Grand NewsGrand News
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Search
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: Amit Shah in Raipur : आज रायपुर आएंगे अमित शाह, रात को तैयार होगा भाजपा के चुनावी एक्शन का प्लान, बड़े नेताओं से बंद कमरे में होगी चर्चा 
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
Font ResizerAa
Grand NewsGrand News
Search
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Breaking Newsछत्तीसगढ़रायपुर

Amit Shah in Raipur : आज रायपुर आएंगे अमित शाह, रात को तैयार होगा भाजपा के चुनावी एक्शन का प्लान, बड़े नेताओं से बंद कमरे में होगी चर्चा 

Neeraj Gupta
Last updated: 2023/07/05 at 11:30 AM
Neeraj Gupta
Share
4 Min Read
AMIT SHAH : इस महीने फिर छत्तीसगढ़ आ सकते है अमित शाह, भाजपा की कमजोर सीटों को मजबूत बनाने बनेगी रणनीति
AMIT SHAH : इस महीने फिर छत्तीसगढ़ आ सकते है अमित शाह, भाजपा की कमजोर सीटों को मजबूत बनाने बनेगी रणनीति
SHARE

 

- Advertisement -

 

- Advertisement -
Ad image
- Advertisement -

रायपुर। Amit Shah in Raipur : देश के गृह मंत्री अमित शाह रायपुर आ रहे हैं। बुधवार को शाम 6:30 से 7:00 बजे के आसपास अमित शाह रायपुर एयरपोर्ट पहुंचेंगे। इसके बाद वो भाजपा के प्रदेश कार्यालय जाएंगे। यहां अमित शाह की अध्यक्षता में छत्तीसगढ़ भाजपा के शीर्ष नेतृत्व की बैठक होनी है। आज की रात छत्तीसगढ़ भारतीय जनता पार्टी के लिए चुनावी एक्शन प्लान तैयार कर लिया जाएगा।

- Advertisement -

 

- Advertisement -

जिसमें तय होगा कि आने वाले चुनाव में भारतीय जनता पार्टी किन मुद्दों और किस अंदाज में जनता के बीच जाने वाली है। अमित शाह कई तरह के फीडबैक पहले ही हासिल कर चुके हैं। अपनी रणनीति लेकर छत्तीसगढ़ आ रहे हैं। प्रदेश के नेताओं से भी वह स्थानीय मसलों पर बातचीत करेंगे। कांग्रेस को सियासी दंगल में पटखनी देने के लिए शाह अपने अंदाज में सियासी गणित की क्लास लेंगे।

 

शाम 7:00 से 8:00 तक अमित शाह रायपुर पहुंचने के बाद कार्यालय में रेस्ट करेंगे। 8:00 बजे से रात 10:00 बजे तक बंद कमरे में बैठक होगी। बैठक का एजेंडा क्या होगा इसकी जानकारी अमित शाह और प्रदेश भारतीय जनता पार्टी प्रभारी ओम माथुर को है।

 

बैठक में प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव, पूर्व मुख्यमंत्री डॉ रमन सिंह और कुछ सांसद- भाजपा विधायक शामिल होंगे। संगठन के चुनिंदा नेताओं को इस बैठक में बुलाया गया है। बड़े नेताओं से अमित शाह की चर्चा देर रात तक चल सकती है। अमित शाह प्रदेश कार्यालय में ही रात बिताएंगे और सुबह 11:00 बजे के आसपास उनके दिल्ली लौटने का कार्यक्रम तय है।

 

अमित शाह के दौरे की वजह से प्रदेश कार्यालय को सजाया गया है। गृहमंत्री को किसी तरह की परेशानी न हो इसका भी ख्याल रखा जा रहा है। सुरक्षा के लिहाज से प्रदेश कार्यालय को छावनी में तब्दील किया गया है। आने-जाने वालों पर निगरानी भी रखी जा रही है।

 

घोषणापत्र पर भी होगी बात

अमित शाह की इस बैठक में साल 2023 के विधानसभा चुनावों के घोषणा पत्र को लेकर भी चर्चा हो सकती है। इस बार अपने घोषणा पत्र पर BJP फोकस कर रही है ताकि वोटर्स के बीच एक मजबूत वोट अपील पहुंच सके। आगामी लोकसभा चुनावों को लेकर भी चर्चा होगी।

 

ओम माथुर ने क्या कहा…

अमित शाह की बैठक को लेकर ओम माथुर ने कहा- चुनावी दौर शुरू है। भाजपा बूथ स्तर से लेकर प्रदेश स्तर पर काम कर रही है। सभी बड़े नेताओं से चर्चा होगी। अरुण साव ने कहा, देश के गृहमंत्री आ रहे हैं, पदाधिकारियों के साथ बैठक होगी उनका आना हमारे लिए गौरव की बात है।

 

अमित शाह का टारगेट है छत्तीसगढ़

पार्टी सूत्रों की मानें तो भाजपा ने लोकसभा 2024 की तैयारी में है। भाजपा का टारगेट 400 सीट पर जीत हासिल करना है। इसमें भाजपा 160 सीटों को कमजोर मान रही है। इन सीटों पर जीत के लिए रणनीति तैयार की गई है। कमजोर सीटें जिताने की जिम्मेदारी गृहमंत्री अमित शाह और भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा के जिम्मे है।

 

इस बीच छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश और राजस्थान में विधानसभा चुनाव भी होना है। अमित शाह और जेपी नड्डा के बीच प्रदेशों और वहां की सीटों का बंटवारा हुआ है। तय किया गया है कि बिहार, झारखंड, पश्चिम बंगाल, यूपी, उत्तराखंड, एमपी, छत्तीसगढ़ सहित मैदानी हिस्से में मुख्य रूप से अमित शाह प्रचार करेंगे। जबकि, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, महाराष्ट्र सहित अन्य हिस्सा जेपी नड्डा के जिम्मे हैं।

TAGGED: amit shah in raipur, CG BREAKING NEWS, Cg Latest News, CG LATEST UPDATE NEWS, cg news in hindi, GRAND NEWS CHHATTISGARH, GRAND NEWS Raipur, raipur breaking news, Raipur Hindi News, Raipur Latest News
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link Print
Previous Article CG BREAKING : नदी में डूबने से दो इंजीनियरिंग छात्रों की मौत, दोस्तों के साथ गए थे नहाने  CG BREAKING : नदी में डूबने से दो इंजीनियरिंग छात्रों की मौत, दोस्तों के साथ गए थे नहाने 
Next Article BIG NEWS : आदिवासी युवक पर पेशाब करने वाले BJP कार्यकर्ता गिरफ्तार, लगा NSA, CM शिवराज बोले - ऐसी कार्रवाई की जाए जो उदाहरण बने BIG NEWS : आदिवासी युवक पर पेशाब करने वाले BJP कार्यकर्ता गिरफ्तार, लगा NSA, CM शिवराज बोले – ऐसी कार्रवाई की जाए जो उदाहरण बने

Latest News

CG NEWS: धान की उचित मूल्य नहीं मिलने से किसान परेशान
Grand News छत्तीसगढ़ May 18, 2025
CG NEWS: अवैध रूप से 33 नग मवेशी को परिवहन कर बिक्री हेतु ले जाने वाले तीन आरोपियों को गरियाबंद पुलिस ने धरदबोचा। 
Grand News छत्तीसगढ़ May 18, 2025
CG NEWS: रजिस्ट्री कानून में बदलाव पर सारंगढ़ में कार्यशाला सह प्रशिक्षण का आयोजन, 10 नई सुविधाएं शुरू
Grand News छत्तीसगढ़ May 18, 2025
CG NEWS: नाला निर्माण नहीं हुआ तो डूबेगा बावली कुआं मोहल्ला, डबरी पटान से बढ़ी दहशत, नगर निगम से नाला निर्माण की मांग तेज
Grand News छत्तीसगढ़ May 18, 2025
Follow US
© 2024 Grand News. All Rights Reserved. Owner - Rinku Kahar. Ph : 62672-64677.
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?