Grand NewsGrand News
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Search
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: CG WEATHER UPDATE : बारिश पर लगा ब्रेक! 6 डिग्री तक बढ़ा तापमान, अगले 3 दिनों तक गर्मी की संभावना
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
Font ResizerAa
Grand NewsGrand News
Search
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Grand Newsछत्तीसगढ़रायपुर

CG WEATHER UPDATE : बारिश पर लगा ब्रेक! 6 डिग्री तक बढ़ा तापमान, अगले 3 दिनों तक गर्मी की संभावना

Neeraj Gupta
Last updated: 2023/06/30 at 3:59 PM
Neeraj Gupta
Share
3 Min Read
CG  Weather Update : छत्तीसगढ़ में तापमान में गिरावट, कही लू तो कही गरज-चमक के साथ बारिश की संभावना, मानसून के लिए अभी और करना होगा इंतजार
CG  Weather Update : छत्तीसगढ़ में तापमान में गिरावट, कही लू तो कही गरज-चमक के साथ बारिश की संभावना, मानसून के लिए अभी और करना होगा इंतजार
SHARE

रायपुर। CG WEATHER UPDATE : प्रदेश में 3 से 4 दिनों तक रिमझिम बारिश के बाद अब बारिश थम सी गई है। राजधानी रायपुर समेत प्रदेश के कई जिलों में कम बारिश हुई है और अब तापमान बढ़ने का सिलसिला शुरू हो गया है।  तापमान में 6 डिग्री तक की बढ़ोत्तरी हुई है। आने वाले दिनों में तापमान 4 डिग्री तक बढ़ने की संभावना है।

Contents
इस तरह बढ़ रहा तापमानछत्तीसगढ़ में बारिश का हालअब जानिए अगले 24 घंटे कैसा रहेगा मौसम

छत्तीसगढ़ के कई जिलों में आज सुबह से बादल छाए हुए हैं। लेकिन बारिश की संभावना कम ही है। मौसम विभाग के मुताबिक आज धूप-छांव की स्थिति बनी रहेगी। बारिश की संभावना बिल्कुल कम रहेगी।

- Advertisement -
Ad image

इस तरह बढ़ रहा तापमान

28 जून को जांजगीर जिले में तापमान 29.9 डिग्री था जो 29 जून को बढ़कर 35.8 डिग्री चला गया। इसी तरह राजधानी रायपुर का तापमान 28 जून को 28.2 डिग्री था। जो अगले दिन बढ़कर 33.2 डिग्री पर पहुंच गया।

- Advertisement -

रायगढ़ में 28 जून को 30.5 डिग्री और 29 जून को 34.4 डिग्री रिकॉर्ड किया गया। इसी तरह जशपुर जिले में तापमान 26.4 डिग्री था, वो बढ़कर 31.9 डिग्री तक पहुंच गया। कांकेर जिले में भी जो तापमान 27.8 डिग्री था, वो बढ़कर 32.3 डिग्री तक चला गया है।

- Advertisement -

छत्तीसगढ़ में बारिश का हाल

मौसम विशेषज्ञ एचपी चंद्रा ने बताया, प्रदेश में जून महीने में 169.7 मिलीमीटर औसत बारिश रिकॉर्ड की गई है, जो सामान्य से 12.3 मिमी कम है। उन्होंने बताया कि जून में 182 मिलीमीटर बारिश को सामान्य बारिश माना जाता है।

प्रदेश में सबसे ज्यादा बारिश 284.6 मिलीमीटर औसत बारिश बालोद जिले में रिकॉर्ड की गई है। जो 65 प्रतिशत ज्यादा है। जबकि मुंगेली में 44, धमतरी में 42 और बलौदाबाजार जिले में 37 प्रतिशत बारिश ज्यादा हुई है। हालांकि प्रदेश के बलरामपुर, सूरजपुर, सरगुजा और अंबिकापुर जिले में कम बारिश रिकॉर्ड की गई है।

अब जानिए अगले 24 घंटे कैसा रहेगा मौसम

मौसम विभाग के मुताबिक छत्तीसगढ़ में अगले 24 घंटे तक बारिश की संभावना नहीं है। आने वाले 3 दिनों तक मौसम शुष्क रहेगा और तापमान बढ़ने की संभावना है। एक निम्न दाब का क्षेत्र उत्तर- मध्य मध्य प्रदेश के ऊपर स्थित है और इसके साथ ऊपरी हवा का चक्रवात 7.6 किलोमीटर ऊंचाई तक फैला है। एक द्रोणिका उत्तर-पश्चिम राजस्थान से उत्तर-पूर्व बंगाल की खाड़ी तक 0.9 किलोमीटर ऊंचाई तक विस्तारित है। इसके असर से प्रदेश में कुछ जगहों पर हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है।

TAGGED: # latest news, #छत्तीसगढ़, Cg Latest News, cg news in hindi, CG WEATHER UPDATE, GRAND NEWS, ग्रैंड न्यूज़, रायपुर, रायपुर CG WEATHER UPDATE
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link Print
Previous Article UP News : गैंगस्टर अतीक अहमद के जमीन पर सीएम योगी ने बनाए फ्लैट्स,  76 परिवारों को सौंपी चाबियां UP News : गैंगस्टर अतीक अहमद के जमीन पर CM योगी ने बनाए फ्लैट्स, 76 परिवारों को सौंपी चाबियां
Next Article नंद कुमार साय BREAKING NEWS : नंद कुमार साय छत्तीसगढ़ राज्य औद्योगिक विकास निगम के अध्यक्ष नियुक्त, आदेश जारी…

Latest News

Shefali Jariwala Passed Away: एक्ट्रेस शेफाली जरीवाला का 42 साल की उम्र में निधन, कांटा लगा गाने से हुई थी फेमस, सदमे में फैंस
Breaking News मनोरंजन June 28, 2025
बीजापुर में 13 कुख्यात नक्सलियों ने छोड़ा हिंसा का रास्ता, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय बोले — विकास ही है भविष्य का सही विकल्प
Grand News June 27, 2025
CG NEWS: जिला निर्वाचन अधिकारी बी.एस. उइके ने ईवीएम वेयरहाउस का किया निरीक्षण
Grand News गरियाबंद छत्तीसगढ़ June 27, 2025
CG NEWS: हाथ भट्टी महुआ शराब की अवैध रूप से बिक्री पर रोक लगाने आबकारी टीम की बड़ी, कार्यवाही,20.500 बल्क लीटर अवैध हाथ भट्टी महुआ शराब बरामद
Grand News गरियाबंद छत्तीसगढ़ June 27, 2025
Follow US
© 2024 Grand News. All Rights Reserved. Owner - Rinku Kahar. Ph : 62672-64677.
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?