Grand NewsGrand News
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Search
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: मुख्यमंत्री भूपेश बघेल राज्य वित्त सेवा अधिकारी संघ के सम्मान समारोह व स्नेह सम्मेलन में हुए शामिल, राज्य वित्त सेवा के सेवानिवृत्त अधिकारियों को किया सम्मानित
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
Font ResizerAa
Grand NewsGrand News
Search
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Grand News

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल राज्य वित्त सेवा अधिकारी संघ के सम्मान समारोह व स्नेह सम्मेलन में हुए शामिल, राज्य वित्त सेवा के सेवानिवृत्त अधिकारियों को किया सम्मानित

Vijay Sinha
Last updated: 2023/06/24 at 3:11 PM
Vijay Sinha
Share
3 Min Read
SHARE

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल आज छत्तीसगढ़ वित्त सेवा अधिकारी संघ के सम्मान समारोह व स्नेह सम्मेलन में शामिल हुए। मुख्यमंत्री ने रायपुर के पंडित जवाहर लाल नेहरू चिकित्सा महाविद्यालय के ऑडिटोरियम में आयोजित कार्यक्रम में वर्ष 2015 के बाद सेवानिवृत्त हुए वित्त विभाग के अधिकारियों को सम्मानित किया। उन्होंने राज्य वित्त सेवा अधिकारी संघ की स्मारिका ‘सुनिधि’ का भी विमोचन किया। वित्त विभाग के सचिव श्री अंकित आनंद, कोष एवं लेखा संचालक श्री नीलकंठ टीकाम, पेंशन संचालक सुश्री नम्रता गांधी और संस्थागत वित्त की विशेष सचिव एवं संचालक सुश्री शीतल वर्मा भी कार्यक्रम में उपस्थित थीं।

मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने कार्यक्रम को मुख्य अतिथि के रूप में संबोधित करते हुए कहा कि वित्त और चित्त में गहरा संबंध है। जब वित्त बढ़िया हो तो चित्त भी बढ़िया होता है। वित्त विभाग पूरे प्रदेश की व्यवस्था के लिए धमनी का काम करता है। जहां जितनी जरूरत हो वहां उतनी राशि वित्त विभाग आबंटित करता है। मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य के वित्तीय प्रबंधन में वित्त विभाग अच्छा काम कर रहा है। कोरोना संकट का समय राज्य की वित्तीय व्यवस्था के लिए परीक्षा का समय था। उस भीषण संकट के दौर में भी वित्तीय सेवा से जुड़े अधिकारियों-कर्मचारियों ने राज्य की अर्थव्यवस्था को संभाले रखा। जब देश में चारों ओर मंदी का वातावरण था, तब भी छत्तीसगढ़ की अर्थव्यवस्था गतिशील रही।

मुख्यमंत्री श्री बघेल ने कहा कि आज जिन अधिकारियों का सम्मान हुआ है उनका मैं अभिनंदन करता हूं। पुरानी पेंशन योजना लागू करना राज्य के अधिकारियों-कर्मचारियों की पुरानी मांग थी। हमने इसे लागू करने का फैसला किया तो केंद्र सरकार ने इस पर असहयोगात्मक रवैया अपनाया। बावजूद इसके वित्त विभाग की कार्यकुशलता से पुरानी पेंशन योजना को प्रदेश में सफलतापूर्वक लागू किया गया है।

कार्यक्रम में वित्त विभाग के सचिव श्री अंकित आनंद ने कहा कि राज्य शासन की नीतियों और योजनाओं को लागू करने में वित्त सेवा के अधिकारियों की महत्वपूर्ण भूमिका है। वे शासन के दिशा-निर्देशों के साथ मितव्ययता बरतते हुए वित्तीय प्रबंधन करते हैं। उन्होंने विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों के लिए सम्मान समारोह और स्नेह सम्मेलन के आयोजन के लिए राज्य वित्त सेवा अधिकारी संघ को बधाई दी। उन्होंने उम्मीद जताई कि संघ द्वारा आगे भी इस तरह के आयोजन होते रहेंगे। कार्यक्रम में राज्य वित्त सेवा अधिकारी संघ के अध्यक्ष श्री के.एल. रवि और महासचिव श्री सचिन शर्मा सहित अन्य पदाधिकारीगण एवं राज्य वित्त सेवा के अधिकारी बड़ी संख्या में मौजूद थे।

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link Print
Previous Article CG CRIME NEWS : ब्यूटी पार्लर की आड़ में माँ-बेटी चला रहे थे सेक्स रैकेट, दोनों गिरफ्तार, ऐसे हुआ खुलासा CRIME NEWS : कैफे की आड़ में चल रहा था सेक्स रैकेट का धंधा, पुलिस ने मारा छापा, आपत्तिजनक हालत में पकड़े युवक-युवती
Next Article CG NEWS : वीडियो कॉल बना मौत का कारण ! युवक ने पंखे से फांसी लगाकर की खुदकुशी, अधिक मात्रा में करता था दवाईयों का सेवन

Latest News

Gujarat’s Visavadar by-election: गुजरात के विसावदर उपचुनाव में आप के गोपाल इटालिया को बढ़त, 391 वोटों से आगे
Grand News June 23, 2025
Ludhiana West by-election: लुधियाना पश्चिम उपचुनाव में AAP के संजीव अरोड़ा आगे, 1269 वोटों की बढ़त
Grand News June 23, 2025
Nilambur by-election: नीलांबुर उपचुनाव में कांग्रेस के आर्यदान शौकत को बढ़त, पहले राउंड में 419 वोट से आगे
Grand News June 23, 2025
Health news : डाइजेशन सुधारे, त्वचा निखरे… 2 हफ्तों में Chia का अद्भुत असर”
Grand News Health June 23, 2025
Follow US
© 2024 Grand News. All Rights Reserved. Owner - Rinku Kahar. Ph : 62672-64677.
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?