Grand NewsGrand News
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Search
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: RAIPUR NEWS : छत्तीसगढ़ के कण-कण में बसी है संत कबीर की वाणी – सीएम भूपेश बघेल
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
Font ResizerAa
Grand NewsGrand News
Search
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Grand Newsछत्तीसगढ़रायपुर

RAIPUR NEWS : छत्तीसगढ़ के कण-कण में बसी है संत कबीर की वाणी – सीएम भूपेश बघेल

Neeraj Gupta
Last updated: 2023/06/18 at 5:17 PM
Neeraj Gupta
Share
3 Min Read
RAIPUR NEWS : छत्तीसगढ़ के कण-कण में बसी है संत कबीर की वाणी - सीएम भूपेश बघेल
SHARE

रायपुर : RAIPUR NEWS : मुख्यमंत्री भूपेश बघेल आज डॉ. अम्बेडकर स्मृति चिकित्सालय के अटल बिहारी वाजपेयी ऑडिटोरियम में आयोजित सद्गुरू कबीर स्मृति महोत्सव में शामिल हुए। बघेल ने कहा कि आज इस कार्यक्रम में अनेक संतों को एक साथ देखकर सुख की अनुभूति हो रही है। यहां लोगों के दिलों में संत कबीर बसे है। छत्तीसगढ़ के कण-कण में संत कबीर की वाणी बसती है। उन्होंने कबीर आश्रमों, जिन्हें अब तक अनुदान प्राप्त नहीं हुआ है, को 5-5 लाख रूपए प्रदान करने की घोषणा की।

- Advertisement -

मुख्यमंत्री ने कहा कि दुनियाभर में सबसे ज्यादा साधु-संत भारत देश में अवतरित हुए हैं। समाज में साधु-संत वर्तमान समस्याओं को हल करने और उसके उत्तर देने वाले होते हैं। अलग-अलग संत के विचार भिन्न हो सकते हैं। आज किसी की तबियत खराब हो जाए तो वह डॉक्टर, वैद्य या किसी हकीम के पास जाकर अपना इलाज करवा लेता है। जब कोई व्यक्ति मन से बीमार हो जाए, तो उसका समाधान साधु संत-गुरू करते है।

- Advertisement -
Ad image
- Advertisement -

उन्होंने कहा कि बच्चे जब बड़े होते है तो उन्हें लगता है कि 12वीं पास कर लूं, उसके पश्चात कॉलेज जाने में सुख है, कॉलेज के बाद नौकरी का सुख, फिर घर-गृहस्थी (परिवार) का सुख और आखिरी में वह श्मशान पहुंच जाता है, तब भी उसे सुख हासिल नहीं हो पाता। आज के समय में कोई व्यक्ति खुश नहीं है, सभी को सुख की तलाश है। लोगों को आज अच्छा भोजन, नए कपड़े और आधुनिक सुख-समृद्धि चाहिए।

- Advertisement -

मुख्यमंत्री ने कहा कि आज संत कबीर तो नहीं है, लेकिन उनके संदेशों को आगे बढ़ाने वाले संतों का सानिध्य प्राप्त करके उनके बताए रास्ते पर चल सकते है। संतों के विचारों को अपने जीवन में उतारे और आनंदपूर्वक जीवन व्यतीत करें। आज किसी को दुखी होने की जरूरत नहीं है, लोग बाहर सुख की तलाश करते है जबकि सुख तो हमारे अंदर ही व्याप्त है।

- Advertisement -

महोत्सव का आयोजन सद्गुरू कबीर विश्व शांति मिशन, छत्तीसगढ़ संत संगठन की ओर से किया गया। महोत्सव में पद्मश्री मदन सिंह चौहान ने भजनों की प्रस्तुति दी। महोत्सव में अतिथि के रूप में पूर्व विधायक गुरूमुख सिंह होरा शामिल हुए। कबीर स्मृति महोत्सव में देशभर से आए संत शामिल हुए। इनमें बाराबंकी (उ.प्र.) से आए संत निष्ठा साहेब, खरसिया के संत सुधाकर शास्त्री, कबीरमठ नादिया के आचार्य मंगल साहेब, दूधाधारी मठ के महंत रामसुंदर दास, दामाखेड़ा परम्परा प्रतिनिधि

TAGGED: # latest news, #छत्तीसगढ़, BIG NEWS, CG BREAKING NEWS, Cg Latest News, CG LATEST UPDATE NEWS, GRAND NEWS, GRAND NEWS CHHATTISGARH, GRAND NEWS Raipur, Raipur Latest News, RAIPUR NEWS, RAIPUR NEWS : छत्तीसगढ़ के कण-कण में बसी है संत कबीर की वाणी - सीएम भूपेश बघेल, ग्रैंड न्यूज़
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link Print
Previous Article CG WEATHER ALERT : छत्तीसगढ़ में अधिकतम तापमान में वृद्धि की चेतावनी, दोपहर 12 बजे से 4 बजे के बीच न निकलने की दी गई सलाह  CG WEATHER UPDATE : छत्तीसगढ़ में गर्मी का सितम, लू से बचने करें ये उपाय
Next Article RAIPUR NEWS : विधायक कुलदीप जुनेजा ने शंकर नगर में 55 लाख के सड़क डामरीकरण निर्माण कार्य का किया भूमिपूजन RAIPUR NEWS : विधायक कुलदीप जुनेजा ने शंकर नगर में 55 लाख के सड़क डामरीकरण निर्माण कार्य का किया भूमिपूजन

Latest News

RAIPUR NEWS : KTU में जमकर बवाल, आधी रात को नशे में धुत बॉयज हॉस्टल के लड़कों ने गर्ल्स हॉस्टल की लड़कियों के साथ की बदसलूकी, सुरक्षा पर उठे सवाल 
Grand News छत्तीसगढ़ रायपुर June 1, 2025
CG NEWS: ग्रामीणों को तीन माह से नहीं मिला राशन,परिवार को खाने के पड़े लाले, पोषण में हो रही दिक्कत, ग्रामीणों ने की शिकायत,
Grand News छत्तीसगढ़ June 1, 2025
RAIPUR NEWS : राजधानी में देह व्यापार का खुलासा, किराए के मकान में पकड़ाए 3 लड़कियां, संचालक-संचालिका भी गिरफ्तार 
Grand News June 1, 2025
Farmer Loan: किसानों के लिए खुशखबरी, बिना गिरवी रखे मिलेगा लाखों का लोन!
Business Grand News छत्तीसगढ़ देश June 1, 2025
Follow US
© 2024 Grand News. All Rights Reserved. Owner - Rinku Kahar. Ph : 62672-64677.
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?