Grand NewsGrand News
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Search
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: BIG NEWS : कर्ज का बोझ बढ़ा तो परिवार ने लगा लिया मौत को गले, 6 लोगों ने खाया जहर, 5 की मौत 
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
Font ResizerAa
Grand NewsGrand News
Search
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
क्राइमबिहार

BIG NEWS : कर्ज का बोझ बढ़ा तो परिवार ने लगा लिया मौत को गले, 6 लोगों ने खाया जहर, 5 की मौत 

Neeraj Gupta
Last updated: 2023/07/13 at 12:46 PM
Neeraj Gupta
Share
3 Min Read
BIG NEWS : कर्ज का बोझ बढ़ा तो परिवार ने लगा लिया मौत को गले, 6 लोगों ने खाया जहर, 5 की मौत 
BIG NEWS : कर्ज का बोझ बढ़ा तो परिवार ने लगा लिया मौत को गले, 6 लोगों ने खाया जहर, 5 की मौत 
SHARE

 

- Advertisement -

नवादा। BIG NEWS : बिहार के नवादा से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है. नगर थाना क्षेत्र का एक परिवार कर्ज के बोझ में इतना दब गया था कि सभी छह सदस्यों ने जहर खा लिया. इसमें पांच लोगों की मौत हो जबकि एक 15 साल की बच्ची का इलाज चल रहा है. घटना बुधवार रात की है. पुलिस को मिले मोबाइल में कर्ज देने वाले व्यक्ति का जिक्र किया गया है. सुसाइड को लेकर एक कागज में नोट लिखा गया था जिसे मोबाइल में सेव करके रखा गया था. फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।

- Advertisement -
Ad image
- Advertisement -

 

- Advertisement -

बताया गया कि घर के मुखिया केदार लाल गुप्ता ने ब्याज पर पैसे लिए थे. कर्ज देने वाला केदार लाल गुप्ता को पैसे के लिए परेशान करने लगा. लगातार पैसे की मांग करने लगा था जिससे परिवार परेशान हो गया था. अंत में पैसा नहीं होने के चलते पूरे परिवार ने आत्महत्या करने का मन बना लिया. बुधवार की रात परिवार के सभी छह लोगों ने जहर खा लिया. जहर खाने के बाद घटनास्थल पर ही दो की मौत हो गई. वहीं इलाज के क्रम में तीन लोगों ने दम तोड़ दिया।

 

जहर खाने से इनकी हुई मौत

मरने वाले लोगों में 50 वर्षीय केदार लाल गुप्ता, 48 वर्षीय उनकी पत्नी अनीता देवी, 20 वर्षीय पुत्री शबनम कुमारी, 16 वर्षीय पुत्र प्रिंस कुमार, 17 वर्षीय पुत्री गुड़िया कुमारी शामिल हैं. वहीं 15 वर्षीय पुत्री साक्षी कुमारी का अभी इलाज चल रहा है. इधर, मौत से पहले प्रिंस ने बयान दिया कि कर्ज देने वाले व्यक्ति की ओर से काफी परेशान किया जा रहा था. इन लोगों ने थोड़ा समय मांगा था लेकिन कर्ज देने वाला तैयार नहीं था. लगातार परेशान कर रहा था।

 

मामले की हो रही है जांच

घटना के बाद नवादा एसपी गौरव मंगला सदर अस्पताल पहुंचे. यहां भर्ती साक्षी कुमारी से बातचीत की. उन्होंने बताया कि प्रथम दृष्टया जो जानकारी मिल रही है उसके अनुसार पूरा परिवार कर्ज से परेशान था. इसी को लेकर सबने जहर खाया है। सुसाइड नोट के बारे में कहा कि अभी जांच की जा रही है।

 

रकम से तीन गुना ज्यादा हो गया था ब्याज

मौत से पहले केदार लाल गुप्ता ने कहा कि कर्ज देने वाला घर पर आकर गाली-गलौज करता था। उन्होंने 12 लाख रुपया कर्ज लोगों से लिया था। केदार लाल गुप्ता फल बेचते हैं। दुकान के काम के लिए उन्होंने 12 लाख रुपये उधार लिए थे। रकम से तीन गुना बढ़कर ब्याज हो गया था। कहीं से मदद न मिलता देख परिवार ने आत्महत्या करने का मन बना लिया. बताया यह भी जा रहा है कि परिवार के सभी सदस्यों ने किराए के मकान से दूर एक मजार के पास जाकर जहर खाया है।

TAGGED: 6 people ate poison, BIG NEWS, Big news from Bihar's Nawada, Bihar news, ग्रैंड न्यूज़
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link Print
Previous Article Mission Impossible Box Office : पहले दिन टॉम क्रूज की Mission Impossible 7 का बॉक्स ऑफिस पर मचाया धमाल, बुधवार को हुई छप्परफाड़ कमाई
Next Article CG NEWS : सड़क निर्माण कार्य में ठेकेदार द्वारा लापरवाही, लगातार बारिश से बह गया पुल, आवागमन बाधित से राहगीर हो रहे परेशान

Latest News

CG Tiranga Yatra: तिरंगा यात्रा में उमड़ा जन सैलाब, नागरिकों ने दिया एकजुटता और देशभक्ति का संदेश, CM साय बोले- राष्ट्रीय सुरक्षा के लिए हम सब एकजुट
CG Tiranga Yatra : रायपुर तिरंगा यात्रा में उमड़ा जन सैलाब, नागरिकों ने दिया एकजुटता और देशभक्ति का संदेश, CM साय बोले- राष्ट्रीय सुरक्षा के लिए हम सब एकजुट
छत्तीसगढ़ रायपुर May 14, 2025
CG Politics : कलेक्टर ने विधायक को किया अनदेखा, क्या राजनीतिक मतभेद है वजह?
CG Politics : कलेक्टर ने विधायक को किया अनदेखा, क्या राजनीतिक मतभेद है वजह? पढ़िए पूरी खबर
कांकेर छत्तीसगढ़ राजनीति May 14, 2025
Chhattisgarh Naxal Encounter : कर्रेगुट्टा पहाड़ी पर सुरक्षाबलों ने 31 माओवादियों को मार गिराया, 2025 में अबतक 174 हार्डकोर नक्सली ढेर  
Chhattisgarh Naxal Encounter : कर्रेगुट्टा पहाड़ी पर सुरक्षाबलों ने 31 खूंखार माओवादियों को मार गिराया, सभी की हुई शिनाख्त, 2025 में अब तक 174 नक्सली ढेर
Breaking News छत्तीसगढ़ May 14, 2025
Operation Sindoor : सिंदूर की कीमत दुनिया ने देखी, डिप्टी सीएम अरुण साव बोले- पहलगाम की घटना के बाद भारत ने दिया निर्णायक जवाब
Operation Sindoor : सिंदूर की कीमत दुनिया ने देखी, डिप्टी सीएम अरुण साव बोले- पहलगाम की घटना के बाद भारत ने दिया निर्णायक जवाब
छत्तीसगढ़ May 14, 2025
Follow US
© 2024 Grand News. All Rights Reserved. Owner - Rinku Kahar. Ph : 62672-64677.
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?