Grand NewsGrand News
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Search
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: मौसम का बदला मिज़ाज, गरियाबंद में झमाझम बारिश, उमस भरी गर्मी से मिली राहत
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
Font ResizerAa
Grand NewsGrand News
Search
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Grand News

मौसम का बदला मिज़ाज, गरियाबंद में झमाझम बारिश, उमस भरी गर्मी से मिली राहत

Vijay Sinha
Last updated: 2023/06/23 at 7:35 PM
Vijay Sinha
Share
2 Min Read
SHARE

 

गरियाबंद-बढ़ती गर्मी व तपिश से लोगों को शुक्रवार शाम को राहत मिली। पिछले कुछ दिनों से शहर के लोग उमस भरी गर्मी से बेहाल लग रहे थे। सुबह से लेकर दोपहर तक लोग भीषण गर्मी का अनुभव कर रहे थे। बारिश के बाद लोगों को राहत मिली। शुक्रवार को सुबह से आसमान हल्के बादलों ने डेरा डाल लिया, साथ ही दिन भर रुक रुककर धूप देखने को मिल रहा था लेकिन, उमस भरी गर्मी आमजन के पसीने छुड़ाती रही। शाम होते ही तेज हवा के साथ झमाझम बारिश होना शुरू हो गई, जिसके बाद उमस भरी गर्मी से बेहाल हो रहे लोगों को राहत मिल गई। मौसम सुहाना हो गया और लोग घरों के बाहर गली-मोहल्लों की सड़कों पर व घरों की बालकेनी पर मौसम का आनंद लेते दिखाई देने लगे। तापमान में हो रहा उतार-चढ़ाव से शुक्रवार को जिले का अधिकतम तापमान 34 डिग्री सेल्सियस रहा।मौसम विभाग की वेबसाइट के अनुसार गरियाबंद का तापमान 28 डिग्री पहुंच गया है। तापमान गिरने के चलते लोगों को तपिश से राहत मिल गई है। जबकि पिछले सप्ताह गरियाबंद में तापमान 40 से 42 डिग्री तक पहुंच गया था।
यह भी बता दें कि गुरुवार को भी आसमान में बादल होने के चलते गरियाबंद का मौसम खुशनुमा रहा और लोगों को गर्मी से राहत मिली थी। हालांकि सायं काल कुछ इलाकों में हल्की बूंदाबांदी भी हुई थी लेकिन लोगों को गर्मी से राहत नहीं मिली थी। और आज झमाझम बारिश से लोग काफ़ी राहत महसूस कर रहे है, फिलहाल बारिश के बाद लोगों को संपूर्ण मानसून का इंतजार है और लोग चाहते हैं कि अब भीषण बरसात हो। जिससे लोगों को गर्मी से पूरी तरह राहत मिले और खेती किसानी भी समय से प्रारंभ हो सके। किसानों द्वारा बताया गया कि खेतों में धान की नर्सरी डाली जा चुकी है।

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link Print
Previous Article RAIPUR NEWS : रेलवे स्टेशन में लाखों के गांजे के साथ तस्कर को पुलिस ने धरदबोचा, 14.485 किलो गांंजा जब्त  CG CRIME : रेलवे स्टेशन में लाखों के गांजे के साथ तस्कर को पुलिस ने धरदबोचा, 14.485 किलो गांंजा जब्त 
Next Article BILASPUR NEWS : रोकथाम हेतु जागरूकता: अन्तर्राष्ट्रीय नशा निवारण दिवस के अवसर पर नशा मुक्त भारत अभियान का शुभारम्भ कार्यक्रम 26 जून को

Latest News

Tata Nano EV : मिडिल क्लास के लिए बड़ी खुशखबरी, TATA ने लॉन्च किया 440km रेंज वाली TATA Nano EV Car, कीमत जानकर हो जाएंगे हैरान 
BUDGET देश लाइफस्टाइल June 8, 2025
CG NEWS : तालाब में नहाने के दौरान फिसला महिला का पैर, गहरे पानी में डूबने से मौत 
छत्तीसगढ़ दुर्घटना धमतरी June 8, 2025
Rinku Singh-Priya Saroj Engagement: क्रिकेटर रिंकू सिंह ने सांसद प्रिया सरोज से की सगाई
Rinku Singh-Priya Saroj Engagement: क्रिकेटर रिंकू सिंह ने सांसद प्रिया सरोज से की सगाई
Cricket खेल मनोरंजन June 8, 2025
 CG NEWS : ट्रेन के सामने कूदकर युवक ने दी जान, वीडियो बनाकर पत्नी और ससुराल वालों को ठहराया जिम्मेदार 
क्राइम छत्तीसगढ़ बिलासपुर June 8, 2025
Follow US
© 2024 Grand News. All Rights Reserved. Owner - Rinku Kahar. Ph : 62672-64677.
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?