Grand NewsGrand News
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Search
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: गरियाबंद-कलेक्टर आकाश छिकारा ने एफएलसी कार्यों का किया अवलोकन, वेयर हाउस में की गई व्यवस्थाओं का लिया जायजा, सुरक्षा व्यवस्था के दिये निर्देश
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
Font ResizerAa
Grand NewsGrand News
Search
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Grand News

गरियाबंद-कलेक्टर आकाश छिकारा ने एफएलसी कार्यों का किया अवलोकन, वेयर हाउस में की गई व्यवस्थाओं का लिया जायजा, सुरक्षा व्यवस्था के दिये निर्देश

Vijay Sinha
Last updated: 2023/06/11 at 7:37 PM
Vijay Sinha
Share
2 Min Read
SHARE

लेकिन गरियाबंद 11 जून 2022/ विधानसभा निर्वाचन 2023 के लिए शनिवार 10 जून 2023 से ईवीएम मशीन की एफएलसी का कार्य प्रारंभ हो गया है। आज कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री आकाश छिकारा ने जिला मुख्यालय स्थित कृषि उपज मंडी परिसर के वेयरहाउस में पहुंचकर चल रहे एफएलसी कार्यों का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने एफएलसी के लिए बनाये गये वेयर हाउस का अवलोकन किया और आवश्यक व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। कलेक्टर श्री छिकारा ने एफएलसी हेतु पुख्ता सुरक्षा व्यवस्था करने के भी निर्देश दिए।

- Advertisement -

श्री छिकारा ने मौके पर उपस्थित अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि एफएलसी केंद्र में अनाधिकृत व्यक्ति को किसी भी स्थिति में प्रवेश नहीं दिया जाए। उन्होंने कहा कि प्रवेश हेतु पहचान पत्र जारी कर अधिकृत व्यक्तियों के पहचान होने के उपरांत ही उन्हें वेयर हाउस में प्रवेश दिया जाए। उप जिला निर्वाचन अधिकारी श्री टी.आर. देवांगन ने बताया कि कल 10 जून को सभी मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों के अधिकृत प्रतिनिधियों की उपस्थिति में एफएलसी का कार्य प्रारंभ किया गया है। श्री देवांगन ने यह भी बताया कि एफ.एल.सी के तहत बीयू-1146 नग, सीयू-774 नग एवं वीवीपेट-1110 नग कुल 3030 मशीनों का जिले में एफएलसी (फर्स्ट लेवल चेकिंग) कार्य इलेक्ट्रानिक कार्पाेरेशन ऑफ इंडिया लिमिटेड, हैदराबाद से आए 8 इंजिनियर्स द्वारा मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों के समक्ष किया गया। एफएलसी कार्य के लिए बनाये गये वेयर हाउस में प्रवेश के पूर्व पुलिस अधिकारियों द्वारा सभी प्रतिनिधियों, अधिकारियों एवं कर्मचारियों को प्रवेश के समय स्क्रीनिंग किया जा रहा है। इसके अलावा मोबाइल, कैमरा, स्पाय पेन, स्मार्ट वॉच सहित किसी भी अन्य प्रकार की इलेक्ट्रानिक्स डिवाइस को बाहर ही जमा कराया जा रहा है। इस अवसर पर अपर कलेक्टर श्री अविनाश भोई, एफएलसी के नोडल अधिकारी संयुक्त कलेक्टर श्री नवीन कुमार भगत, एसडीएम गरियाबंद श्री भूपेन्द्र साहू, डिप्टी कलेक्टर श्री अनुपम आशीष टोप्पो सहित एफ.एल.सी कार्य में लगे अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित थे।

- Advertisement -
Ad image
- Advertisement -
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link Print
Previous Article CG NEWS :  बिन्द्रानवागढ़ विधानसभा के 16 लोगों ने किया कांग्रेस प्रवेश, PCC अध्यक्ष मरकाम ने दिलाई सदस्यता CG NEWS : बिन्द्रानवागढ़ विधानसभा के 16 लोगों ने किया कांग्रेस प्रवेश, PCC अध्यक्ष मरकाम ने दिलाई सदस्यता
Next Article CG BREAKING : डबरी में नहाने के दौरान बड़ा हादसा, डूबने से दो बच्चियों की मौत, मचा हड़कंप  RAIPUR BREAKING : राजधानी में बड़ा हादसा : एयरपोर्ट के सामने ब्लू वाटर खदान में 3 युवकों की डूबने से मौत

Latest News

CG NEWS: देशभक्ति के रंग में रंगा छत्तीसगढ़
Grand News छत्तीसगढ़ रायपुर May 17, 2025
CG NEWS: कोरबा जिले की सड़कों का होगा कायाकल्प, 143 करोड़ रूपए की मिली स्वीकृति: उद्योग मंत्री देवांगन
Grand News कोरबा छत्तीसगढ़ May 17, 2025
trade war : बर्बाद होने की कगार पर बांग्लादेश! भारत से पंगा पड़ा भारी, भारत ने बांग्लादेश से कोलकाता और मुंबई बंदरगाहों तक परिधान आयात पर प्रतिबंध लगाया;
Grand News अंतराष्ट्रीय देश पश्चिम बंगाल May 17, 2025
CG NEWS: “गौरव गाथा ‘ऑपरेशन सिंदूर’ को समर्पित तिरंगा यात्रा में उमड़ा जनसैलाब, गुरु खुशवंत साहेब जी के नेतृत्व में आरंग से नया रायपुर तक गूंजा भारत माता की जय”
Grand News छत्तीसगढ़ रायपुर May 17, 2025
Follow US
© 2024 Grand News. All Rights Reserved. Owner - Rinku Kahar. Ph : 62672-64677.
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?