Grand NewsGrand News
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Search
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: CG NEWS : जेएसपी में मनाया गया ‘अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस’, उत्साह और योग को जीवनचर्या में शामिल करने का लिया संकल्प 
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
Font ResizerAa
Grand NewsGrand News
Search
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Grand Newsछत्तीसगढ़रायगढ़

CG NEWS : जेएसपी में मनाया गया ‘अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस’, उत्साह और योग को जीवनचर्या में शामिल करने का लिया संकल्प 

Neeraj Gupta
Last updated: 2023/06/21 at 4:11 PM
Neeraj Gupta
Share
4 Min Read
SHARE

रायगढ़ : CG NEWS : जिंदल स्टील एंड पॉवर में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस उत्साह और योग को जीवनचर्या में शामिल करने के संकल्प के साथ मनाया गया। आयोजित विशेष योग सत्र में कंपनी के चेयरमैन नवीन जिंदल ने शिरकत करते हुए कहा कि ‘योग स्वयं की, स्वयं के माध्यम से, स्वयं तक की यात्रा है। आज पूरी दुनिया योग की ताकत को मान रही है, यह हमारे लिए गर्व का विषय है। उन्होंने नियमित रूप से योग, व्यायाम के साथ ही खानपान संबंधी आदतों में सुधार को भी बेहतर स्वास्थ्य के लिए आवश्यक बताया। लगभग एक घंटे तक चले सत्र के दौरान योग गुरू के मार्गदर्शन में जेएसपी परिवार के सदस्यों ने उत्साहपूर्वक योगासन किए।

जेएसपी द्वारा बुधवार को अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर सुबह 6:30 बजे से एक घंटे का विशेष योगाभ्यास सत्र जिंदल लाइफ इनहेंसमेंट सेंटर के लॉन में रखा गया। सुबह जेएसपी परिवार के सदस्य बड़ी संख्या में योग के लिए पहुंचे। जेएसपी के चेयरमैन नवीन जिंदल ने आयोजन में विशेष तौर पर शिरकत की।

- Advertisement -
Ad image

योग गुरु ओमप्रकाश सिंह के मार्गदर्शन में सभी ने विभिन्न योगासनों का अभ्यास किया। इसके बाद सभी को बेहतर स्वास्थ्य के लिए प्रेरित करते हुए जिंदल ने कहा कि ‘अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर मैंने अपने जीवन पर योग के गहरे प्रभाव के संबंध मे चिंतन किया। इसका न सिर्फ निशानेबाजी और पोलो जैसे खेलो में, वरन जीवन के हर क्षेत्र में शारीरिक एवं मानसिक रूप से सकारात्मक असर रहा।

- Advertisement -

- Advertisement -

प्राचीन काल से ही योग जीवन का महत्वपूर्ण अंग

भारतीय परंपरा में प्राचीन काल से ही योग को जीवन का महत्वपूर्ण अंग माना गया है। आज की दिनचर्या में योग का महत्व और भी बढ़ जाता है। इससे हम अपने शरीर को विभिन्न बीमारियों से बचाने के साथ ही अपनी आंतरिक शक्ति को भी मजबूत कर सकते हैं। इससे हमें अपने जीवन में संयम, अनुशासन और समर्पण की प्रेरणा भी मिलती है।

जिंदल ने सभी उपस्थितों को बेहतर स्वास्थ्य के लिए अपनी खानपान संबंधी आदतों में भी सुधार करने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने अनाज के स्थान पर मिलेट्स का यथासंभव अधिक से अधिक उपयोग करने की बात कही। अधिकारी-कर्मचारी, जिंदल लेडिज क्लब की सदस्य बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। सभी ने उत्साहपूर्वक योग करने के साथ ही योग, व्यायाम और खानपान संबंधी बेहतर आदतों को दिनचर्या में शामिल करने का संकल्प लिया।

जेएसपी फाउंडेशन ने विविध कार्यक्रमों का आयोजन जेएसपी फाउंडेशन द्वारा अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर संयंत्र के आसपास के गांवों सहित रायगढ़ शहर में विभिन्न जागरूकता कार्यक्रमों का आयोजन करते हुए लोगों को, विशेषकर युवाओं को अपनी दिनचर्या में योग को शामिल करने के लिए प्रेरित किया। जेएसपी फाउंडेशन की टीम द्वारा रायगढ़ स्टेडियम में खिलाड़ियों, ग्राम नेतनागर में बांस कारीगरों, शासकीय प्राथमिक शाला किरोड़ीमल नगर में विद्यार्थियों और महिला स्व-सहायता समूह के लिए विशेष कार्यक्रम आयोजित किए गए।

मशीनरी डिवीजन के सभी कर्मचारियों ने बढ़ चढ़ कर हिस्सा लिया

वहीं रायपुर स्थित मशीनरी डिवीजन में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस मनाया गया जहां प्रशिक्षित योग गुरु ने योग से होने वाले लाभों की जानकारी दी। योग के दौरान श्वास की कैसे लिया जाए और कैसे छोड़ा जाए इसके बारे में भी बताया गया इसके साथ ही ध्यान की मुद्राओं के बारे में और योग द्वारा काम के दौरान मानसिक तनाव को किस तरह से कम किया जाए इसके बारे में भी बताया गया। रायपुर स्थित मशीनरी डिवीजन के सभी कर्मचारियों ने इसमें बढ़ चढ़ कर हिस्सा लिया।

TAGGED: # latest news, Breaking News, CG LATEST UPDATE NEWS, cg news, CG NEWS : जेएसपी में मनाया गया 'अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस', GRAND NEWS, GRAND NEWS CHHATTISGARH, GRAND NEWS Raipur, Raipur Hindi News, Raipur Latest News, RAIPUR NEWS, ग्रैंड न्यूज़, चेयरमैन नवीन जिंदल
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link Print
Previous Article CG BIG NEWS : बस्तर जिले के इन विधायकों को खतरा, कट सकती है टिकट CG News : बीजेपी को बड़ा झटका, पूर्व मुख्‍यमंत्री के गृह जिले के कई भाजपा कार्यकर्ताओं ने थामा कांग्रेस का हाथ
Next Article CG NEWS : आरंग - महासमुंद मार्ग पर हादसा, दुग्ध वाहन ने कार और 112 वाहन को मारी जोरदार ठोकर, तीन की हालत गंभीर  CG NEWS : आरंग – महासमुंद मार्ग पर हादसा, दुग्ध वाहन ने कार और 112 वाहन को मारी जोरदार ठोकर, तीन की हालत गंभीर 

Latest News

CG NEWS : साय कैबिनेट विस्तार जल्द, अगले हफ्ते हो सकता है मंत्रियों का शपथ ग्रहण, इन चार नामों को लेकर चर्चाएं तेज
छत्तीसगढ़ June 7, 2025
BREAKING NEWS : भाजपा ने राज्यसभा चुनाव के लिए असम से उम्मीदवार का किया ऐलान 
Grand News June 7, 2025
Mahtari Vandan Yojana: क्या आपके पति ने भी की है दूसरी शादी? तो भूल जाइए महतारी वंदन योजना! सौ से ज्यादा महिलाएं योजना से वंचित
Mahtari Vandan Yojana: पति ने की है दूसरी शादी? तो भूल जाइए महतारी वंदन योजना! सौ से ज्यादा महिलाएं योजना से वंचित
Grand News गरियाबंद छत्तीसगढ़ June 7, 2025
CG NEWS : बकरीद की खुशियां मातम में बदली, सलीम ने फांसी लगाकर दे दी जान 
छत्तीसगढ़ बिलासपुर June 7, 2025
Follow US
© 2024 Grand News. All Rights Reserved. Owner - Rinku Kahar. Ph : 62672-64677.
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?