Grand NewsGrand News
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Search
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: CG NEWS : छढ़ में दुनिया का सबसे महंगा आम : एक किलो आम की कीमत 2 लाख 70 हजार रूपए, जाने इसकी खासियत…
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
Font ResizerAa
Grand NewsGrand News
Search
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Grand Newsछत्तीसगढ़रायपुर

CG NEWS : छढ़ में दुनिया का सबसे महंगा आम : एक किलो आम की कीमत 2 लाख 70 हजार रूपए, जाने इसकी खासियत…

Neeraj Gupta
Last updated: 2023/06/20 at 12:52 PM
Neeraj Gupta
Share
4 Min Read
SHARE

रायपुर। CG NEWS : राजधानी रायपुर में पहली बार मैंगो फेस्टिवल मनाया गया। जोरा स्थित पंजाब केसरी भवन में आयोजित इस एग्जीबिशन में 200 किस्म के आम रखे गए हैं। प्रदर्शनी में 2 लाख 70 हजार प्रति किलो का ‘मियाजाकी’ आम सबसे ज्यादा खास है।

Contents
“मियाजाकी” की जाने क्या है खासियतउद्यानीकी विभाग करा रहा है आयोजन

- Advertisement -
Ad image

दुनिया के सबसे मंहगे आम को देखने के लिए लोगों की भीड़ उमड़ी। जापानी प्रजाति के आम के इस किस्म की कीमत प्रतिकिलो दो लाख 70 हजार रूपए है। जापान की मियाजकी आम की खासियत यह है कि एक ही आम में दो तरह के स्वाद मिलता है। गौरतलब है कि राजधानी रायपुर में लगाए गए आमों की प्रदर्शनी का आयोजन 17 से 19 जून तक पंजाब केसरी भवन में उद्यान विभाग और प्रकृति की ओर सोसायटी के संयुक्त तत्वाधान में किया गया।

बनावट में किसी दूसरे आम की ही तरह दिखने वाला मियाजाकी जापानी प्रजाती का है। इसका रंग और बनावट थोड़ी अलग है। जिसे देखने और उसकी तस्वीर लेने की होड़ लगी हुई है। अगर एक किलो में 3 आम भी चढ़ते हैं तो अंदाजा लगाया जा सकता है कि एक आम की कीमत लगभग 90 हजार रुपए होगी। विश्रामपुर इलाके के कमलपुर बाग में कोल इंडिया के रिटायर्ड जनरल मैनेजर राजेन्द्र प्रसाद गुप्ता ने ये आम अपने बाग में लगाया है और प्रदर्शनी के लिए 639 ग्राम का एक आम यहां लेकर पहुंचे थे जिसकी कीमत 1 लाख 82 हजार रू. है।

“मियाजाकी” की जाने क्या है खासियत

ये आम जापान में उगाया जाता है और यहां के शहर ‘मियाजाकी’ के नाम पर ही इसका नाम रखा गया है। राजेन्द्र प्रसाद गुप्ता ने बताया कि उनके पास इस प्रजाती के दो पेड़ हैं और पहला फल वे रायपुर लेकर आए हैं। इस आम की खासियत यह है कि फल का जो हिस्सा सूर्य की रोशनी की ओर होता है, उसका स्वाद अलग और जिस हिस्से पर रोशनी नहीं पड़ती उसका स्वाद कुछ अलग होता है।

उन्होंने बताया कि कॉर्पोरेट कल्चर में बड़े व्यवसायी और उद्योगपति एक दूसरे को ये महंगा आम गिफ्ट करते हैं और अंतर्राष्ट्रीय बाजार में इसकी कीमत 2 लाख 70 हजार रूपए प्रति किलो है। गुप्ता अपने साथ कैलिफोर्निया यूएसए, थाईलैंड, फिलीपींस, चाइना, और बांग्लादेशी प्रजाती के भी आम यहां प्रदर्शनी में लेकर पहुंचे हैं। पूरे विश्व में आमों की 1500 से 1600 प्रजातियां पाई जाती है, जिनमें 50 प्रतिशत भारत में ही मिलता है।

उद्यानीकी विभाग करा रहा है आयोजन

तीन दिवसीय इस मैंगो फेस्टिवल का आयोजन प्रकृति की ओर सोसाइटी और उद्यानीकी विभाग कर रहा है। आयोजन समिति के सचिव मोहन वर्ल्यानी ने बताया कि यहां छत्तीसगढ़ की विभिन्न किस्मों के आम और अहमदाबाद, लखनऊ, महाराष्ट्र, हैदराबाद, तमिलनाडू, आंध्रप्रदेश जैसे राज्यों से से लगभग 200 वैरायटी के आमों का प्रदर्शन किया जा रहा है।

प्रदर्शनी दोपहर 3 बजे से रात 10 बजे तक लगाई गई है। साथ ही आम लोगों के लिए लखनऊ से आए आम और आम के पौधे दोनों बेचने के लिए उपलब्ध रहें। इस आयोजन में आमों से बने स्वादिष्ट व्यंजन ,बच्चों के लिए स्पेशल फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता और युवाओं के लिए सिंगिंग कॉम्पिटिशन का भी आयोजन किया गया।

TAGGED: # latest news, #छत्तीसगढ़, Cg Latest News, cg news, cg news in hindi, CG NEWS रायपुर, GRAND NEWS, GRAND NEWS CHHATTISGARH, मियाजाकी आम, रायपुर
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link Print
Previous Article CG WEATHER ALERT : छत्तीसगढ़ में अधिकतम तापमान में वृद्धि की चेतावनी, दोपहर 12 बजे से 4 बजे के बीच न निकलने की दी गई सलाह  CG Weather Update : सूरज उगल रहा आग : प्रदेश में भीषण गर्मी से लोग परेशान, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट
Next Article RAIPUR NEWS : भगवान जगन्नाथ की रथ यात्रा में शामिल हुए सीएम बघेल, प्रतिमाओं को सिर पर विराजित कर रथ तक लाए, निभाई छेरा पहरा की रस्म  RAIPUR NEWS : भगवान जगन्नाथ की रथ यात्रा में शामिल हुए सीएम बघेल, प्रतिमाओं को सिर पर विराजित कर रथ तक लाए, निभाई छेरा पहरा की रस्म 

Latest News

Business News: टॉय इंडस्ट्री में धमाका: Labubu Toy बना बच्चों-बड़ों का नया जुनून, Pop Mart को हुआ अरबों का मुनाफा
Business Grand News NATIONAL देश July 19, 2025
Rajinikanth’s ‘Coolie: 400 करोड़ पर लटकी तलवार! रजनीकांत की ‘कुली’ की कहानी इंटरनेट पर लीक, फिल्ममेकर्स की नींद उड़ाई
bollywood Grand News छत्तीसगढ़ मनोरंजन July 19, 2025
Crime News: जांजगीर में ठेकेदारी वर्चस्व के लिए की गई हत्या का खुलासा, सायबर टीम ने चंद घंटे में सुलझाई गुत्थी — 2 आरोपी गिरफ्तार!
Grand News क्राइम छत्तीसगढ़ जांजगीर-चांपा July 19, 2025
CRICKET NEWS: जडेजा के पास इंग्लैंड में रचने का सुनहरा मौका, बन सकते हैं इतिहास रचने वाले दूसरे विदेशी बल्लेबाज
Cricket Grand News July 19, 2025
Follow US
© 2024 Grand News. All Rights Reserved. Owner - Rinku Kahar. Ph : 62672-64677.
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?