Grand NewsGrand News
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Search
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: BIG NEWS : प्रियंका गांधी का वादा – महिलाओं को हर महीने देंगे 1500 रुपए, गैस सिलेंडर 500 में, किसानों का होगा कर्ज माफ 
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
Font ResizerAa
Grand NewsGrand News
Search
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
छत्तीसगढ़

BIG NEWS : प्रियंका गांधी का वादा – महिलाओं को हर महीने देंगे 1500 रुपए, गैस सिलेंडर 500 में, किसानों का होगा कर्ज माफ 

Neeraj Gupta
Last updated: 2023/06/12 at 2:37 PM
Neeraj Gupta
Share
4 Min Read
BIG NEWS : प्रियंका गांधी का वादा - महिलाओं को हर महीने देंगे 1500 रुपए, गैस सिलेंडर 500 में, किसानों का होगा कर्ज माफ 
BIG NEWS : प्रियंका गांधी का वादा - महिलाओं को हर महीने देंगे 1500 रुपए, गैस सिलेंडर 500 में, किसानों का होगा कर्ज माफ 
SHARE

 

 

 

जबलपुर। BIG NEWS : एमपी में आनेवाले विधानसभा चुनावों में जीत के लिए कांग्रेस कर्नाटक फार्मूले पर चलेगी। कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने जबलपुर में 5 गारंटी देकर अपने प्लान के साथ इरादे भी जाहिर कर दिए। प्रियंका ने यह भी कहा कि इन बातों पर अमल की जिम्मेदारी मेरी है, मेरा आपसे वादा है कि कांग्रेस की सरकार बनते ही इन घोषणाओं पर मैं अमल करवाउंगी।

प्रियंका गांधी ने गोल बाजार में जनसभा कर कांग्रेस का प्रचार अभियान शुरू किया। उन्होंने अपने संबोधन में राज्य की बीजेपी सरकार पर करारे प्रहार किए। प्रियंका गांधी ने हर हर नर्मदे, नर्मदा मैया की जय कहकर संबोधन प्रारंभ किया। उन्होंने कहा कि एमपी भारत का दिल है, जबलपुर संस्कारधानी है। इन्हीं संस्कारों के आधार पर हमारा भारत आगे बढ़ा है।

 

- Advertisement -

राज्य की बीजेपी सरकार पर हमला बोलते हुए उन्होंने कहा कि हमारे नेता जो कहते थे वो करके दिखाते थे, सेवा सर्वोपरि होती थी लेकिन पिछले 18 सालों से आपका इस्तेमाल हो रहा है, शोषण हो रहा है। कई घोषणाएं की जाती हैं और पूरा नहीं किया जाता। पिछले चुनाव में हमारी सरकार बनी थी लेकिन धनबल से बीजेपी ने हमारी सरकार गिराकर सत्ता हथिया ली। एमपी में घोटाले हो रहे हैं, घोटालो की लंबी लिस्ट है। यहां बेरोजगारी बढ़ रही है। बीजेपी ने नर्मदा मैया को नहीं छोडा, महाकाल को भी नहीं छोडा। बीजेपी ने 225 घोटाले किए, हर महीने एक घोटाला किया।

प्रियंका ने लाड़ली बहना योजना का जिक्र करते हुए कहा कि महिलाओं को चुनाव के कारण लुभाया जा रहा है। ये योजना पहले क्यों शुरु नहीं की। प्रदेश में महंगाई ज्यादा है। उन्होंने कहा कि बीजेपी नेता डबल इंजन की बात करते हैं, युवाओं को नौकरी नहीं मिल रही, पेपर लीक हो जाते हैं। दलितों, आदिवासियों पर अत्याचार हो रहे हैं। देश में और प्रदेश सब कुछ गलत हो रहा है पर आपको बताया जा रहा है सब अच्छा चल रहा है। किसानों के लिए सरकार ने कुछ नहीं किया। 4 हजार करोड का घोटाला मुआवजा वितरण में किया। बीजेपी सत्ता के लिए कुछ भी कर सकती है। हमारे कुछ नेता भी अपनी विचारधारा त्यागकर बीजेपी में चले गए।

 

प्रियंका गांधी ने जनसभा में आए लोगों से कहा कि आपके प्रदेश के सीएम घोषणावीर हैं। 22 हजार घोषणा कीं, लेकिन 22 हजार नौकरियां भी नहीं दिला पाए। घोषणा एक प्रतिशत भी पूरी नहीं हुई। आप जागरूक बनिए। हमने किसानों का कर्ज माफ किए, 100 रुपए में 100 यूनिट बिजली दी, सामाजिक सुरक्षा पेंशन बढाई।

 

प्रियंका ने कहा कि हम आपके सामने कुछ गारंटी लाएं हैं जिन्हें हम लागू करेंगे, ये मेरा वादा है-

 

- Advertisement -
Ad image
- Advertisement -

1- हर महीने महिलाओं को 1500 रुपए देंगे
2- गैस सिलेंडर 1000 में नहीं, 500 में मिलेगा
3- 100 यूनिट बिजली माफ, 200 यूनिट का बिल हाफ
4- पुरानी पेंशन योजना लागू करेंगे
5- बचे हुए किसानों का कर्ज माफ करेंगे

 

उन्होंने यह भी कहा कि हमने ऐसा ही वादा कर्नाटक में किया था और सरकार बनते ही लागू भी कर दिया। इससे पहले डुमना एयरपोर्ट से प्रियंका ग्वारीघाट पहुंची जहां उन्होंने नर्मदाजी की पूजा की। घाट पर 101 पंडितों ने प्रियंका गांधी से नर्मदा पूजन कराई। नर्मदाजी की पूजा अर्चना के बाद महाआरती हुई। प्रियंका गांधी ने हाथ जोड़कर नर्मदा मैया से आशीर्वाद मांगा और फिर आरती भी की। उनकी जनसभा के लिए खास तौर पर महिलाएं उत्साहित नजर आईं। सभा के लिए 70 हजार वर्गफीट में पंडाल बनाया गया जोकि खचाखच भर गया था।

TAGGED: # latest news, BIG NEWS, CG BREAKING NEWS, Cg Latest News, cg news in hindi, GRAND NEWS CHHATTISGARH, GRAND NEWS Raipur, MP NEWS, priyanka gandhi news
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link Print
Previous Article CG NEWS : पाँच दिन से लापता युवक की मिली लाश, हत्या कर पुल के नीचे फेंका शव, जांच में जुटी पुलिस 
Next Article CG CRIME NEWS : शादी का लालच देकर 3 साल तक 11 साल बड़ी महिला से करता रहा रेप, प्रेग्नेंट होने पर छोड़ा, गिरफ्तार…

Latest News

CG NEWS:रायगढ़ में नवगुरुकुल फाउंडेशन ने लड़कियों को सशक्त बनाने की दिशा में उठाया कदम
Grand News छत्तीसगढ़ रायगढ़ May 16, 2025
CG NEWS: इंस्टाग्राम पर अश्लील वीडियो वायरल करने वाले बॉयफ्रेंड ने की, आत्महत्या, प्रेमिका ने दर्ज कराई थी रिपोर्ट
CG NEWS: इंस्टाग्राम पर अश्लील वीडियो वायरल करने वाले बॉयफ्रेंड ने की आत्महत्या, प्रेमिका ने दर्ज कराई थी रिपोर्ट
Grand News छत्तीसगढ़ बिलासपुर May 16, 2025
RAIPUR BIG BREAKING : राजधानी के तेलीबांधा चौक में दर्दनाक सड़क हादसा, ट्रक के नीचे दबने से हुई युवती की मौत
Breaking News Grand News छत्तीसगढ़ रायपुर May 16, 2025
CG : नगर पंचायत डभरा में 10 करोड़ की लागत से बनी गौरव पथ सड़क निर्माण चढ़ी भ्रष्टाचार की भेंट, जांच में पहुंची पांच सदस्यीय टीम
CG : नगर पंचायत डभरा में 10 करोड़ की लागत से बनी गौरव पथ सड़क निर्माण चढ़ी भ्रष्टाचार की भेंट, जांच में पहुंची पांच सदस्यीय टीम
Grand News छत्तीसगढ़ जांजगीर-चांपा May 16, 2025
Follow US
© 2024 Grand News. All Rights Reserved. Owner - Rinku Kahar. Ph : 62672-64677.
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?