Grand NewsGrand News
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Search
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: CG NEWS : मुख्यमंत्री बघेल के निर्देश पर इस बार हरेली में वन विभाग आम-नागरिकों को बेचेगा गेड़ी 
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
Font ResizerAa
Grand NewsGrand News
Search
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Grand Newsछत्तीसगढ़

CG NEWS : मुख्यमंत्री बघेल के निर्देश पर इस बार हरेली में वन विभाग आम-नागरिकों को बेचेगा गेड़ी 

Neeraj Gupta
Last updated: 2023/07/03 at 6:32 PM
Neeraj Gupta
Share
2 Min Read
CG NEWS : मुख्यमंत्री बघेल के निर्देश पर इस बार हरेली में वन विभाग आम-नागरिकों को बेचेगा गेड़ी 
CG NEWS : मुख्यमंत्री बघेल के निर्देश पर इस बार हरेली में वन विभाग आम-नागरिकों को बेचेगा गेड़ी 
SHARE

 

 

- Advertisement -
Ad image

रायपुर। CG NEWS : हरेली त्यौहार पर शासन द्वारा आमजनो के लिए इस बार गेड़ी की सशुल्क व्यवस्था की जाएगी। वन-विभाग के दफ्तरों और सी-मार्ट में गेड़ियां उपलब्ध रहेंगी, जिन्हें आमजन निर्धारित शुल्क देकर खरीद पाएंगे। स्थानीय स्तर पर इच्छुक लोगों को बसोड़ों के जरिये भी गेड़ी सशुल्क उपलब्ध कराई जाएगी। इससे बसोड़ों को भी आय प्राप्त होगी।

प्रधान मुख्य वन संरक्षक श्रीनिवास राव ने बताया कि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के निर्देश पर वन-विभाग द्वारा गेड़ियों का निर्माण कर विक्रय किया जाएगा। हरेली तिहार पर गेड़ी चढ़ने की परंपरा अभिन्न रूप से जुड़ी हुई है। त्यौहार के दिन ग्रामीण क्षेत्रों में लगभग सभी परिवारों द्वारा गेड़ी का निर्माण किया जाता है, परिवार के बच्चे और युवा गेड़ी का जमकर आनंद लेते हैं। गेड़ी चढ़कर ग्रामीण-जन और कृषक-समाज वर्षा ऋतु का स्वागत करता है। उन्होंने आगे बताया कि वर्षा ऋतु के दौरान गांवों में सभी तरफ कीचड़ होता है, लेकिन गेड़ी चढ़कर कहीं भी आसानी से आया-जाया जा सकता है। गेड़ियां बांस से बनाई जाती है। दो बांस में बराबरी दूरी पर कील लगाई जाती है। एक और बांस के टुकड़ों को बीच से फाड़कर उसे दो भागों में बांटा जाता है, उसे रस्सी से फिर से जोड़कर दो पउवा बनाया जाता है। यह पउवा असल में पैरदान होता है, जिसे लंबाई में पहले काटे गए दो बांसों में लगाई गई कीलों के ऊपर बांध दिया जाता है। गेड़ी पर चलते समय रच-रच की ध्वनि निकलती है, जो वातावरण को और आनंदमयी बना देती है।

TAGGED: # latest news, bhupesh baghel hareli, CG BREAKING NEWS, CG LATEST UPDATE NEWS, GRAND NEWS CHHATTISGARH, GRAND NEWS Raipur, HARELI 2023, Hareli Tihar, HARELI TIHAR 2023
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link Print
Previous Article BIG NEWS : मध्यप्रदेश में कांग्रेस की स्थिति मजबूत, सरकार बनने की संभावना -उप मुख्यमंत्री टीएस सिंहदेव BIG NEWS : मध्यप्रदेश में कांग्रेस की स्थिति मजबूत, सरकार बनने की संभावना -उप मुख्यमंत्री टीएस सिंहदेव
Next Article Calcium rich drinks: हड्डियों में कैल्शियम भरने के लिए इन 5 ड्रिंक्स को डाइट में करें शामिल, जोड़ों में दर्द से मिलेगी राहत  Calcium rich drinks : हड्डियों में कैल्शियम भरने के लिए इन 5 ड्रिंक्स को डाइट में करें शामिल, जोड़ों में दर्द से मिलेगी राहत 

Latest News

CG Breaking : छत्तीसगढ़ में जमीन रजिस्ट्री से जुडी बड़ी खबर; ‘माय डीड’ सिस्टम हुआ लागू , अब भूमि की Registry होगी पेपरलेस
CG Breaking : छत्तीसगढ़ में जमीन रजिस्ट्री से जुडी बड़ी खबर; ‘माय डीड’ सिस्टम हुआ लागू , अब भूमि की Registry होगी पेपरलेस
Breaking News छत्तीसगढ़ देश रायपुर July 21, 2025
CG : सावन के दूसरे सोमवार को राष्ट्रभक्ति के साथ निकली कावड़ यात्रा, विस अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह ने पुष्पवर्षा कर किया स्वागत 
CG : सावन के दूसरे सोमवार को राष्ट्रभक्ति के साथ निकली कावड़ यात्रा, विस अध्यक्ष रमन सिंह ने पुष्पवर्षा कर किया कांवड़ियों का स्वागत
छत्तीसगढ़ राजनांदगांव July 21, 2025
 Raipur Accident Breaking : तेज रफ्तार ने ली जान; पिकअप की ठोकर से एक्टिवा सवार युवक की मौत 
 Raipur Accident Breaking : तेज रफ्तार ने ली जान; पिकअप की ठोकर से एक्टिवा सवार युवक की मौत 
Breaking News छत्तीसगढ़ रायपुर July 21, 2025
CG NEWS: एमसीबी जिले के चिरमिरी पुलिस ने सिंडीगेट कबाड़ियों पर बड़ी कार्यवाही करते हुए लाखों का कबाड़ जप्त किया।
Grand News क्राइम छत्तीसगढ़ July 21, 2025
Follow US
© 2024 Grand News. All Rights Reserved. Owner - Rinku Kahar. Ph : 62672-64677.
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?