Grand NewsGrand News
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Search
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: BIG NEWS : छत्तीसगढ़ के दो IAS को मिली बड़ी जिम्मेदारी, अमित अग्रवाल बनाये गए UIDAI के CEO, सुबोध कुमार NTA के DG नियुक्त
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
Font ResizerAa
Grand NewsGrand News
Search
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Breaking Newsछत्तीसगढ़देश

BIG NEWS : छत्तीसगढ़ के दो IAS को मिली बड़ी जिम्मेदारी, अमित अग्रवाल बनाये गए UIDAI के CEO, सुबोध कुमार NTA के DG नियुक्त

Neeraj Gupta
Last updated: 2023/06/12 at 2:03 PM
Neeraj Gupta
Share
2 Min Read
BIG NEWS : छत्तीसगढ़ के दो IAS को मिली बड़ी जिम्मेदारी, अमित अग्रवाल बनाये गए UIDAI के CEO, सुबोध कुमार NTA के DG नियुक्त
BIG NEWS : छत्तीसगढ़ के दो IAS को मिली बड़ी जिम्मेदारी, अमित अग्रवाल बनाये गए UIDAI के CEO, सुबोध कुमार NTA के DG नियुक्त
SHARE

 

 

- Advertisement -
Ad image

 

रायपुर। BIG NEWS : केंद्र में अहम जिम्मा संभाल रहे छत्तीसगढ़ के दो IAS को बड़ी जिम्मेदारी मिली है, सीनियर IAS अधिकारी सुबोध कुमार सिंह (Subodh Kumar Singh) को नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) का महानिदेशक (DG) नियुक्त किया है। वहीं सीनियर IAS अधिकारी अमित अग्रवाल (Amit Agarwal) को ‘आधार’ सेवा देने वाली UIDAI का CEO बनाया है। अग्रवाल (1993 बैच) और सिंह (1997 बैच) दोनों छत्तीसगढ़ कैडर के IAS अधिकारी हैं। केंद्रीय कैबिनेट की नियुक्ति समिति ने ब्यूरोक्रेसी में बड़ा फेरबदल करते हुए ये बड़ा बदलाव किया है।

 

मंत्रालय ने अपने आदेश में कहा है, इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय (MEITY) में अतिरिक्त सचिव अमित अग्रवाल को UIDAI के CEO के रूप में भारत सरकार के अतिरिक्त सचिव के पद और वेतन पर नियुक्त किया गया है.वहीं, सुबोध सिंह (जो वर्तमान में उपभोक्ता मामले, खाद्य और सार्वजनिक वितरण मंत्रालय के तहत खाद्य और सार्वजनिक वितरण विभाग में अतिरिक्त सचिव हैं) को NTA के DG के रूप में नामित किया गया है. पर्यावरण, वन और जलवायु परिवर्तन मंत्रालय में अतिरिक्त सचिव ऋचा शर्मा का ट्रांसफर सुबोध सिंह के स्थान पर किया गया है.

 

वर्तमान में सांताक्रूज एक्सक्लूसिव एक्सपोर्ट प्रोसेसिंग, स्पेशल इकोनॉमिक जोन, मुंबई के विकास आयुक्त श्याम जगन्नाथन अब बंदरगाह, नौवहन और जलमार्ग मंत्रालय (Ministry of Ports, Shipping and Waterways) में महानिदेशक (शिपिंग) होंगे.सीनियर ब्यूरोक्रेट संजीव कुमार चड्ढा महिला एवं बाल विकास मंत्रालय में, वुमलुनमंग वुलनाम आर्थिक मामलों के विभाग में, जबकि रमेश कृष्णमूर्ति श्रम एवं रोजगार मंत्रालय में अतिरिक्त सचिव होंगे. कई और ब्यूरोक्रेट्स के विभागों और पदों में बदलाव किया गया है.केंद्र सरकार के विभिन्न विभागों में 13 सीनियर अधिकारियों को नियुक्त किया गया है.

कार्मिक और प्रशिक्षण विभाग में अतिरिक्त सचिव रश्मि चौधरी को केंद्रीय सूचना आयोग में सचिव नियुक्त किया गया है. कुछ और अधिकारियों के पदों में भी फेरबदल किया गया है। 2007 बैच के 26 अफसरों को ज्वाइंट सेकरेट्री इम्पैनल किया गया है। छत्तीसगढ़ से उन 26 में से एक नाम केसी देवसेनापति का है।

 

TAGGED: # latest news, Amit Agarwal, BIG NEWS, CG BREAKING NEWS, Cg Latest News, CG LATEST UPDATE NEWS, cg news in hindi, GRAND NEWS, GRAND NEWS CHHATTISGARH, Latest News In CG, Subodh Kumar Singh
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link Print
Previous Article CG NEWS : भाजपा की शहीद वीर गुण्डाधुर पुरखौती का निकला सम्मान यात्रा, आदिवासी समाज के लोगों ने किया भव्य स्वागत….
Next Article CG NEWS : खनिज विभाग की बड़ी कार्रवाई : रेत, गिट्टी व कोयले की अवैध परिवहन करते 23 गाड़ियां जब्त

Latest News

CG NEWS: न्याय की गुहार: तीसरे दिन भी मंडल परिवार का धरना जारी, निजी ज़मीन पर अवैध कब्जे के खिलाफ लड़ाई बनी जनचर्चा
Grand News छत्तीसगढ़ रायगढ़ July 20, 2025
CG NEWS: ट्रांसपोर्ट कारोबारी इंद्रजीत सिंह के जन्मदिन पर हज़ारों लोगों की मौजूदगी, रक्तदान, भव्य सजावट और समाजसेवा ने रच दिया यादगार पल।
BHILAI Grand News छत्तीसगढ़ July 20, 2025
गरियाबंद में 15 लाख की ठगी का पर्दाफाश, स्वरोजगार के नाम पर महिलाओं से ठगे रुपए – रायपुर निवासी आरोपी गिरफ्तार
Grand News July 20, 2025
  CG CRIME NEWS : चॉकलेट-आइसक्रीम का लालच देकर 3 साल तक नाबालिग का यौन शोषण, आरोपी ‘साहेब’ महज चार घंटे में गिरफ्तार, न्यायिक रिमांड पर भेजा गया जेल
क्राइम छत्तीसगढ़ July 20, 2025
Follow US
© 2024 Grand News. All Rights Reserved. Owner - Rinku Kahar. Ph : 62672-64677.
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?