Grand NewsGrand News
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Search
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading:  CG NEWS : हड़ताल खत्म कर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से मिलने पहुंचे पटवारी
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
Font ResizerAa
Grand NewsGrand News
Search
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Breaking NewsGrand Newsछत्तीसगढ़

 CG NEWS : हड़ताल खत्म कर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से मिलने पहुंचे पटवारी

Neeraj Gupta
Last updated: 2023/06/15 at 10:53 PM
Neeraj Gupta
Share
2 Min Read
 CG NEWS : हड़ताल खत्म कर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से मिलने पहुंचे पटवारी
 CG NEWS : हड़ताल खत्म कर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से मिलने पहुंचे पटवारी
SHARE
रायपुर। CG NEWS : जनहित में काम प्रभावित होने का हवाला देते हुए राजस्व पटवारी संघ 15 जून को हड़ताल समाप्त कर अपने काम पर लौट आए हैं। हड़ताल खत्म कर पटवारी संघ के पदाधिकारी मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से आज शाम उनके निवास कार्यालय पर मुलाकात करने आए।
उल्लेखनीय है कि पटवारी संघ 15 मई से हड़ताल पर थे। पटवारियों की अनिश्चितकालीन हड़ताल के चलते आम जनता के राजस्व संबंधी कार्यों को निपटाने में काफी कठिनाई आ रही थी। राजस्व विभाग से जुड़ी अत्यावश्यक सेवाओं में हो रही बाधा के चलते शासन ने पटवारियों के कार्य करने से इंकार किए जाने का प्रतिषेध किया था।
पटवारियों की हड़ताल के चलते शिक्षा सत्र चालू होने एवं रिक्त पदों की भर्ती प्रक्रियाधीन होने से विद्यार्थियों को जाति, निवास, आय प्रमाण पत्र प्राप्त करने में कठिनाई हो रही थी। इन जरूरी दस्तावेजों के नहीं बनने से विद्यार्थियों को दिक्कतें हो रही थी। वहीं किसानों को भी परेशानी हो रही थी। लेकिन अब लोगों की समस्याओं को देखते हुए पटवारियों ने अनिश्चितकालीन हड़ताल वापस ले ली है।
इस अवसर पर प्रदेश राजस्व पटवारी संघ के अध्यक्ष भागवत कश्यप, कार्यकारी अध्यक्ष ज्योति सर्वे, कोषाअध्यक्ष सतीश चन्द्राकर, सह-सचिव बृजेश राजपूत, रायपुर जिला अध्यक्ष कमलेश तिवारी, संरक्षक संतोष त्रिपाठी, प्रदेश सह सचिव मुरली वर्मा, प्रदेश प्रवक्ता विरेन्द्र बैस सहित सुदर्शन पनका एवं नीरज सिंह मौजूद थे।
TAGGED: # latest news, CG BREAKING NEWS, Cg Latest News, cg news, cg news in hindi, CM BHUPESH BAGHEL, GRAND NEWS
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link Print
Previous Article Biparjoy Latest Updates : तबाही मचा रहा महातूफान बिपरजॉय : भारी बारिश, पेड़ गिरने से तीन लोग घायल, आधी रात तक चलेगा लैंडफॉल Biparjoy Latest Updates : तबाही मचा रहा महातूफान बिपरजॉय : भारी बारिश, पेड़ गिरने से तीन लोग घायल, आधी रात तक चलेगा लैंडफॉल
Next Article Todays Horoscope : ये राशि वाले अगर लेंगे समझदारी से काम, तो होगा अच्छा धन लाभ, पढ़े आपकी राशि क्या कहती Horoscope 16 June 2023 : मीन राशि वालों को संपर्को से मिल सकता है फायदा, कुंभ राशि वालों की चमकेगी किस्मत, सभी राशियों का जानें आज का राशिफल

Latest News

CG: तालाब के पास मिली पति-पत्नी कि मिली लाश ....जाँच में जुटी पुलिस
CG: तालाब के पास मिली पति-पत्नी कि मिली लाश ….जाँच में जुटी पुलिस
Grand News छत्तीसगढ़ रायगढ़ May 18, 2025
CG NEWS : आयरन प्लांट के फर्नेस में ब्लास्ट, 2 श्रमिकों की मौत, परिजनों ने की मुआवजे की मांग
छत्तीसगढ़ दुर्घटना रायगढ़ May 18, 2025
HERA PHERI 3 : 'बाबू भैया' के बिना बनेगी 'हेरा फेरी 3', जानें क्या है वजह...
HERA PHERI 3 : ‘बाबू भैया’ के बिना बनेगी ‘हेरा फेरी 3’, जानें क्या है वजह…
Grand News मनोरंजन May 18, 2025
BIG NEWS : चारमीनार के पास इमारत में लगी भीषण आग, 17 लोगों की मौत, PM मोदी ने किया मुआवजे का एलान
Grand News May 18, 2025
Follow US
© 2024 Grand News. All Rights Reserved. Owner - Rinku Kahar. Ph : 62672-64677.
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?