Grand NewsGrand News
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Search
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: CG BREAKING : कंपलेक्स में आग लगने से महिला समेत तीन लोगों की मौत, मचा हड़कंप, चपेट में आये आधा दर्जन से अधिक दुकाने 
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
Font ResizerAa
Grand NewsGrand News
Search
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Breaking NewsGrand Newsकोरबाछत्तीसगढ़

CG BREAKING : कंपलेक्स में आग लगने से महिला समेत तीन लोगों की मौत, मचा हड़कंप, चपेट में आये आधा दर्जन से अधिक दुकाने 

Neeraj Gupta
Last updated: 2023/06/19 at 5:27 PM
Neeraj Gupta
Share
4 Min Read
CG BREAKING : कंपलेक्स में आग लगने से महिला समेत तीन लोगों की मौत, मचा हड़कंप, चपेट में आये आधा दर्जन से अधिक दुकाने 
CG BREAKING : कंपलेक्स में आग लगने से महिला समेत तीन लोगों की मौत, मचा हड़कंप, चपेट में आये आधा दर्जन से अधिक दुकाने 
SHARE

 

- Advertisement -

 

- Advertisement -
Ad image
- Advertisement -

 

- Advertisement -

कोरबा। CG BREAKING : कोरबा के ट्रांसपोर्ट नगर चैराहे पर नगर निगम के कमर्शियल कंपलेक्स में दोपहर को हुई आगजनी की घटना में काफी नुकसान हो गया। जानकारी मिली है कि यहां पर संचालित एक राष्ट्रीयकृत बैंक के कर्मचारी सहित तीन लोगों की दम घुटने से आखिरकार मौत हो गई। काफी समय तक धुएं के संपर्क में ये लोग रहे और इसके चलते इनकी हालत बिगड़ गई। दमकलकर्मियों ने जैसे-तैसे पीड़ित बैंक कर्मी पीड़ित रश्मि सिंह, निवासी चिरमिरी और ग्राम कौरुमौहा निवासी शत्रुघ्न धीरहे के अलावा एक और व्यक्ति को यहां से रेस्क्यु किया गया। आनन-फानन में एंबुलेंस से इन्हें कोरबा के मेडिकल कॉलेज हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया था। बता दें कि दुर्घटना स्थल कमर्शियल कंपलेक्स में पहले इलाहाबाद बैंक संचालित हो रहा था जिसे इंडियन बैंक के साथ मर्ज कर दिया गया और अब बैंक इसी नाम से संचालित हो रहा है। आगजनी की इस घटना में इलाके की कई दुकानें चपेट में आए हैं जिनके कारोबारियों को लाखों की चपत लगी है।

- Advertisement -

छत्‍तीसगढ़ के कोरबा शहर के मध्य स्थित टीपीनगर क्षेत्र में एक कपड़े की दुकान में अचानक आग लग गई। देखते-देखते आसपास के आधा दर्जन से अधिक दुकानों तक आग फैल गई। भीषण गर्मी में आग की लपटें और तेज होती गई चारों ओर जलती आग ही दिखाई पड़ रहे थे। धीरे-धीरे अन्य दुकानों में आग लगने लगी और धुंआ — धुंआ चारों ओर दिखने लगा। जानकारी लगते ही दमकल विभाग की टीम मौके पर पहुंच चूकी है। नगर निगम के तीन मंजिलें भवन में भीषण आगजनी की इस घटना में प्रथम मंजिल में कई लोग फंस गए। हालांकि सभी को बाहर निकाल लेने की सूचना है । घटना के बाद अंदर भगदड़ मच गई और जान बचाने के लिए प्रथम मंजिल के खिड़की से कूदने लगे। इनमें महिलाएं भी शामिल थीं।

 

 

आग कैसे और क्यों लगी इस बात का पता नहीं चल सका है। कई लोग के भी मौके पर फंसे होने की खबर है। दमकल विभाग के माध्यम से बचाने का प्रयास किया जा रहा है। सूचना के बाद विलंब से दमकल की टीम पहुंचने की वजह से भी लोगों में नाराजगी है। मुख्य मार्ग में हुई घटना की वजह से मौके पर भारी भीड़ लग गई है। सड़क पर जाम लगने की वजह से मुख्य मार्ग में आवागमन बंद कर दिया है। यातायात पुलिस ने मार्ग को डायवर्ट किया है ताकि राहत कार्य में आसानी हो सके।

 

आगजनी की घटना जहां हुई उसके ठीक नजदीक में एक हैंडलूम की दुकान है। संचालक ने सूझबूझ का परिचय देते हुए नीचे गद्दा बिछा दिया। इसकी वजह से पहले मंजिल में फंसे लोगों आसानी से नीचे कूद गया और उन्हें ज्यादा चोट नहीं लगी।

 

 

खिड़की से छलांग लगाते लोग

 

50 से अधिक लोग आगजनी की घटना में फंसे थे। 10 से अधिक लोग खिड़की से कूदकर बाहर निकले। कुछ लोगों को सीढ़ी के माध्यम से दमकल की टीम ने काफी मशक्कत से बाहर निकाला। बैंक का एक सुरक्षाकर्मी अंदर ही फस गया था सबसे अंत में उसे सुरक्षित बाहर निकाला गया। साहेब कलेक्शन शोरूम में पहले आग लगने की खबर आई। आग की लपटें दूर तक दिखाई दे रही थी । फिलहाल शहर के बीच आग लगने की घटना से लोगों के बीच अफरा-तफरी का माहौल निर्मित हो गया है। मौके पर कई गाड़ियों के साथ दमकल विभाग आग बुझाने का प्रयास कर रही है।

 

 

 

 

 

 

 

 

TAGGED: # latest news, #korba breaking, CG BREAKING, CG BREAKING NEWS, Cg Latest News, cg news in hindi, Latest News In CG
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link Print
Previous Article Silver Gold Silver Price Today : खुशखबरी, गोल्ड के कीमतों में गिरावट जारी, चांदी के दाम बढ़ें, जानिए नई रेट 
Next Article CG NEWS : CM भूपेश बघेल ने गौरेला- पेंड्रा-मरवाही ज़िलेवासियों को 45 करोड़ के विकास कार्यों की दी सौग़ात  CG NEWS : CM भूपेश बघेल ने गौरेला- पेंड्रा-मरवाही ज़िलेवासियों को 45 करोड़ के विकास कार्यों की दी सौग़ात 

Latest News

Tata Nexon EV May 2025 Offer : ₹1.40 लाख तक की छूट, इलेक्ट्रिक कार खरीदने का सुनहरा मौका
Tata Nexon EV May 2025 Offer : ₹1.40 लाख तक की छूट, इलेक्ट्रिक कार खरीदने का सुनहरा मौका
Grand News May 11, 2025
CG NEWS : कार और बाइक की टक्कर, बाइक सवार युवक की मौके पर मौत
CG NEWS : कार और बाइक की टक्कर, बाइक सवार युवक की मौके पर मौत
Grand News May 11, 2025
CG ACCIDENT : तेज रफ्तार कार और बाइक की जोरदार भिड़ंत, बाइक सवार युवक की मौत
CG ACCIDENT : तेज रफ्तार कार और बाइक की जोरदार भिड़ंत, बाइक सवार युवक की मौत
छत्तीसगढ़ सक्ती May 11, 2025
CG NEWS : घर के आंगन में सो रही थीं महिलाएं, आधी रात को हाथी ने कर दिया हमला
CG NEWS : घर के आंगन में सो रही थीं महिलाएं, आधी रात को हाथी ने कर दिया हमला
Grand News May 11, 2025
Follow US
© 2024 Grand News. All Rights Reserved. Owner - Rinku Kahar. Ph : 62672-64677.
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?