Grand NewsGrand News
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Search
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: CG NEWS : ये है छत्तीसगढ़ की सबसे महँगी सब्जी, फायदे जानकर हो जाएंगे हैरान
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
Font ResizerAa
Grand NewsGrand News
Search
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
छत्तीसगढ़

CG NEWS : ये है छत्तीसगढ़ की सबसे महँगी सब्जी, फायदे जानकर हो जाएंगे हैरान

Neeraj Gupta
Last updated: 2023/07/09 at 3:31 PM
Neeraj Gupta
Share
3 Min Read
CG NEWS : ये है छत्तीसगढ़ की सबसे महँगी सब्जी, फायदे जानकर हो जाएंगे हैरान
CG NEWS : ये है छत्तीसगढ़ की सबसे महँगी सब्जी, फायदे जानकर हो जाएंगे हैरान
SHARE

 

 

- Advertisement -
Ad image

ग्रैंड न्यूज़ डेस्क। CG NEWS : छत्तीसगढ़ की सबसे महंगी सब्जी ‘बोड़ा’ बस्तर के बाजार में बिकने के लिए पहुंच गई है। इस सब्जी की कीमत पांच हजार रुपये किलो है। यह सब्जी महज मानसून के समय ही उपलब्ध होती है और बस्तर संभाग में ही मिलती है। इसके इतने फायदे हैं कि जानकर आप हैरान रह जाएंगे। इतनी महंगी होने के बावजूद बाजार में इसके चाहने वाले कम नहीं हैं। खास बात यह है कि यह सब्जी उगाई नहीं जाती, बल्कि साल जंगल में अपने आप ही उगती है। हालांकि आवक बढ़ने के बाद इसकी कीमत घटती है।

- Advertisement -
मशरूम की ही प्रजाति है बोड़ा 
दरअसल, मशरूम की 12 प्रजातियों में बोड़ा भी शामिल है। यह एक मात्र ऐसी प्रजाति है, जो जमीन के ऊपर नहीं, बल्कि अंदर तैयार होती है। जैसे ही मानसून की पहली बौछार पड़ती है, बस्तर के घने जंगल से बोड़ा जमीन को फाड़कर बाहर निकलती है। बारिश और उमस का मौसम बोड़ा के उगने के लिए अनुकूल होता है। जून-जुलाई में बोड़ा की सबसे ज्यादा उपलब्धता होती है। लोग इसके जायके के दीवाने हैं। बोड़ा खाने में काफी स्वादिष्ट होता है। इसके अलावा इसमें भरपूर मात्रा में प्रोटीन, विटामिन और मिनरल्स मिलता है।
छत्तीसगढ़ सहित ओडिशा, तेंलगाना से खरीदने पहुंचते हैं लोग
बोड़ा बेचने आई पद्मनी ने बताया की तेंदूपत्ता और महुआ के बाद आमदनी का मुख्य स्त्रोत माना जाता है। बारिश के मौसम की शुरुआत के साथ बोड़ा के बाजार में आने का सिलसिला शुरू हो गया है। प्राकृतिक रूप से एक निश्चित अवधि के लिए ही इसका उगना और इसका स्वाद इसे अनोखी सब्जियों में शुमार करता है। बस्तर संभाग के साथ ही पड़ोसी राज्य ओडिशा, तेलंगाना से भी बड़ी संख्या में लोग इसे खरीदने के लिए पहुंचते हैं। इस वर्ष कमजोर आवक के कारण यह बहुत ही महंगे दामों में बिक रहा है।
बीपी, शुगर, कुपोषण में फायदेमंद, इम्युनिटी बूस्टर
मशरूम की 12 प्रजातियों में से एक बोड़ा की अनोखी विशेषता यह है कि यह जमीन के भीतर तैयार होता है। साल वृक्ष के नीचे उगने वाले बोड़ा में फाइबर, सेलेनियम, प्रोटीन, पोटैशियम, विटामिन डी और एंटी बैक्टीरियल प्रॉपर्टीज के होने की बात जानकार बताते हैं। इनकी मौजूदगी की वजह से इसे शुगर, हाई बीपी, बैक्टीरियल इनफेक्शन, कुपोषण और पेट रोग दूर करने में सक्षम पाया गया है। ताजा परिस्थितियों में इसमें इम्यूनिटी बूस्ट करने के तत्वों की वजह से इसे बेहद अहम माना जाता है।
TAGGED: # latest news, CG BREAKING NEWS, CG CRIME NEWS, Cg Latest News, CG LATEST UPDATE NEWS, cg news, GRAND NEWS, GRAND NEWS CHHATTISGARH, Latest News In CG
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link Print
Previous Article CG NEWS : स्वास्थ्य कर्मचारियों की अनिश्चितकालीन हड़ताल खत्म, डिप्टी सीएम टीएस सिंहदेव से मुलाकात के बाद लिया फैसला CG NEWS : स्वास्थ्य कर्मचारियों की अनिश्चितकालीन हड़ताल खत्म, डिप्टी सीएम टीएस सिंहदेव से मुलाकात के बाद लिया फैसला
Next Article RAIPUR NEWS : रायपुर नगर निगम में जितेन्द्र बारले को बनाया गया एल्डरमैन, सतनामी समाज में हर्ष RAIPUR NEWS : रायपुर नगर निगम में जितेन्द्र बारले को बनाया गया एल्डरमैन, सतनामी समाज में हर्ष

Latest News

CG NEWS : छत्तीसगढ़ की तरक्की और विकास में सेन समाज महत्वपूर्ण योगदान : मुख्यमंत्री साय
छत्तीसगढ़ June 17, 2025
CG Weather Update : छत्तीसगढ़ में एक बार फिर मानसून सक्रिय, राजधानी समेत कई जिलों में झमाझम बारिश के आसार, जानें IMD का अलर्ट
छत्तीसगढ़ June 17, 2025
Aaj ka Rashifal: 18 जून को किसे मिलेगी तरक्की और किसे करना होगा संघर्ष? जानें अपना राशिफल
Aaj ka Rashifal: 18 जून को किसे मिलेगी तरक्की और किसे करना होगा संघर्ष? जानें अपना राशिफल
Grand News June 17, 2025
CG: भाठागांव-धमतरी रोड निर्माण से प्रभावित नागरिकों को मिलेगा न्याय: सांसद बृजमोहन अग्रवाल
CG: भाठागांव-धमतरी रोड निर्माण से प्रभावित नागरिकों को मिलेगा न्याय: सांसद बृजमोहन अग्रवाल
Grand News छत्तीसगढ़ रायपुर June 17, 2025
Follow US
© 2024 Grand News. All Rights Reserved. Owner - Rinku Kahar. Ph : 62672-64677.
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?