Grand NewsGrand News
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Search
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: CG NEWS : पीएम मोदी ने किया राष्ट्रीय सिकलसेल एनीमिया उन्मूलन मिशन का शुभारंभ, TS सिंहदेव ने कहा- राष्ट्रीय सिकलसेल एनीमिया उन्मूलन मिशन से प्रदेश में सिकलसेल की जांच और बचाव में आएगी तेजी
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
Font ResizerAa
Grand NewsGrand News
Search
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Breaking NewsGrand Newsछत्तीसगढ़रायपुर

CG NEWS : पीएम मोदी ने किया राष्ट्रीय सिकलसेल एनीमिया उन्मूलन मिशन का शुभारंभ, TS सिंहदेव ने कहा- राष्ट्रीय सिकलसेल एनीमिया उन्मूलन मिशन से प्रदेश में सिकलसेल की जांच और बचाव में आएगी तेजी

Neeraj Gupta
Last updated: 2023/07/02 at 11:36 AM
Neeraj Gupta
Share
3 Min Read
CG NEWS : पीएम मोदी ने किया राष्ट्रीय सिकलसेल एनीमिया उन्मूलन मिशन का शुभारंभ, TS सिंहदेव ने कहा- राष्ट्रीय सिकलसेल एनीमिया उन्मूलन मिशन से प्रदेश में सिकलसेल की जांच और बचाव में आएगी तेजी
SHARE

रायपुर : CG NEWS : स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री टी.एस. सिंहदेव ने कहा है कि राष्ट्रीय सिकलसेल एनीमिया उन्मूलन मिशन से प्रदेश में सिकलसेल की जांच और इससे बचाव की गतिविधियों में तेजी आएगी। राज्य सरकार पहले से ही इसके उन्मूलन के लिए गंभीरता से काम कर रही है। हाल ही में रायपुर में सिकलसेल संस्थान के सेंटर ऑफ एक्सीलेंस (Centre of Excellence) की आधारशिला भी रखी गई है।

- Advertisement -

स्वास्थ्य मंत्री सिंहदेव ने आज भारत सरकार द्वारा राष्ट्रीय सिकलसेल एनीमिया उन्मूलन मिशन के शुभारंभ के मौके पर ये बातें कहीं। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने शहडोल से राष्ट्रीय स्तर पर मिशन का शुभारंभ किया। सिंहदेव रायपुर के राजातालाब हमर अस्पताल से वीडियो कॉन्फ्रेंस के जरिए शुभारंभ कार्यक्रम से जुड़े। सांसद सुनील सोनी, पूर्व विधायक नंदे साहू, स्वास्थ्य विभाग के सचिव सिद्धार्थ कोमल परदेशी, राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के संचालक भोसकर विलास संदिपान और पार्षद आकाश तिवारी भी इस दौरान उनके साथ मौजूद थे।

- Advertisement -
Ad image
- Advertisement -

 

- Advertisement -

स्वास्थ्य मंत्री सिंहदेव ने राष्ट्रीय सिकलसेल एनीमिया उन्मूलन मिशन के शुभारंभ के मौके पर कहा कि विवाह के पूर्व और बच्चे के जन्म के पहले सिकलसेल की जांच अवश्य करानी चाहिए। छत्तीसगढ़ में हर दस में से एक व्यक्ति सिकलसेल वाहक है। सभी लोगों को इसकी जांच कराना चाहिए। सिकलसेल की जांच के लिए स्वास्थ्य विभाग द्वारा पीओसी किट की भी खरीदी की जा रही है। उन्होंने कहा कि इस बीमारी के प्रति लोगों में जागरूकता अब बढ़ रही है। इसके पीड़ितों को रक्त चढ़ाने या अस्पताल में भर्ती होने की नौबत अब बहुत कम आ रही है। स्वास्थ्य मंत्री ने कार्यक्रम में 30 सिकलसेल रोगियों को सिकलसेल जेनेटिक स्टेटस कार्ड वितरित किया।

- Advertisement -

राष्ट्रीय सिकलसेल एनीमिया उन्मूलन मिशन के शुभारंभ कार्यक्रम में शामिल होने राजातालाब हमर अस्पताल पहुंचे सिंहदेव ने अस्पताल का भ्रमण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने कार्यक्रम में गर्भवती महिलाओं को कैल्शियम और आयरन की गोलियों की महतारी टोकरी प्रदान किया। स्वास्थ्य मंत्री ने आज राष्ट्रीय चिकित्सक दिवस पर कार्यक्रम में मौजूद सभी डॉक्टरों का सम्मान भी किया।

देश में आनुवांशिक बीमारी सिकलसेल को दूर करने भारत सरकार द्वारा आज राष्ट्रीय सिकलसेल एनीमिया उन्मूलन मिशन की शुरूआत की गई है। वर्ष 2047 तक सिकलसेल को खत्म करने करने देश के 17 राज्यों के 278 जिलों में यह मिशन संचालित किया जाएगा। इस मिशन में छत्तीसगढ़ के सभी 33 जिलों को शामिल किया गया है। मिशन के अंतर्गत विकासखंडवार लोगों को सिकलसेल के कारण और बचाव के उपाय बताए जाएंगे। साथ ही जरूरी जांच और इलाज भी मुहैया कराया जाएगा। प्रदेश में इसके शुभारंभ कार्यक्रम के दौरान स्वास्थ्य विभाग के संयुक्त संचालक डॉ. सुरेन्द्र पामभोई, उप संचालक डॉ. के.आऱ. सोनवानी, रायपुर के मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. मिथिलेश चौधरी और सिविल सर्जन डॉ. एस.के. भंडारी सहित स्वास्थ्य विभाग और राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के कई अधिकारी उपस्थित थे।

TAGGED: # latest news, #छत्तीसगढ़, BIG NEWS, Breaking News, CG BREAKING NEWS, Cg Latest News, CG LATEST UPDATE NEWS, cg news, CG NEWS : पीएम मोदी ने किया राष्ट्रीय सिकलसेल एनीमिया उन्मूलन मिशन का शुभारंभ, cg news in hindi, GRAND NEWS, GRAND NEWS CHHATTISGARH, GRAND NEWS Raipur, Raipur Latest News, RAIPUR NEWS, ग्रैंड न्यूज़
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link Print
Previous Article RAIPUR NEWS : केंद्रीय जीएसटी आयुक्तालय रायपुर में मनाया गया जीएसटी दिवस
Next Article RECIPE TIPS: संडे को बनाए सुपर संडे : कढ़ाही में ही आसानी से बन जाएगी चिकन बिरयानी, बस फॉलो करते जाएं ये प्रोसेस

Latest News

CG News : डॉक्टर के खुदकुशी मामले में 9 आरोपी गिरफ्तार, अश्लील वीडियो किए थे वायरल
क्राइम छत्तीसगढ़ दुर्ग May 27, 2025
CG News : हमेशा धैर्य रखियेगा सहजता के साथ भगवान आपका निश्चित ही भला करेंगे, धैर्य मानव की संपत्ति है – राजन जी महाराज
छत्तीसगढ़ May 27, 2025
IPL 2025 LSG vs RCB Live : ऋषभ पंत ने जड़ा तूफानी शतक; लखनऊ ने बेंगलुरु को दिया 228 रनों का लक्ष्य
Cricket खेल May 27, 2025
CG Breaking : छत्तीसगढ़ में जल्द होगी शिक्षकों की भर्ती, सीएम साय बोले – वित्त विभाग को भेजा गया है प्रस्ताव
Breaking News छत्तीसगढ़ May 27, 2025
Follow US
© 2024 Grand News. All Rights Reserved. Owner - Rinku Kahar. Ph : 62672-64677.
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?