Grand NewsGrand News
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Search
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: CG NEWS: मुख्यमंत्री बघेल की पहल : अस्तित्व खो चुके तालाब में फिर लौटी रौनक, धमधा में विधि विधान से खुदाई कर ताम्रपत्र और काष्ठस्तंभ की हुई स्थापना
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
Font ResizerAa
Grand NewsGrand News
Search
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Grand Newsछत्तीसगढ़

CG NEWS: मुख्यमंत्री बघेल की पहल : अस्तित्व खो चुके तालाब में फिर लौटी रौनक, धमधा में विधि विधान से खुदाई कर ताम्रपत्र और काष्ठस्तंभ की हुई स्थापना

Veena Chakravarty
Last updated: 2023/06/12 at 7:16 PM
Veena Chakravarty
Share
3 Min Read
SHARE

सांस्कृतिक महत्व के छह प्राचीन तालाबों का गौरव फिर से लौट आया है। धमधा के छह तालाबों की खुदाई की गई ये तालाब वर्तमान में अस्तित्व खो चुके थे। इन पर कब्जा हो चुका था। इन तालाबों के गौरव को फिर से लौटाने की पहल मुख्यमंत्री  भूपेश बघेल के निर्देश पर की गई। जिला प्रशासन दुर्ग द्वारा जल संरक्षण के इस मुहिम में आमजनों ने भी भरपूर साथ दिया। विलुप्त होते इन तालाबों की उपयोगिता व सौंदर्य को पुनःस्थापित करने का सराहनीय कार्य की प्रशंसा यहां के ग्रामीणजन कर रहे हैं।

- Advertisement -

read more : CG NEWS: सफलता का कीर्तिमान: कोरिया मिलेट्स कैफे ने लोगों को उपलब्ध कराया रोजगार,एक माह में 2 लाख रूपये का लाभ

- Advertisement -
Ad image
- Advertisement -

सांस्कृतिक महत्व के धमधा के पुनर्जीवित इन छह तालाबों में विधि-विधान के साथ ताम्रपत्र व काष्ठ स्तंभ की स्थापना भी की गई है। ग्रामीणों का कहना है कि तालाब हमारी संस्कृति और परंपरा को पल्लवित करते हैं। मुख्यमंत्री की पहल पर इन तालाबों के सौंदर्यीकरण और उन्हें सहेजने का कार्य सराहनीय है। धमधा के अन्य प्राचीन तालाबों के जीर्णाेद्धार करने के लिए प्रयास किए जा रहे हैं।

- Advertisement -

पूरे विधि विधान से सरई लकड़ी का 12 फीट लंबा स्तंभ लगाया गया

- Advertisement -

सांस्कृतिक महत्व के इन तालाबों को जिला प्रशासन की मदद से पुनर्जीवित करने के अभियान में सबसे पहले तालाबों को पाट कर किए गए कब्जे को हटाया गया। कब्जा हटाने के बाद तालाबों की फिर से खुदाई हुई। खुदाई के काम में स्थानीय लोगों के साथ-साथ गौरवगाथा समिति, हिन्द एथलेटिक्स क्लब, नगर पंचायत, जल संसाधन विभाग के लोगों ने हिस्सा लिया। तालाब बनने के बाद पूरे विधि विधान से सरई लकड़ी का 12 फीट लंबा स्तंभ लगाया गया और शोभायात्रा निकाल कर त्रिमूर्ति महामाया मंदिर में पूजा-अर्चना की गई। इन तालाबों का महत्व दर्शाने के लिए इसमें ताम्रपत्र अंकित किया गया। इस ताम्रपत्र में शासकीय तालाब होने, उसके रकबा, खसरा सहित अन्य ऐतिहासिक बातों का उल्लेख किया गया है।

तालाबों पर शोध किया और इनकी पूरी पड़ताल करके 126 तालाबों की सूची बनाई
गौरतलब है कि दुर्ग जिले का धमधा क्षेत्र छै आगर छै कोरी तरिया (126 तालाब) के लिए ऐतिहासिक रूप से प्रसिद्ध था। गुजरते समय के साथ ये जल स्रोत विलुप्त होते चले गए और साथ ही लोगों के द्वारा कब्जा करके इसे पाट दिया गया। जिससे 126 तालाबों ने अपना अस्तित्व खो दिया। धर्मधाम गौरवगाथा समिति ने इन तालाबों पर शोध किया और इनकी पूरी पड़ताल करके 126 तालाबों की सूची बनाई, जिसमें रकबा, खसरा नंबर सहित उनके इतिहास को संजोया और एक किताब छै आगर छै कोरी तरिया अऊ बूढ़वा नरवा का प्रकाशन किया, जिस किताब का विमोचन मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल के द्वारा किया गया।

TAGGED: @durg, @RAIPUR, #chhattisgarhiya, #chhattisgarhtourism, #follow, #Jharkhand, #photography, #raipurdiaries, #raipurian, #raipurpictures, Ambikapur, bastar, BHILAI, bilaspur, cg, Cg Latest News, Chhattisgarh, chhattisgarhi, DELHI, Dhamtari, GRAND NEWS CHHATTISGARH, INDIA, jagdalpur, korba, Latest News In CG, Latest News In Raipur, LOVE, RAIGARH, rajnandgaon
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link Print
Previous Article CG NEWS: सफलता का कीर्तिमान: कोरिया मिलेट्स कैफे ने लोगों को उपलब्ध कराया रोजगार,एक माह में 2 लाख रूपये का लाभ
Next Article CG BREAKING : चलती पिकअप वाहन में लगी आग, ड्राइवर ने ऐसे बचाई जान  CG BREAKING : चलती पिकअप वाहन में लगी आग, ड्राइवर ने ऐसे बचाई जान 

Latest News

CG News : नगर पंचायत डभरा में दस करोड़ की लागत से बनी गौरव पथ सड़क निर्माण चढ़ी भ्रष्टाचार की भेंट, जांच करने पहुंची पांच सदस्यीय टीम
छत्तीसगढ़ सक्ती May 16, 2025
CG BREAKING : मुख्यमंत्री मजराटोला विद्युतीकरण योजना से 17 वनग्रामों में पहुंची बिजली
CG BREAKING : मुख्यमंत्री मजराटोला विद्युतीकरण योजना से 17 वनग्रामों में पहुंची बिजली
Breaking News छत्तीसगढ़ May 16, 2025
CG NEWS : विधायक इंद्र कुमार साहू ने अभनपुर में पुस्तकालय का किया शुभारंभ, प्रतियोगिता परीक्षाओं की तैयारी कर रहें छात्रों को मिलेगा फायदा 
CG NEWS : विधायक इंद्र कुमार साहू ने अभनपुर में पुस्तकालय का किया शुभारंभ, प्रतियोगिता परीक्षाओं की तैयारी कर रहें छात्रों को मिलेगा फायदा 
Grand News रायपुर May 16, 2025
CG Sanskrit Vidyamandalam Exam 2025: कुछ ही देर में जारी होंगे छत्तीसगढ़ संस्कृत विद्यामंडलम् कक्षा 9वीं और 12वीं के रिजल्ट 
CG Sanskrit Vidyamandalam Exam 2025: कुछ ही देर में जारी होंगे कक्षा 9वीं और 12वीं के रिजल्ट 
छत्तीसगढ़ May 16, 2025
Follow US
© 2024 Grand News. All Rights Reserved. Owner - Rinku Kahar. Ph : 62672-64677.
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?