Grand NewsGrand News
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Search
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: BIG NEWS : बारिश का कहर, पांच की मौत, लैंडस्लाइड से कई हाईवे बंद, उफान पर कई नदियां
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
Font ResizerAa
Grand NewsGrand News
Search
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
देश

BIG NEWS : बारिश का कहर, पांच की मौत, लैंडस्लाइड से कई हाईवे बंद, उफान पर कई नदियां

Neeraj Gupta
Last updated: 2023/07/09 at 5:33 PM
Neeraj Gupta
Share
4 Min Read
BIG NEWS : बारिश का कहर, पांच की मौत, लैंडस्लाइड से कई हाईवे बंद, उफान पर कई नदियां
BIG NEWS : बारिश का कहर, पांच की मौत, लैंडस्लाइड से कई हाईवे बंद, उफान पर कई नदियां
SHARE

 

Contents
हिमाचल में कई हाईवे लैंड स्लाइड के कारण बंदवंदे भारत समेत कई ट्रेनें प्रभावित

ग्रैंड न्यूज़ डेस्क। BIG NEWS : रेड अलर्ट के बीच हिमाचल प्रदेश में बीते दिन से बारिश का कहर जारी है। रविवार को पांच लोगों की मौत हो गई। बारिश की वजह से शिमला में एक मकान गिर गया। हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई। कुल्लू में एक महिला और रामपुर में एक व्यक्ति की मौत हुई है। कुल्लू जिले के बाहंग में एक दुकान ढह गई। कुल्लू में ब्यास के साथ पार्वती और तीर्थन नदी भी उफान पर हैं। इसके अलावा, मंडी शहर में ब्यास नदी उफान पर है। भूस्खलन की वजह से कई हाईवे बंद हैं। मौसम की मार से वंदे भारत, अम्बाला से ऊना आने वाली ट्रेन प्रभावित हैं।

- Advertisement -
Ad image
लाहौल में ताजा बर्फबारी और मूसलाधार बारिश से जनजीवन अस्त व्यस्त हो गया है। रामशिमला से मनाली मार्ग यातायात के लिए बंद है। सांगरी बैग से बायां तट होते हुए नग्गर मनाली तक भी यातायात के लिए बंद है। कुल्लू के ब्यासा मोड़ में कार फंस गई।
शिमला जिले के मधावनी तहसील कुमारसैन में मकान गिर गया। मलबे में दबने से एक ही परिवार के तीन सदस्यों की मौत हो गई। पंडोह में बाढ़ के बीच एक घर में छह लोग फंसे हैं, SDRF ने रेस्क्यू आपरेशन चलाया और सभी को सुरक्षित बचा लिया।

बाहंग में ब्यास नदी में तीन दुकानें बह गई। बाहंग में खतरे को देखते हुए इलाके को खाली करवाया जा रहा है। पंडोह बांध के गेट खोलने से ब्यास में बाढ़ आ गई है। पंडोह में जलभराव हो गया है। बाढ़ जैसे हालात हैं। ब्यास नदी ओट में पुल के ऊपर से गुजर रही है।

मंडी का पंचवक्त्र मंदिर पानी में डूब गया है। मनालसु नदी के उफान पर आने से मनाली शहर की पेयजल योजना भी ठप हो गई है। इससे शहर में लोगों पेयजल संकट का भी सामना करना पड़ रहा है।

हिमाचल में कई हाईवे लैंड स्लाइड के कारण बंद

मंडी पंडोह नेशनल हाईवे-6 मील के आसपास दो-तीन जगह पर लैंडस्लाइड होने से बंद हो गया है। मंडी कुल्लू सड़क वाया कटौला, कमांद के पास घोड़ा-फार्म के पास स्लाइड आने से बंद थी। जिसे छोटी गाड़ियों के लिए खोला जा चुका है। कुल्लू से मंडी आने जाने के लिए वाया चैलचौक सड़क खुल गई है।
राष्ट्रीय मार्ग चंडीगढ़ मनाली 205 पर जगह-जगह पर पत्थर गिर रहे हैं। लोक निर्माण विभाग के कर्मचारी तैनात कर दिए गए हैं, जामली दयोथ मार्ग पर एक चील का पेड़ गिरा है। जेसीबी मशीन भेज दी गई है। उसे हटाने का काम चल रहा है। नौणी से स्वारघाट तक वन वे मार्ग खुला है। जहां पत्थर गिर रहे हैं वहां पर मशीन भेज कर हटाए जा रहे हैं।
इस राष्ट्रीय उच्च मार्ग पर छड़ोल के पास देर रात भूस्लखन होने की वजह से एक कार मनाली से चंडीगढ़ की तरफ जा रही थी, उसके ऊपर मलबा गिर गया। कार में बैठे तीन लोग सुरक्षित हैं।

वंदे भारत समेत कई ट्रेनें प्रभावित

उधर, मौसम की मार से वंदे भारत, अंबाला से ऊना आने वाली ट्रेन प्रभावित हो गई हैं। बारिश के चलते आनंदपुर साहिब, मोरिंडा आदि रेलवे स्टेशन के ट्रैक पर पानी भर गया है, ट्रैक जलमग्न होने से चंडीगढ़ तक वंदे भारत के पहिये थम गए हैं।
TAGGED: BIG NEWS, havoc of rain, हिमाचल प्रदेश
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link Print
Previous Article CG NEWS : अभ्यारण्य क्षेत्र के ग्रामवासियों की कई मांगे हुई पूरी, अनिश्चित कालीन हड़ताल  स्थगित CG NEWS : अभ्यारण्य क्षेत्र के ग्रामवासियों की कई मांगे हुई पूरी, अनिश्चित कालीन हड़ताल स्थगित
Next Article Tomato Price : टमाटर की सुरक्षा के लिए यहां नेता ने रखा बाउंसर, बोला- लूट के डर से सुरक्षा जरूरी Tomato Price : टमाटर की सुरक्षा के लिए यहां नेता ने रखा बाउंसर, बोला- लूट के डर से सुरक्षा जरूरी

Latest News

CG Crime: शादी का झांसा देकर युवती से दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार 
Grand News क्राइम छत्तीसगढ़ दुर्ग June 7, 2025
CG NEWS: “संकल्प से सिद्ध” अभियान के तहत भाजपा बताएगी केंद्र सरकार की 11 वर्षों की उपलब्धियाँ
Grand News गरियाबंद छत्तीसगढ़ June 7, 2025
CG NEWS: ग्राम राहटादाह में पिता की हत्या करने वाले पुत्र को धमधा पुलिस ने भेजा जेल
Grand News छत्तीसगढ़ दुर्ग June 7, 2025
CG NEWS: रायगढ़ केवड़ा बाड़ी आश्रय स्थल उपेक्षा का शिकार, बस स्टैंड बना असमाजिक तत्वों का अड्डा
Grand News छत्तीसगढ़ रायगढ़ June 7, 2025
Follow US
© 2024 Grand News. All Rights Reserved. Owner - Rinku Kahar. Ph : 62672-64677.
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?