Grand NewsGrand News
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Search
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: CG NEWS : सोंढूर- सूखी नदी में अचानक आई पानी, बहते-बहते बचा ग्रामीणों से भरा ट्रक
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
Font ResizerAa
Grand NewsGrand News
Search
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Grand Newsछत्तीसगढ़धमतरी

CG NEWS : सोंढूर- सूखी नदी में अचानक आई पानी, बहते-बहते बचा ग्रामीणों से भरा ट्रक

Neeraj Gupta
Last updated: 2023/06/25 at 5:03 PM
Neeraj Gupta
Share
2 Min Read
SHARE

धमतरी। CG NEWS : दक्षिण-पश्चिम मानसून ने बस्तर में शुक्रवार को दस्तक दे दी है। इसके बाद धमतरी में भी प्री मानसून की स्थिति बनी हुई है।हालांकि प्री मानसून की बारिश धमतरी में हो रही है। शनिवार को भी यहां बादल छाए हुए हैं और बारिश की संभावना है। वहीं जिले के नगरी ब्लॉक में करीब 50 लोग शुक्रवार को सोंढूर नदी पार करते समय तेज बहाव में बहने से बच गए। इनमें महिलाएं, पुरुष और एक 10 दिन का बच्चा भी शामिल था। नदी का जलस्तर इतना ज्यादा था कि, लोगों ने अपनी जान बहुत मुश्किल से बचाई।

Contents
सोंढूर नदी में आई बाढ़ से ग्रामीणों से भरा ट्रक फंसागरियाबंद में बढ़ा जलस्तर
- Advertisement -

सोंढूर नदी में आई बाढ़ से ग्रामीणों से भरा ट्रक फंसा

22 जून को देर शाम करीब 5 बजे अचानक सोंढूर नदी में बाढ़ आ गई। उसी वक्त सड़क किनारे खड़े ग्रामीणों को एक ट्रैक्टर में बैठाकर नदी पार कराया जा रहा था। अचानक पानी के तेज बहाव आने से 50 लोग नदी में ही फंस गए। दरअसल, नदी के आस-पास रपटा बना हुआ है। जिसकी वजह से ट्रैक्टर फिसल गया और उसमें सवार ग्रामीण और ट्रैक्टर चालक शोर मचाने लगे। हालांकि सभी ग्रामीण सुरक्षित बताए जा रहे हैं। ग्रामीणों ने बताया कि, करीब 15 घंटे से यहां आना-जाना बंद है। कुछ लोग जान जोखिम में डालकर नदी पार कर तो रहे हैं। लेकिन यहां से गुजरना खतरे से खाली नहीं है।

- Advertisement -
Ad image
- Advertisement -

- Advertisement -

गरियाबंद में बढ़ा जलस्तर

बीते 24 घंटे में धमतरी जिले में 20 मिमी बारिश हुई है। वहीं गरियाबंद जिले में 43 मिमी बारिश दर्ज की गई है। देवभोग में बहने वाली तेल नदी में भी जलस्तर बढ़ता ही जा रहा है। जिसके कारण मैनपुर ब्लॉक के अमलीपदर में पड़ने वाले सूखी नदी में भी बहाव तेज हो गया। सूखी नदी में पुल बनाने का काम चल रहा था। लेकिन अब रोक दिया गया है। यहां पर भी एक ट्रैक बीच रास्ते में फंस गया था। इसके बाद जैसे-तैसे ड्राइवर और हेल्पर ने ट्रक से निकलकर अपनी जान को बचाया था।

- Advertisement -
TAGGED: # latest news, #छत्तीसगढ़, cg news, cg news in hindi, CG NEWS धमतरी, GRAND NEWS, GRAND NEWS CHHATTISGARH, धमतरी
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link Print
Previous Article CG NEWS : कस्टम मिलिंग में लापरवाही बरतने वाले 9 राइस मिलरों पर कार्रवाई, 2.05 लाख क्विंटल धान जप्त CG NEWS : कस्टम मिलिंग में लापरवाही बरतने वाले 9 राइस मिलरों पर कार्रवाई, 2.05 लाख क्विंटल धान जप्त
Next Article OMG : 36 साल से प्रेग्नेंट रहा शख्स, ऑपरेशन के बाद निकले जुड़वा बच्चे OMG : 36 साल से प्रेग्नेंट रहा शख्स, ऑपरेशन के बाद निकले जुड़वा बच्चे

Latest News

CG NEWS: वैश्य समाज 14 जून को देशभर में करेगा रक्तदान
छत्तीसगढ़ रायपुर June 5, 2025
CG NEWS: सांसद बृजमोहन अग्रवाल के पिताजी की याद में श्रृद्धांजलि सभा का आयोजन
Grand News छत्तीसगढ़ रायपुर June 5, 2025
Saddle Roll: काठी रोल का आविष्कार किसने किया? जानिए काठी रोल के इतिहास के बारे में?
Featured Foods Grand News Health June 5, 2025
GRAND NEWS: सांसद बृजमोहन के पिता दिवंगत रामजी लाल अग्रवाल को ग्रैंड ग्रुप के चेयरमैन गुरुचरण सिंह होरा ने दी श्रद्धांजलि
Grand News छत्तीसगढ़ रायपुर June 5, 2025
Follow US
© 2024 Grand News. All Rights Reserved. Owner - Rinku Kahar. Ph : 62672-64677.
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?