Grand NewsGrand News
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Search
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: CG NEWS : गौठानों में मछली पालन कर समृद्ध हो रहीं समूह की महिलाएं, आर्थिक स्थिति में सुधार होने से परिवार में आई खुशहाली
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
Font ResizerAa
Grand NewsGrand News
Search
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Grand Newsछत्तीसगढ़रायपुर

CG NEWS : गौठानों में मछली पालन कर समृद्ध हो रहीं समूह की महिलाएं, आर्थिक स्थिति में सुधार होने से परिवार में आई खुशहाली

Jagesh Sahu
Last updated: 2023/07/15 at 4:44 PM
Jagesh Sahu
Share
5 Min Read
CG NEWS : गौठानों में मछली पालन कर समृद्ध हो रहीं समूह की महिलाएं, आर्थिक स्थिति में सुधार होने से परिवार में आई खुशहाली
CG NEWS : गौठानों में मछली पालन कर समृद्ध हो रहीं समूह की महिलाएं, आर्थिक स्थिति में सुधार होने से परिवार में आई खुशहाली
SHARE

रायपुर : CG NEWS : राज्य सरकार की महत्वाकांक्षी ग्राम सुराजी योजना ग्रामीण जनजीवन के लिए नई दिशा लेकर आई है। इसके तहत नरवा, गरूवा, घुरूवा एवं बाड़ी योजना ग्रामीण अर्थव्यवस्था को सुदृढ़ बनाने के साथ महिलाओं में नया आत्मविश्वास भी जगा रही है। गरूवा योजना के तहत निर्मित गौठानों में चल रही आर्थिक गतिविधियों में भाग लेने से ग्रामीण महिलाएं आत्मनिर्भर बन रही हैं। गौठानों में चल रहे मछली पालन का कार्य समूह की महिलाओं के लिए स्वरोजगार का महत्वपूर्ण जरिया बन गया है। मछली पालन के व्यवसाय से हो रही निरंतर आमदनी से इन महिलाओं की आर्थिक स्थिति में आशातीत सुधार हुआ है, जिससे उनके परिवार में खुशहाली आई है।

- Advertisement -

इन्हें भी पढ़ें : Hareli 2023 : छत्तीसगढ़ सरकार की पहल, हरेली तिहार के लिए सी मार्ट में गेड़ी बिक्री के लिए उपलब्ध 

CG NEWS: The women of the group are getting prosperous by doing fish farming in Gothans : स्वसहायता समूह की महिलाएं मछली पालन कर आर्थिक रूप से समृद्ध हो रहीं हैगांवों में स्थापित गौठान पशुधन संरक्षण, संवर्धन, वर्मी कम्पोस्ट एवं कीटनाशक दवाईयों, गोबर पेंट आदि के निर्माण के साथ सब्जी उत्पादन जैसे अनेक आजीविकामूलक गतिविधियों के माध्यम से ग्रामीणों को स्वरोजगार प्रदान करने का कारगर माध्यम बन गए हैं। इसी कड़ी में बालोद जिले के गुरूर विकासखण्ड के जेवरतला, भानपुरी एवं डौण्डीलोहारा विकासखण्ड के खपराभाट एवं नंगूटोला गौठानों में स्वसहायता समूह की महिलाएं मछली पालन कर आर्थिक रूप से समृद्ध हो रहीं है।

- Advertisement -
Ad image
- Advertisement -

CG NEWS

- Advertisement -

गुरूर विकासखंड के ग्राम जेवरतला गौठान के डबरी के 0.162 हेक्टेयर(40 डिसमिल) में जलक्षेत्र में जय मां दुर्गा स्व-सहायता समूह के 13 महिलाओं के द्वारा मछली पालन का कार्य किया जा रहा है। इन महिलाओं के द्वारा अब तक गौठान की डबरी से कुल 472 किलोग्राम मछली को प्रति किलो 150 रुपये की दर से कुल 70 हजार 800 रुपये में बिक्री की गई है। जिससे इन महिलाओं को 52 हजार 330 रुपये की शुद्ध आमदनी हुई है।

- Advertisement -

 

इसी तरह से मछली पालन के व्यवसाय में लगी मां दुर्गा स्वसहायता समूह की महिलाओं को 4025 रुपये की आमदनी हुई है। डौडीलोहारा विकासखंड के ग्राम खपराभाट गौठान में निर्मित डबरी में जय शीतला स्वसहायता समूह की 12 महिलाओं द्वारा मछली पालन किया जा रहा है। इन महिलाओं के द्वारा अब तक कुल 375 किलोग्राम मछली को 150 रुपये प्रति किलो की दर से कुल 56 हजार 250 रुपये में बिक्री किया है। जिससे उन्हें 39 हजार 900 रुपये की आमदनी हुई है। इसी तरह जय शीतला स्वसहायता समूह की महिलाओं को 3325 रुपये की शुद्ध आमदनी प्राप्त हुई है।

CG NEWS: The women of the group are getting prosperous by doing fish farming in Gothans :  डौंडीलोहारा विकासखंड के ग्राम नंगुटोला गौठान में निर्मित डबरी में मछली पालन कर गंगा मैय्या स्वसहायता समूह की महिलाओं ने कुल 55 हजार 800 रुपये में बिक्री की है। जिससे उन्हें 40 हजार 290 रुपये की आमदनी हुई है। गुरूर विकासखण्ड के जय मां दुर्गा स्वसहायता समूह ग्राम जेवरतला के सक्रिय सदस्य फूलेश्वरी बाई ने मछली पालन से समूह की महिलाओं के जीवन में आए बदलाव की जानकारी देते हुए बताया कि मछली पालन का कार्य गांव की महिलाओं के लिए स्वरोजगार का प्रमुख माध्यम बन गया है। गौठान में मछली पालन व्यवसाय शुरू होने से उनके लिए स्वरोजगार का फायदेमंद जरिया मिल गया है। इससे समूह के सदस्यों की आमदनी में पर्याप्त वृद्धि हुई है। अब वे अपने परिवार के साथ सुखमय जीवन व्यतीत कर रही हैं।

उन्होंने मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को धन्यवाद देते हुए उनके प्रति आभार व्यक्त किया। इस तरह बालोद जिले के गौठान समूह की महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाकर उनके जीवन में सकारात्मक बदलाव के माध्यम बन गए हैं।

TAGGED: # latest news, #छत्तीसगढ़, BIG NEWS, Breaking News, Cg Latest News, CG LATEST UPDATE NEWS, cg news, CG NEWS : गौठानों में मछली पालन कर समृद्ध हो रहीं समूह की महिलाएं, cg news in hindi, GRAND NEWS, GRAND NEWS CHHATTISGARH, GRAND NEWS Raipur, Raipur Hindi News, Raipur Latest News, RAIPUR NEWS, ग्रैंड न्यूज़
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link Print
Previous Article Silver Gold Silver Price Today : आज फिर बढ़ें सोने-चाँदी के दाम, बढ़कर 59300 हुआ गोल्ड
Next Article CG NEWS : एक सूत्रीय मांग और वेतन विसंगति को लेकर लिपिक कर्मचारी संघ ने कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन  CG NEWS : वेतन विसंगति और एक सूत्रीय मांग को लेकर लिपिक कर्मचारी संघ ने कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन

Latest News

DELHI NEWS: आंधी में फंसी रायपुर-दिल्ली फ्लाइट, पायलट की सूझबूझ से टली दुर्घटना, वायरल वीडियो में दिखा यात्रियों का डर और तनाव
DELHI NEWS: आंधी में फंसी रायपुर-दिल्ली फ्लाइट, पायलट की सूझबूझ से टली दुर्घटना, वायरल वीडियो में दिखा यात्रियों का डर और तनाव
Breaking News छत्तीसगढ़ दिल्ली June 2, 2025
CG CRIME NEWS : भिलाई के आदर्श नगर में फायरिंग की घटना, व्यापारिक लेन-देन का विवाद बताया जा रहा कारण
CG CRIME NEWS : भिलाई के आदर्श नगर में फायरिंग की घटना, व्यापारिक लेन-देन का विवाद बताया जा रहा कारण
छत्तीसगढ़ भिलाई June 2, 2025
2 June 2025 Horoscope: धन लक्ष्मी योग के संयोग से इन राशियों की किस्मत चमकेगी
2 June 2025 Horoscope: धन लक्ष्मी योग के संयोग से इन राशियों की किस्मत चमकेगी
Grand News June 2, 2025
GRAND NEWS: सिंधी काउंसिल के प्रतिभा सम्मान समारोह में होनहार बच्चों का हुआ सम्मान
Grand News छत्तीसगढ़ रायपुर June 1, 2025
Follow US
© 2024 Grand News. All Rights Reserved. Owner - Rinku Kahar. Ph : 62672-64677.
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?