Grand NewsGrand News
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Search
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: Train Accident Update : 82 शवों की अभी तक नहीं हुई शिनाख्त, ओडिशा सरकार ने पड़ोसी राज्यों से मांगी मदद
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
Font ResizerAa
Grand NewsGrand News
Search
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Grand NewsTravelओडिशादुर्घटना

Train Accident Update : 82 शवों की अभी तक नहीं हुई शिनाख्त, ओडिशा सरकार ने पड़ोसी राज्यों से मांगी मदद

Neeraj Gupta
Last updated: 2023/06/09 at 1:23 PM
Neeraj Gupta
Share
3 Min Read
Balasore Train Accident : बालासोर रेल हादसे में CBI का बड़ा एक्शन, रेलवे के तीन कर्मचारी गिरफ्तार
Balasore Train Accident : बालासोर रेल हादसे में CBI का बड़ा एक्शन, रेलवे के तीन कर्मचारी गिरफ्तार
SHARE

ओडिशा। Train Accident Update : बालासोर जिले में 2 जून यानी शुक्रवार को एक भीषण ट्रेन हादसा हुआ था। बहनागा रेलवे स्टेशन के पास तीन ट्रेनों की आपस में टक्कर हो गई थी। इस हादसे में 275 लोगों की मौत हो गई। हादसे में मारने वालों में से 82 शवों की पहचान नहीं हो सकी है। इस बीच कई लोग ऐसे हैं जो अब भी इस दुर्घटना का शिकार हुए अपनों की तलाश में इधर-उधर भटक रहे हैं। हाथ में तस्वीर, आंखों में उम्मीद लिए हर अस्पताल के चक्कर काट कर रहे हैं लेकिन हाथ सिर्फ निराशा ही लगी है।

Contents
पीड़ित परिवारों के लिए कंट्रोल रूम, खाने पीने की व्यवस्थानियंत्रण कक्ष किया गया स्थापितवैज्ञानिक प्रक्रिया अपनाई जा रही

इस बीच, पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार जैसे राज्यों के बहुत सारे लोग एम्स भुवनेश्वर में अपने परिवार के सदस्यों के पार्थिव शरीर का इंतजार कर रहे हैं। ओडिशा सरकार ने गुरुवार को पश्चिम बंगाल, बिहार और झारखंड के अधिकारियों से चर्चा की और शीघ्र ही शवों की पहचान कराने में मदद मांगी।

- Advertisement -
Ad image

पीड़ित परिवारों के लिए कंट्रोल रूम, खाने पीने की व्यवस्था

भुवनेश्वर नगर निगम के कमिश्नर विजय अमृता कुलंगे ने बताया कि वह शवों की पहचान प्रक्रिया को तेज करने के लिए राज्य सरकार के अन्य अधिकारियों के साथ मिलकर काम कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि पीड़ित परिवारों की मदद के लिए एक कंट्रोल रूम बनाया गया है। वहीं, शव लेने के लिए आने वाले लोगों को खाने और रहने की सुविधा भी दी जा रही है।

- Advertisement -

नियंत्रण कक्ष किया गया स्थापित

उन्होंने कहा, पीड़ितों के रिश्तेदारों की सहायता के लिए एक नियंत्रण कक्ष स्थापित किया गया है। शव लेने के लिए आने वाले लोगों को भोजन और रहने की सुविधा भी प्रदान की जा रही है। एम्स भुवनेश्वर ने कहा कि संस्थान में रखे गए 162 शवों में से 80 शवों को मृत व्यक्तियों के परिवारों को सौंप दिया गया है जबकि 82 अन्य अज्ञात हैं।

- Advertisement -

वैज्ञानिक प्रक्रिया अपनाई जा रही

कुछ शवों पर कई परिवारों की तरफ से अपना-अपना दावा किया जा रहा है, इसलिए डीएनए नमूनाकरण ही एकमात्र वैज्ञानिक प्रक्रिया है जो शवों की असली पहचान कराएगी। उन्होंने कहा कि हमने लगभग 50 डीएनए नमूने एकत्र किए हैं। पहले बैच में 29 नमूने एम्स दिल्ली भेजे गए थे और इसकी परीक्षण रिपोर्ट दो दिनों के भीतर आने की उम्मीद है। एक बार डीएनए रिपोर्ट उसके पास पहुंच जाए, तो हम इनमें से कुछ शवों को उनके सही परिवार को दे सकते हैं।

TAGGED: # latest news, GRAND NEWS, INDIA, train accident, Train Accident Updaet, Train Accident Updaet ओडिशा, Train Accident Update, ओडिशा, ग्रैंड न्यूज़
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link Print
Previous Article Suicide News : शादीशुदा महिला ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, क्षेत्र में फैली सनसनी, जांच में जुटी पुलिस…
Next Article CRIME NEWS : युवक पर धारदार हथियार से जानलेवा हमला, रोती रही मां, भीड़ बनी मूकदर्शक

Latest News

Aaj Ka Rashifal 8 june 2025 : कैसा रहेगा आपका दिन, इन बातों का रखें ध्यान, जानें आज का राशिफल
राशिफल June 8, 2025
CG Crime: शादी का झांसा देकर युवती से दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार 
Grand News क्राइम छत्तीसगढ़ दुर्ग June 7, 2025
CG NEWS: “संकल्प से सिद्ध” अभियान के तहत भाजपा बताएगी केंद्र सरकार की 11 वर्षों की उपलब्धियाँ
Grand News गरियाबंद छत्तीसगढ़ June 7, 2025
CG NEWS: ग्राम राहटादाह में पिता की हत्या करने वाले पुत्र को धमधा पुलिस ने भेजा जेल
Grand News छत्तीसगढ़ दुर्ग June 7, 2025
Follow US
© 2024 Grand News. All Rights Reserved. Owner - Rinku Kahar. Ph : 62672-64677.
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?