Grand NewsGrand News
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Search
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: CG NEWS : भाजपा महिला मोर्चा ने किया मंत्री मोहम्मद अकबर के निवास का घेराव, प्रदेश अध्यक्ष बोली- भूपेश सरकार बन चुकी है शराब माफियाओं की गुलाम
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
Font ResizerAa
Grand NewsGrand News
Search
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Grand Newsछत्तीसगढ़रायपुर

CG NEWS : भाजपा महिला मोर्चा ने किया मंत्री मोहम्मद अकबर के निवास का घेराव, प्रदेश अध्यक्ष बोली- भूपेश सरकार बन चुकी है शराब माफियाओं की गुलाम

Neeraj Gupta
Last updated: 2023/07/13 at 10:13 PM
Neeraj Gupta
Share
3 Min Read
CG NEWS : भाजपा महिला मोर्चा ने किया मंत्री मोहम्मद अकबर के निवास का घेराव, महिला मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष बोली- भूपेश सरकार बन चुकी है शराब माफियाओं की गुलाम
CG NEWS : भाजपा महिला मोर्चा ने किया मंत्री मोहम्मद अकबर के निवास का घेराव, महिला मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष बोली- भूपेश सरकार बन चुकी है शराब माफियाओं की गुलाम
SHARE

रायपुर। CG NEWS : भारतीय जनता पार्टी ने महिला मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष शालिनी राजपूत के नेतृत्व में भारत माता चौक से मोहम्मद अकबर के निवास तक जुलूस निकालकर उनके निवास का घेराव किया। महिला मोर्चा ने मंत्री मोहम्मद अकबर के उस बयान पर कड़ा विरोध जताया जिस पर मोहम्मद अकबर ने कहा था कि कांग्रेस पार्टी ने शराबबंदी के लिए कोई कसम नहीं खाई थी” जबकि पूरे प्रदेश की जनता जानती है गंगाजल को साक्षी मानकर पूरे प्रदेश में शराब पर प्रतिबंध और पूर्ण शराबबंदी का वादा चुनावी मंचों से चुनावी घोषणा पत्र में कांग्रेस पार्टी ने किया था। माताओं बहनों को शराबबंदी का झांसा देकर उनका वोट बटोरा गया अंत में उन्हें ठग दिया गया।

- Advertisement -

इन्हें भी पढ़ें : CG Assembly Election 2023 : केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह का छत्तीसगढ़ दौरा रद्द

- Advertisement -
Ad image
- Advertisement -

शालिनी राजपूत ने कहा प्रदेश के मुखिया को शर्म आनी चाहिए जो कहते हैं कि छत्तीसगढ़ के लोग शराब छोड़ेंगे तो मर जाएंगे, इनके विधायक और मंत्री शराब पीने की तरीके बताते हैं और आबकारी मंत्री कहते हैं कि मेरे जीते जी छत्तीसगढ़ में शराबबंदी नहीं हो सकती। शालिनी राजपूत कहती है कि 6 सरकार शराब माफियाओं के बलबूते चल रही है, यह सरकार शराब माफियाओं के साथ मिलकर छत्तीसगढ़ के नस्ल को बर्बाद करने की सुनियोजित साजिश कर रही है। शराब घोटाले में आकंठ डूबी हुई यह सरकार भयभीत है कि कहीं शराबबंदी कर दी गई तो शराब ठेकेदार इनके भ्रष्टाचार को सार्वजनिक कर देंगे। 2000 करोड़ के शराब घोटाले पर इनके सचिव और करीबी पहले से ही जेल में है। उसके बाद शर्मनाक तरीके से कहते हैं कि प्रदेश में शराबबंदी की हमने कोई कसम नहीं खाई थी।

- Advertisement -

“बदलबो बदलबो ए दारी लबरा सरकार ल बदलबों”

- Advertisement -

शालिनी ने कहा कि भूपेश सरकार शराब की कमाई में अंधी हो चुकी है। माफियाओं के हित को छत्तीसगढ़ के लोगों के जीवन से ज्यादा महत्व दिया जा रहा है। उपचुनाव में लगा काला धन इन्हीं शराब माफियाओं के जेब से निकला था। इसलिए भूपेश सरकार पूरी तरीके से शराब माफियाओं की गुलाम बन चुकी है। और रोज-रोज शराबबंदी ना करने की बात करके उल-जलूल बयान देते हैं। शालिनी राजपूत कहती है कि छत्तीसगढ़ की माताएं बहने भूपेश सरकार के झूठ को भलीभांति समझ चुकी है और झूठ का बदला लेने के लिए संकल्प बंद होकर एक ही नारा लगा रही है कि “बदलबो बदलबो ए दारी लबरा सरकार ल बदलबों”।

इस अवसर पर नेता प्रतिपक्ष मीनल चौबे, प्रदेश उपाध्यक्ष ममता साहू, अलका चंद्राकर, दीप्ति पांडे, हेमलता शर्मा, संध्या तिवारी, किरण मरकाम, पूनीता डेहरिया,किरण बघेल, कृतिका जैन, निशा चौबे, आयुषी पांडे, सभी जिला के जिला अध्यक्ष सीमा साहू, सुलक्ष्णा यादव, किरण साहू, सरोज चंद्रवंशी मौजूद थे।

TAGGED: # latest news, #छत्तीसगढ़, BIG NEWS, CG BREAKING NEWS, cg news, CG NEWS : भाजपा महिला मोर्चा ने किया मंत्री मोहम्मद अकबर के निवास का घेराव, GRAND NEWS, GRAND NEWS CHHATTISGARH, GRAND NEWS Raipur, Raipur Latest News, RAIPUR NEWS, ग्रैंड न्यूज़
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link Print
Previous Article RAIPUR NEWS: मुख्यमंत्री बघेल से राठौर क्षत्रिय समाज के प्रतिनिधिमंडल ने की मुलाकात, लोगों के लिए चलाए जा रहे जनकल्याणकारी कार्यक्रमों के लिए जताया आभार
Next Article CG BIG NEWS : शिक्षक घोटाला में हाई कोर्ट से बड़ी राहत, पुराने स्कूलों में दे सकेंगे जोइनिंग, 15 दिन के भीतर करना होगा आवेदन CG BIG BREAKING: हाईकोर्ट ने पूर्व में जारी भर्ती प्रक्रिया पर रोक हटाई, अब छग के 14 हजार शिक्षकों और व्याख्याताओं की होगी भर्ती

Latest News

Raipur: भारतीय सेना आतंकवाद के ठिकाने को ध्वस्त करने में लगी है तो वहीं विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ता वामपंथियों के गढ़ को : वीरेंद्र सिंह सोलंकी
Grand News May 29, 2025
CG: अहिल्याबाई होल्कर की 300वीं जयंती पर विचार संगोष्ठी का आयोजन, भाजपा ने पाण्डुक में निकाली तिरंगा यात्रा, गूंजे देशभक्ति के नारे
गरियाबंद May 29, 2025
CG News : आरंग के भैंसा ग्राम में गूंजा सुशासन का संकल्प: सीएम साय बोले – योजनाओं में पारदर्शिता और जवाबदेही ही हमारी सबसे बड़ी ताकत
छत्तीसगढ़ रायपुर May 29, 2025
IPL 2025 PBKS vs RCB Qualifier 1 Live: 101 रनों पर ऑलआउट हुई पंजाब किंग्स, सुयश-हेजलवुड ने चटकाएं तीन तीन विकेट
Cricket खेल May 29, 2025
Follow US
© 2024 Grand News. All Rights Reserved. Owner - Rinku Kahar. Ph : 62672-64677.
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?