Grand NewsGrand News
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Search
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: Chandrayaan 3 Launch : अंतरिक्ष में भारत ने रचा इतिहास : चांद के सफर पर रवाना हुआ चंद्रयान, इतने दिन बाद चंद्रमा पर होगी लैंडिंग, सफल प्रक्षेपण से ISRO ने  मनाया जश्न
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
Font ResizerAa
Grand NewsGrand News
Search
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Grand NewsNATIONALTechnologyTravelदेश

Chandrayaan 3 Launch : अंतरिक्ष में भारत ने रचा इतिहास : चांद के सफर पर रवाना हुआ चंद्रयान, इतने दिन बाद चंद्रमा पर होगी लैंडिंग, सफल प्रक्षेपण से ISRO ने  मनाया जश्न

Neeraj Gupta
Last updated: 2023/07/14 at 3:24 PM
Neeraj Gupta
Share
3 Min Read
SHARE

श्रीहरिकोटा। Chandrayaan 3 Launch : भारतवासियों के लिए आज का दिन बेहद खास है. आज भारत ने अंतरिक्ष में इतिहास रच दिया है। आज ISRO ने चंद्रमा के अपने तीसरे मिशन चंद्रयान-3 को लॉन्च कर दिया है। श्रीहरिकोटा के सतीश धवन स्पेस सेंटर से चंद्रयान-3 को लॉन्च किया गया है। ISRO का फैट ब्वाय कहा जाने वाला GSLV मार्क-3 रॉकेट चंद्रयान को अंतरिक्ष में लेकर जा रहा है। पहले पृथ्वी के आर्बिट और उसके बाद चंद्रमा के आर्बिट में चक्कर लगाते हुए, आज से ठीक 41 दिन बाद चंद्रयान-3 की चांद की सतह पर लैंडिंग 24 से 25 अगस्त के बीच होगी।

Contents
भारत के चंद्रयान-3 पर पूरी दुनिया की है निगाहेंचंद्रयान-3 को चांद तक लेकर जा रहा बाहुबली रॉकेट
- Advertisement -

चंद्रयान-3 अपने साथ एक लैंडर एक रोवर और एक प्रोपल्शन मॉड्यूल लेकर चांद तक जा रहा है। इसका कुल वजन करीब 3,900 किलोग्राम है। श्रीहरिकोटा में चंद्रयान-3 मून मिशन की लॉन्चिंग के दौरान ISRO के चीफ एस सोमनाथ मॉनिटरिंग करते दिखे।

- Advertisement -
Ad image
- Advertisement -

भारत के चंद्रयान-3 पर पूरी दुनिया की है निगाहें

भारतीय वैज्ञानिकों के इस मिशन पर पूरी दुनिया की नज़रें लगी हुई हैं। चांद की सतह पर उतरने की भारतीय वैज्ञानिकों की ये दूसरी कोशिश है। अगर भारत चांद की सतह पर उतरने में कामयाब हो जाता है तो वो दुनिया में अमेरिका, रूस और चीन के बाद चौथा देश हो जाएगा, जो ये कामयाबी हासिल करेगा। चांद के साउथ पोल पर उतरने वाला पहला देश भी बन जाएगा। ये वही इलाका है जहां चंद्रयान-2 का लैंडर विक्रम चांद की सतह से कुछ ही दूरी पर क्रैश हो गया था। लिहाजा आज पूरी दुनिया की निगाहें इसलिए भी हमारे ऊपर टिकी हैं।

- Advertisement -

- Advertisement -

चंद्रयान-3 को चांद तक लेकर जा रहा बाहुबली रॉकेट

चंद्रयान-3 को अंतरिक्ष में ले​​​​​​ जाने के लिए अपग्रेडेड बाहुबली रॉकेट यानी लॉन्च व्हीकल मार्क-3 का उपयोग किया जा रहा है। लांच होने के महज 17 मिनट के अंदर ही चंद्रयान पृथ्वी की कक्षा में पहुंच जाएगा, जहां से ये पृथ्वी के चक्कर लगाते हुए चंद्रमा के लिए रवाना हो जाएगा। वहीं से इसकी परीक्षा शुरू हो जाएगी। इसके बाद सबसे बड़ा इम्तिहान होगा 24 अगस्त की रात को जब ये चंद्रमा पर लैंड करेगा।

TAGGED: # latest news, Chandrayaan 3, Chandrayaan 3 Launch श्रीहरिकोटा, Chandrayaan-3 Launch, GRAND NEWS, INDIA, श्रीहरिकोटा
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link Print
Previous Article CG NEWS : मुख्यमंत्री बघेल से सपरिवार मिले नवनियुक्त मंत्री मोहन मरकाम, सीएम ने दी शुभकामनाएं CG NEWS : मुख्यमंत्री बघेल से सपरिवार मिले नवनियुक्त मंत्री मोहन मरकाम, सीएम ने दी शुभकामनाएं
Next Article Bollywood News : गदर 2  के पोस्टर ने फैन्स के बीच मचाया तहलका, बोले नहीं हो रहा इंतज़ार अब कर दो रिलीज़  Bollywood News : गदर 2  के पोस्टर ने फैन्स के बीच मचाया तहलका, बोले नहीं हो रहा इंतज़ार अब कर दो रिलीज़ 

Latest News

CG NEWS: विप्र पब्लिक स्कूल भवन के लोकार्पण समारोह में शामिल हुए विधायक अनुज
Grand News छत्तीसगढ़ May 24, 2025
CG NEWS: सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र की बदहाली,मरीजों की समस्याओं को अवगत कराने के लिए सीएमएचओ को फोन करना बन गया है चुनौती
Grand News छत्तीसगढ़ भानुप्रतापपुर May 24, 2025
CG CRIME NEWS : प्रेमी के साथ जंगल घुमने गयी युवती के साथ सामूहिक दुष्कर्म, आरोपियों ने जमकर पीटा, फिर अधमरा समझकर हो गए फरार
कवर्धा क्राइम छत्तीसगढ़ May 24, 2025
RAIPUR NEWS : “कुछ फ़र्ज़ हमारा भी” संस्था ने मनाया 7वां स्थापना दिवस, महापौर मीनल चौबे ने संस्था की सराहना करते हुए दी शुभकामनाएं 
छत्तीसगढ़ रायपुर May 24, 2025
Follow US
© 2024 Grand News. All Rights Reserved. Owner - Rinku Kahar. Ph : 62672-64677.
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?