़ान: महतारी वंदन योजना से हिन्देश्वरी बनीं सफल उद्यमी, सशक्त हो रही महिलाएं
छत्तीसगढ़ June 5, 2025
CG CRIME NEWS : 53 साल के अधेड़ ने 13 साल की मासूम से किया दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार 
कोंडागांव क्राइम छत्तीसगढ़ June 5, 2025
CG: विश्व पर्यावरण दिवस पर नक्सल पीड़ितों संग एसपी,जिला प .सीईओ एवं डीएफओ ने किया पौधारोपण
CG: विश्व पर्यावरण दिवस पर नक्सल पीड़ितों संग एसपी,जिला प .सीईओ एवं डीएफओ ने किया पौधारोपण
Grand News सुकमा June 5, 2025
CG: 10वीं और 12वीं में जिले की टॉपर को एसपी ने किया सम्मानित
CG: 10वीं और 12वीं में जिले की टॉपर को एसपी ने किया सम्मानित
Grand News छत्तीसगढ़ सुकमा June 5, 2025
Follow US
© 2024 Grand News. All Rights Reserved. Owner - Rinku Kahar. Ph : 62672-64677.
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?