Grand NewsGrand News
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Search
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने की पहल, गरियाबंद- स्वावलंबी महिला विकास समिति द्वारा 12 महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने को दिया गया ब्यूटी पार्लर प्रशिक्षण
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
Font ResizerAa
Grand NewsGrand News
Search
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Grand News

महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने की पहल, गरियाबंद- स्वावलंबी महिला विकास समिति द्वारा 12 महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने को दिया गया ब्यूटी पार्लर प्रशिक्षण

Vijay Sinha
Last updated: 2023/07/13 at 6:01 PM
Vijay Sinha
Share
3 Min Read
SHARE

गरियाबंद। जिला मुख्यालय स्थित वार्ड नम्बर 10 में स्वावलंबी महिला विकास समिति द्वारा महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के उद्देश्य से आयोजित ब्यूटी पार्लर प्रशिक्षण कार्यक्रम का समापन हुआ।महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए समिती द्वारा ढाई महीने का पार्लर क्लास लगाया गया था जिसमें 12 महिलाओं ने भाग लेकर पार्लर का प्रशिक्षण लिया। प्रशिक्षक नेहा जॉन द्वारा महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए पार्लर का प्रशिक्षण दिया गया।सृजन योजना सहित कई योजनाओं की जानकारी दी गई।साथ ही सभी प्रशिक्षणार्थियों को नव व्यवसाय जल्द शुरू करने के लिए प्रेरित किया।समिति की अध्यक्ष तनु साहू एवम् विशेष अतिथि प्रतिभा ह्यूमने एवम् सदस्यों द्वारा सबको प्रमाण पत्र वितरण किया गया वही गायत्री सिदार एवम् झमेश्वरी कवर द्वारा सेनेटरी नेपकिन स्वच्छता हाइजीन संबंधित और ब्यूटी प्रोडक्ट की जानकारी दी।


विकास के लिए महिलाओं में आत्मनिर्भरता जरूरी’-जमीनी स्तर पर महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने की पहल; सपने होंगे साकार- तनु साहू

स्वावलंबी महिला विकास समिति की अध्यक्ष तनु साहू ने कहा कि समाज के समावेशी विकास के लिए महिलाओं का आत्मनिर्भर होना जरूरी है।हर महिला को यह सोचना होगा कि वह भविष्य में क्या बनना चाहती है। क्या वह अपनी खुद की पहचान को विकसित करने और खुद के लिए एक रोल मॉडल बनना चाहेगी।स्वावलंबी महिला विकास समिति एक ऐसा मंच है जो  एक महिला को आगे बढ़ने और अपने सपनों को हासिल करने में मदद करेगा। आज बहुत महिला उद्यमी रूढ़िवादी विचारधारा से बाहर निकली हैं और अपना स्थान बनाया है। सभी महिलाओं के लिए यह महत्वपूर्ण है कि वे अपनी क्षमता का एहसास करें और हर रोज खुद से सवाल करें कि वे क्या हासिल करने में सक्षम हैं।देश की आधी आबादी महिलाओं की है, लेकिन विकास योजनाओं व आर्थिक संसाधनों को बढ़ाने में महिलाओं की हिस्सेदारी कम है, महिलाओं को स्वरोजगार से जुड़कर आत्मनिर्भर होना जरूरी है। काम को कोई भी छोटा या बड़ा नहीं होता सोच बड़ी होनी चाहिए। सफलता के द्वार स्वत: खुलते चले जाते हैं। उन्होंने कहा कि स्वावलंबी महिला विकास समिति द्वारा महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के उद्देश्य से सिलाई बुनाई केक मेकिंग ब्यूटीपार्लर जैसे बहुत ही सराहनीय कार्य किया जा रहा है। स्वरोजगार को बढ़ावा देने में स्वावलंबी महिला विकास समिति से जुड़ी हुई सभी महिलाओं की बहुत बड़ी भूमिका है।

कार्यक्रम में मुख्यरूप से ये रही उपस्थित स्वावलंबी महिला विकास समिति अध्यक्ष तनु साहू सदस्य नेहा जॉन, धानी मानिकपुरी, त्रिवेणी देवांगन, सारिका महाडिक, प्रीति मिश्रा, मुक्ति देवांगन, बिंदु वर्मा, गुलेश्वरी ठाकुर, जानवी सोनी, प्राची कुटारे, शालू मोहरे सीमा गायकवाड, गायत्री देवांगन,साक्षी कुटारे, पुनीता साहू लोकेश्वरी निषाद, इंद्राणी दीवान, सुषमा सिन्हा, ऐश्वर्या निषाद, वंदना साहू, परिणीता वाघे, प्रतिभा सुखदेवे, गीतांजली कवर, कीर्ति कवर, प्रभा कश्यप,।

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link Print
Previous Article  CG ACCIDENT NEWS : मालगाड़ी की चपेट में आया बोलेरो, वाहन के उड़े परखच्चें, 2 लोग गंभीर...  CG ACCIDENT NEWS : मालगाड़ी की चपेट में आया बोलेरो, वाहन के उड़े परखच्चें, 2 लोग गंभीर…
Next Article CG NEWS : मुख्यमंत्री बघेल ने मोहन मरकाम के मंत्री पद की शपथ को लेकर दी जानकारी, रमन सिंह के बयान पर किया पलटवार, कहा- पहले अपना घर देख लें फिर दूसरों का ध्यान दें  CG NEWS : मुख्यमंत्री बघेल ने मोहन मरकाम के मंत्री पद की शपथ को लेकर दी जानकारी, रमन सिंह के बयान पर किया पलटवार, कहा- पहले अपना घर देख लें फिर दूसरों का ध्यान दें 

Latest News

CG NEWS: खैरागढ़-कवर्धा रोड पर पार्किंग अव्यवस्था से जाम की स्थिति, कार्यक्रम स्थलों पर नहीं है समुचित इंतजाम
Grand News Khairagarh - chhuikhadan - gandai कवर्धा छत्तीसगढ़ July 1, 2025
CG NEWS: छत्तीसगढ़ सहकारिता विभाग में तबादलों की लहर, 30 से ज्यादा अफसरों का बदला गया जिला,देखें कौन-कहां हुआ पदस्थ
Grand News छत्तीसगढ़ रायपुर July 1, 2025
Aaj ka Rashifal: 1 जुलाई 2025 का राशिफल : इन 3 राशियों पर बरसेगी किस्मत की बारिश, जानिए आज किसे मिलेगा बड़ा मौका!
Grand News राशिफल July 1, 2025
CG NEWS : मुख्य सचिव अमिताभ जैन के एक्सटेंशन का आदेश जारी
Grand News छत्तीसगढ़ रायपुर June 30, 2025
Follow US
© 2024 Grand News. All Rights Reserved. Owner - Rinku Kahar. Ph : 62672-64677.
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?