Grand NewsGrand News
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Search
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: Jagannath Rath Yatra : भगवान जगन्नाथ का रथ सजधज कर हो रहा तैयार, 20 जून को भाई बलराम और छोटी बहन सुभद्रा के साथ निकलेंगे गुंडीचा मंदिर
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
Font ResizerAa
Grand NewsGrand News
Search
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Grand NewsNATIONALओडिशादेशसामाजिक

Jagannath Rath Yatra : भगवान जगन्नाथ का रथ सजधज कर हो रहा तैयार, 20 जून को भाई बलराम और छोटी बहन सुभद्रा के साथ निकलेंगे गुंडीचा मंदिर

Neeraj Gupta
Last updated: 2023/06/17 at 5:31 PM
Neeraj Gupta
Share
3 Min Read
Jagannath Rath Yatra
Jagannath Rath Yatra
SHARE

ओड़िशा। Jagannath Rath Yatra : ओड़िशा के पुरी में स्थित जगन्नाथ मंदिर में विश्व प्रसिद्ध रथयात्रा की तैयारियां पूरी हो चुकी हैं। इस साल जगन्नाथ यात्रा 20 जून 2023 मंगलवार को निकाली जाएगी। हर साल आषाढ़ माह की द्वितीया तिथि से भव्य रथ यात्रा का आयोजन शुरू होता है, जो पूरे सात दिनों तक चलता है। जहां पर देश और दुनिया से लाखों श्रद्धालु पहुंचते हैं।

Contents
अंतिम चरण में तैयारियांरथ की खासियतरथ यात्रा निकालने की परंपरा :-
- Advertisement -

अंतिम चरण में तैयारियां

हर साल आषाढ़ माह में शुक्ल पक्ष की द्वितीया तिथि को भगवान जगन्नाथ, बड़े भाई बलराम और छोटी बहन सुभद्रा के साथ अलग-अलग रथ में सवार होकर नगर भ्रमण करने के साथ अपनी मौसी पुरी में ही स्थिति गुंडीचा मंदिर जाते हैं।जगन्नाथ मंदिर में श्री कृष्ण का ही अवतार जगन्नाथ विराजमान है। इसके साथ ही उनकी बहन सुभद्रा और भाई बलदाऊ विराजमान है।

- Advertisement -
Ad image
- Advertisement -

रथ की खासियत

तीनों देवताओं के रथ अलग-अलग नामों के अलावा रंग और आकार में होते हैं। भगवान जगन्नाथ का रथ का नाम नंदीघोष या गरुड़ध्वज होता है, जो 45.6 फीट ऊंचा होता है। इस रथ में 16 पहिए होते हैं।

- Advertisement -

भगवान बलभद्र के रथ को तालध्वज होता है, जो लाल या हरा रंग का होता है। इसकी ऊंचाई 45 फीट 4 इंच है, जिसमें 14 पहिए हैं। इसके साथ ही देवी सुभद्रा के रथ को पद्म रथ या दर्पदलन कहा जाता है, जो काले या नीले रंग का होता है। इसमें 12 पहिए होते हैं और 42 फीट 3 इंच ऊंचाई होता है।

- Advertisement -

रथ यात्रा निकालने की परंपरा :-

पौराणिक मततानुसार स्नान पूर्णिमा यानी ज्येष्ठ पूर्णिमा के दिन जगत के नाथ श्री जगन्नाथ पुरी का जन्मदिन होता है। उस दिन प्रभु जगन्नाथ को बड़े भाई बलराम जी तथा बहन सुभद्रा के साथ रत्नसिंहासन से उतार कर मंदिर के पास बने स्नान मंडप में ले जाया जाता है। 108 कलशों से उनका शाही स्नान होता है। फिर मान्यता यह है कि इस स्नान से प्रभु बीमार हो जाते हैं उन्हें ज्वर आ जाता है। तब 15 दिन तक प्रभु जी को एक विशेष कक्ष में रखा जाता है। जिसे ओसर घर कहते हैं। इस 15 दिनों की अवधि में महाप्रभु को मंदिर के प्रमुख सेवकों और वैद्यों के अलावा कोई और नहीं देख सकता। इस दौरान मंदिर में महाप्रभु के प्रतिनिधि अलारनाथ जी की प्रतिमा स्थपित की जाती हैं तथा उनकी पूजा अर्चना की जाती है। 15 दिन बाद भगवान स्वस्थ होकर कक्ष से बाहर निकलते हैं और भक्तों को दर्शन देते हैं। जिसे नव यौवन नैत्र उत्सव भी कहते हैं। इसके बाद द्वितीया के दिन महाप्रभु श्री कृष्ण और बडे भाई बलराम जी और बहन सुभद्रा जी के साथ बाहर राजमार्ग पर आते हैं और रथ पर विराजमान होकर नगर भ्रमण पर निकलते हैं।

TAGGED: GRAND NEWS, INDIA, jagannath rath yatra, ओडिशा, ओड़िशा Jagannath Rath Yatra, ग्रैंड न्यूज़, पूरी, बलराम और छोटी बहन सुभद्रा, भगवान जगन्नाथ, भगवान जगन्नाथ का रथ
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link Print
Previous Article CG NEWS : हाथियों ने मचाया उत्पात : ग्रामीण का मकान क्षतिग्रस्त कर चट कर गए अनाज, पूरा गांव दहशत में…
Next Article CG NEWS : भेंट-मुलाकात के दौरान जिन ग्रामीणों के घर मुख्यमंत्री ने खाया था खाना, उन्हें आज अपने निवास पर कराया भोजन, टेबल पर पहुंचकर जाना हालचाल  CG NEWS : भेंट-मुलाकात के दौरान जिन ग्रामीणों के घर मुख्यमंत्री ने खाया था खाना, उन्हें आज अपने निवास पर कराया भोजन, टेबल पर पहुंचकर जाना हालचाल 

Latest News

CG NEWS : फिर कुएं में गिरा हाथी का शावक, रेस्क्यू में जुटा वन विभाग, सामने आया VIDEO 
CG ब्रेकिंग : फिर कुएं में गिरा हाथी का शावक, रेस्क्यू में जुटा वन विभाग, सामने आया VIDEO 
Breaking News छत्तीसगढ़ रायगढ़ June 5, 2025
CG WEATHER UPDATE : छत्तीसगढ़ में अगले कुछ दिन नहीं होगी बारिश, बढ़ेगी गर्मी, बिजली गिरने की संभावना 
Grand News छत्तीसगढ़ June 5, 2025
Mahasamund : युक्तियुक्तकरण से खुला राज, जिले में थे 700 अतिशेष शिक्षक, अब नहीं होगी स्कूलों में ताला बंदी की स्थिति
Mahasamund : युक्तियुक्तकरण से खुला राज, जिले में थे 700 अतिशेष शिक्षक, अब नहीं होगी स्कूलों में ताला बंदी की स्थिति
छत्तीसगढ़ महासमुंद June 5, 2025
Chhattisgarh : सरगुजा के 283 सहायक शिक्षकों को मिली नवीन पदस्थापना
Chhattisgarh : सरगुजा के 283 सहायक शिक्षकों को मिली नवीन पदस्थापना
छत्तीसगढ़ सरगुजा June 5, 2025
Follow US
© 2024 Grand News. All Rights Reserved. Owner - Rinku Kahar. Ph : 62672-64677.
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?