Grand NewsGrand News
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Search
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: CG ACCIDENT NEWS : तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने बाइक को मारी जोरदार ठोकर, सवार एक महिला की मौत, तीन घायल 
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
Font ResizerAa
Grand NewsGrand News
Search
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
छत्तीसगढ़दुर्घटनाबिलासपुर

CG ACCIDENT NEWS : तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने बाइक को मारी जोरदार ठोकर, सवार एक महिला की मौत, तीन घायल 

Neeraj Gupta
Last updated: 2023/06/13 at 6:33 PM
Neeraj Gupta
Share
2 Min Read
CG ACCIDENT NEWS : तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने बाइक को मारी जोरदार ठोकर, सवार एक महिला की मौत, तीन घायल 
CG ACCIDENT NEWS : तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने बाइक को मारी जोरदार ठोकर, सवार एक महिला की मौत, तीन घायल 
SHARE

 

 

- Advertisement -
Ad image

बिलासपुर। CG ACCIDENT NEWS : जिले में रायपुर नेशनल हाईवे में सड़क हादसा हो गया, जिसमें एक महिला की मौत हो गई। वहीं, बच्ची समेत तीन लोग गंभीर रूप से घायल हैं। उन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बताया जा रहा है कि तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने बाइक को टक्कर मार दी, जिसके बाद आरोपी चालक वाहन समेत फरार हो गया। घटना सरगांव थाना क्षेत्र की है।

 

जानकारी के अनुसार ग्राम बावली में रहने वाले प्रकाश कौशिक अपने रिश्तेदार कचरा बाई वर्मा (35), दुखिया वर्मा (60) और सात वर्षीय बच्ची दुर्गेश्वरी वर्मा को बाइक में लेकर किसी काम से ग्राम कोटमी जा रहा था। अभी उनकी बाइक सरगांव के पास नेशनल हाईवे में मोहभट्‌ठा मोड़ के पास पहुंची थी। तभी नेशनल हाईवे में आ रहे तेज रफ्तार वाहन ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। इस हादसे में महिला कचरा बाई के सिर में गंभीर चोंट लगी, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

 

हादसे में घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

डायल 112 की टीम ने पहुंचाया अस्पताल

इस हादसे के बाद आरोपी चालक वाहन लेकर फरार हो गया, जिसके चलते लोगों को पता नहीं चल सका है कि किस गाड़ी से एक्सीडेंट हुआ है। हादसे के बाद जुटी भीड़ ने घटना की जानकारी पुलिस के डायल 112 की टीम को दी। खबर मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने एंबुलेंस की मदद से घायलों को इलाज के लिए सरगांव अस्पताल पहुंचाया। वहीं, पुलिस मामले में केस दर्ज कर आरोपी चालक की पतासाजी कर रही है।

 

नेशनल हाईवे में नहीं थम रही दुर्घटना

बिलासपुर-रायपुर नेशनल हाईवे में इन दिनों लगातार दुर्घटनाएं हो रही है। तीन दिन पहले ही सड़क हादसे में रायपुर रोड में सरगांव के पास ही सहायक जिला आबकारी अधिकारी विष्णु साहू की मौत हो गई थी और उनकी पत्नी गंभीर रूप से घायल है। सोमवार की सुबह भी सरगांव के पास नेशनल हाईवे में पथरिया मोहभट्ठा मोड़ के पास हादसा हो गया और महिला की जान चली गई।

TAGGED: # latest news, CG ACCIDENT NEWS, CG BREAKING NEWS, Cg Latest News, cg news in hindi, GRAND NEWS CHHATTISGARH, GRAND NEWS Raipur, Latest News In CG
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link Print
Previous Article BIG NEWS : MP के पूर्व मुख्यमंत्री ने CM भूपेश बघेल को लिखा पत्र, किया ये आग्रह  BIG NEWS : MP के पूर्व मुख्यमंत्री ने CM भूपेश बघेल को लिखा पत्र, किया ये आग्रह 
Next Article BREAKING NEWS: वृंदावन में प्रेम मंदिर के गोदाम में लगी आग, कई किलोमीटर दूर तक दिखा धुएं का गुबार, दमकल की गाड़ियां मौके पर

Latest News

CG NEWS: गांधीगंज पार्किंग जोन बेअसर, मुख्य मार्गों पर अब भी जाम का आलम – निगम की योजना फ्लॉप!
Grand News छत्तीसगढ़ रायगढ़ July 20, 2025
CG NEWS: ग्राम कुकदा में शासकीय भूमि पर अतिक्रमण और जातिसूचक गाली-गलौच की शिकायत, थाना पहुंची भीड़
Grand News छत्तीसगढ़ July 20, 2025
CG NEWS: स्वामी आत्मानंद स्कूल के 600 शिक्षक सड़क पर उतरे – नियमितीकरण और वेतन वृद्धि की मांग को लेकर एकदिवसीय धरना प्रदर्शन
Grand News छत्तीसगढ़ दुर्ग July 20, 2025
CG NEWS: वेतनमान वृद्धि और नियमितीकरण की दो सूत्रीय मांगों को लेकर स्वामी आत्मानंद संविदा शिक्षकों का गांधी मैदान में धरना, मुख्यमंत्री के नाम सौंपा गया ज्ञापन”
Grand News गरियाबंद छत्तीसगढ़ July 20, 2025
Follow US
© 2024 Grand News. All Rights Reserved. Owner - Rinku Kahar. Ph : 62672-64677.
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?