Grand NewsGrand News
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Search
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: CG NEWS : स्थानीय वाहनों से वसूली पर फूटा कांग्रेसी कार्यकर्ताओं का गुस्सा, पुलिस के सामने ही टोल प्लाजा में की जमकर तोड़फोड़ 
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
Font ResizerAa
Grand NewsGrand News
Search
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
BHILAIछत्तीसगढ़दुर्ग

CG NEWS : स्थानीय वाहनों से वसूली पर फूटा कांग्रेसी कार्यकर्ताओं का गुस्सा, पुलिस के सामने ही टोल प्लाजा में की जमकर तोड़फोड़ 

Neeraj Gupta
Last updated: 2023/06/28 at 4:14 PM
Neeraj Gupta
Share
4 Min Read
CG NEWS : स्थानीय वाहनों से वसूली पर फूटा कांग्रेसी कार्यकर्ताओं का गुस्सा, पुलिस के सामने ही टोल प्लाजा में की जमकर तोड़फोड़ 
SHARE

 

 

- Advertisement -
Ad image

दुर्ग। CG NEWS : जिले में स्थानीय वाहनों से टोल वसूली को लेकर कांग्रेसियों का गुस्सा मंगलवार देर शाम फूट पड़ा। कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने नेहरू नगर बाइपास रोड स्थित टोल प्लाजा पर जमकर हंगामा और तोड़फोड़ की। कार्यकर्ताओं ने केबिन और वहां लगे सीसीटीवी कैमरे तोड़ दिए। साइन बोर्ड उखाड़कर फेंक दिया। इसके चलते दुर्ग-नागपुर हाईवे पर वाहनों की लंबी कतार लग गई। करीब दो घंटे तक बवाल चलता रहा, लेकिन पुलिस खड़े होकर तमाशा देखती रही।

- Advertisement -
 
मनोज चंद्राकर के नेतृत्व में प्रदर्शन करने पहुंचे थे कांग्रेसी
जानकारी के मुताबिक, नेहरू नगर और अंजोरा के बीच नेशनल हाईवे पर बने टोल प्लाजा पर स्थानीय सीजी-07 पासिंग वाले वाहनों से भी वसूली की जा रही है। इसे लेकर स्थानीय लोगों का विरोध है। कुछ दिन पहले इसी बात को लेकर भिलाई शहर कांग्रेस अध्यक्ष मुकेश चंद्राकर से कर्मचारियों का विवाद भी हुआ था। उन्होंने टोल का विरोध किया, जिसके बाद बात बढ़ती चली गई और मारपीट तक हो गई थी। मंगलवार शाम को मुकेश चंद्राकर के नेतृत्व में कांग्रेसी और स्थानीय लोग टोल के विरोध में धरना देने के लिए पहुंचे थे।
कर्मचारियों ने टैक्स को सही बताया तो भड़के लोग
भीड़ देखते हुए एएसपी शहर संजय ध्रुव भी दल-बल के साथ मौके पर पहुंचे थे। बताया जा रहा है कि धरना देने के दौरान कर्मचारियों ने वहां मौजूद लोगों से कहा कि, जो टोल टैक्स ले रहे हैं, वह बिल्कुल ठीक है। हम टैक्स लेते रहेंगे। ये सुनते ही कांग्रेसी और भड़क गए। जमकर नारेबाजी करते हुए कांग्रेसियों ने तोड़फोड़ शुरू कर दी। टोल प्लाजा बैरीकेटिंग के लिए रखी गई सामग्री, साइन बोर्ड को उखाड़ कर फेंक दिया। सीसीटीवी कैमरा, केबिन के कांच तोड़ दिए। अग्नश्मन यंत्र को उठाकर फेंक दिया।
पुलिस के सामने ही होती रही तोड़फोड़
यह सब पुलिस के सामने चलता रहा और वो खड़े होकर देखती रही। इस दौरान दोनों ही और गुजरने वाले छोटे से लेकर भारी वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। करीब दो घंटे से भी ज्यादा समय तक हंगामा और तोड़फोड़ चलती रही। हालांकि इसके बाद स्थानीय स्तर पर कुछ समय के लिए सीजी-07 पासिंग वाहनों को टोल फ्री कर दिया, लेकिन बुधवार सुबह से फिर उनसे टोल की वसूली की जा रही है। दूसरी ओर कांग्रेसियों ने टोल फ्री करने के लिए कंपनी को तीन दिन का अल्टीमेटम दिया है।

रात में टैक्स फ्री, सुबह फिर वसूली
वहीं दुर्ग शहर एएसपी संजय ध्रुव ने बताया कि, कांग्रेसी कार्यकर्ताओं को समझाया गया है। टोल प्लाजा में कार्यकर्ताओं ने तोड़फोड़ की है। आकलन के बाद ही वैधानिक कार्यवाही की जाएगी। इधर बाफना टोल प्लाजा के मैनेजर एच कुंभकार ने बताया कि पिछले एक महीने से स्थानीय लोग और कांग्रेस के कार्यकर्ता स्थानीय वाहनों को टोल फ्री करने की मांग कर रहे हैं। इसको लेकर लगातार नेशनल हाइवे के अधिकारी और जिला प्रशासन को अवगत कराया गया था। फिर से जानकारी दी जाएगी।
TAGGED: # latest news, CG BREAKING NEWS, Cg Latest News, CG LATEST UPDATE NEWS, GRAND NEWS, GRAND NEWS CHHATTISGARH, GRAND NEWS Raipur, Latest News In CG, RAIPUR NEWS
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link Print
Previous Article CG NEWS : कुत्ते ने पेश की वफादारी की मिसाल, जंगल में मादा भालू से ऐसे बचाई मालिक की जान…
Next Article CG NEWS : कुंए में मिली अधेड़ व्यक्ति की लाश, मचा हड़कंप, जांच में जुटी पुलिस

Latest News

Aaj Ka Rashifal 29 June 2025: आज किस पर बरसेगा सितारों का करिश्मा और कौन रहेगा संभलकर — जानिए ‘प्रकाश जोशी’ से अपना दिन 🌟
Grand News छत्तीसगढ़ राशिफल June 29, 2025
Shubhanshu Shukla: अंतरिक्ष में इतिहास रचते शुभांशु शुक्ला ने पीएम मोदी से की सीधी बातचीत
Grand News देश June 28, 2025
New Delhi: देश को मिला नया जासूसी चीफ, पराग जैन बने R&AW प्रमुख
Grand News दिल्ली देश June 28, 2025
CG NEWS: ग्रीन आर्मी छत्तीसगढ़ ने पॉलीथिन मुक्त शीतला बाजार के लिए जन जागरूकता रैली निकाली।
Grand News छत्तीसगढ़ रायपुर June 28, 2025
Follow US
© 2024 Grand News. All Rights Reserved. Owner - Rinku Kahar. Ph : 62672-64677.
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?