Grand NewsGrand News
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Search
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: CG NEWS : पेट में घुसा चाकू लेकर जिला अस्पताल पंहुचा युवक, तड़पता रहा पर नहीं मिला उपचार, स्टाफ ने कहा – चाकू हटाएंगे तो खून निकलेगा
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
Font ResizerAa
Grand NewsGrand News
Search
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
छत्तीसगढ़रायगढ़

CG NEWS : पेट में घुसा चाकू लेकर जिला अस्पताल पंहुचा युवक, तड़पता रहा पर नहीं मिला उपचार, स्टाफ ने कहा – चाकू हटाएंगे तो खून निकलेगा

Neeraj Gupta
Last updated: 2023/06/12 at 1:48 PM
Neeraj Gupta
Share
3 Min Read
SHARE

 

रायगढ़। CG NEWS : जिले में DJ बजाने के विवाद में एक युवक ने दूसरे युवक के पेट पर चाकू मार दिया। जिसके चलते चाकू उसके पेट में ही घुस गया था। ये देखकर परिजन उसे जिला अस्पताल लेकर पहुंच गए। मगर स्टाफ ने वहां उसका उपचार करना ठीक नहीं समझा। कहा- इसे मेडिकल कॉलेज ले जाओ, चाकू हटाएंगे तो खून निकलेगा, ये इमरजेंसी केस है।

- Advertisement -
Ad image

 

इस दौरान युवक काफी देर तक तड़पता रहा। युवक के परिजन जूनियर डॉक्टर और नर्स से इलाज करने के लिए बार-बार कहते रहे। ये भी कहा कि पेट में एक से डेढ़ इंच चाकू घुसा है, उपचार तो कीजिए। मगर युवक को इलाज नहीं मिला। उधर, इस पूरे घटनाक्रम का युवक के परिजनों ने वीडियो भी बना लिया है। जिसमें साफ देखा जा सकता है कि युवक के पेट में चाकू घुसा हुआ है। वो तड़प रहा है। यह पूरा मामला कोतवाली थाना क्षेत्र का है।

 

 

शादी समारोह में हुई घटना

इंदिरा नगर निवासी गोवर्धन खैरवार(18) के यहां उसके चाचा की शादी थी। इसलिए शनिवार रात को सभी डीजे बजाकर नाच रहे थे। इसी दौरान उसी के मोहल्ले में रहने वाला आकाश वहां पहुंच गया। उसने गोवर्धन खैरवार से गाना चेंज करने के लिए कहा था। मगर गोवर्धन ने गाना चेंज करने से मना कर दिया। इस बात को लेकर दोनों के बीच विवाद हो गया। विवाद इतना बढ़ गया कि आकाश ने उसे चाकू मार दिया और मौके से भाग निकला।

 

मेडिकल कॉलेज ले गए

घटना के बाद परिजन गोवर्धन को जिला अस्पताल लेकर गए, लेकिन वहां मौजूद स्टाफ ने उपचार करने से मना कर दिया। इस दौरान परिजनों ने अस्पताल प्रबंधन से एम्बुलेंस देने की भी गुहार लगाई, पर उन्हें मदद नहीं मिली। नर्स और परिजनों के बीच विवाद होता रहा। आखिरकार परिजन युवक को मेडिकल कॉलेज लेकर गए। जहां उसका उपचार किया गया है। अब युवक की हालत खतरे से बाहर है।

 

आरोपी फरार है

परिजनों ने मामले की शिकायत पुलिस से की है। घटना को लेकर नगर पुलिस अधीक्षक अभिनव उपाध्याय ने बताया कि शनिवार की देर रात यह सब कुछ हुआ। पेट में चाकू मारकर आरोपी फरार हो गया है। जिसके बाद आरोपी के खिलाफ गंभीर धाराओं के तहत मामला दर्ज कर उसकी तलाश में दो टीमें लगाई गई हैं। उसे जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

 

अभिनव उपाध्याय ने इस बात को माना कि पीड़ित युवक काफी देर तक इलाज के लिये भटकता रहा और उसके पेट में चाकू फंसा था जिससे उसकी जान भी जा सकती थी। समय पर मेडिकल कॉलेज ले जाये जाने के बाद उसके पेट से चाकू निकाला गया और वहां उसका इलाज जारी है।

TAGGED: # latest news, CG BREAKING NEWS, CG CRIME NEWS, Cg Latest News, cg news, CRIME NEWS, GRAND NEWS CHHATTISGARH, GRAND NEWS Raipur, Latest News In CG, RAIGARH NEWS
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link Print
Previous Article CG NEWS : डीजीपी अशोक जुनेजा को मिलेगी सेवावृद्धि, विधानसभा चुनाव तक नहीं बदले जाएंगे पुलिस चीफ, इसी महीने होने वाले हैं रिटायर  CG NEWS : डीजीपी अशोक जुनेजा को मिलेगी सेवावृद्धि, विधानसभा चुनाव तक नहीं बदले जाएंगे पुलिस चीफ, इसी महीने होने वाले हैं रिटायर 
Next Article CG NEWS : भाजपा की शहीद वीर गुण्डाधुर पुरखौती का निकला सम्मान यात्रा, आदिवासी समाज के लोगों ने किया भव्य स्वागत….

Latest News

CG NEWS: वेतनमान वृद्धि और नियमितीकरण की दो सूत्रीय मांगों को लेकर स्वामी आत्मानंद संविदा शिक्षकों का गांधी मैदान में धरना, मुख्यमंत्री के नाम सौंपा गया ज्ञापन”
Grand News गरियाबंद छत्तीसगढ़ July 20, 2025
CG NEWS: न्याय की गुहार: तीसरे दिन भी मंडल परिवार का धरना जारी, निजी ज़मीन पर अवैध कब्जे के खिलाफ लड़ाई बनी जनचर्चा
Grand News छत्तीसगढ़ रायगढ़ July 20, 2025
CG NEWS: ट्रांसपोर्ट कारोबारी इंद्रजीत सिंह के जन्मदिन पर हज़ारों लोगों की मौजूदगी, रक्तदान, भव्य सजावट और समाजसेवा ने रच दिया यादगार पल।
BHILAI Grand News छत्तीसगढ़ July 20, 2025
गरियाबंद में 15 लाख की ठगी का पर्दाफाश, स्वरोजगार के नाम पर महिलाओं से ठगे रुपए – रायपुर निवासी आरोपी गिरफ्तार
Grand News July 20, 2025
Follow US
© 2024 Grand News. All Rights Reserved. Owner - Rinku Kahar. Ph : 62672-64677.
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?