Grand NewsGrand News
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Search
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: RAIPUR NEWS : कर्मचारियों की मांग अपने घोषणा पत्र में शामिल करेगी भाजपा : भाजपा प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
Font ResizerAa
Grand NewsGrand News
Search
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Grand Newsछत्तीसगढ़रायपुर

RAIPUR NEWS : कर्मचारियों की मांग अपने घोषणा पत्र में शामिल करेगी भाजपा : भाजपा प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव

Jagesh Sahu
Last updated: 2023/07/16 at 9:21 PM
Jagesh Sahu
Share
3 Min Read
RAIPUR NEWS : कर्मचारियों की मांग अपने घोषणा पत्र में शामिल करेगी भाजपा : भाजपा प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव
RAIPUR NEWS : कर्मचारियों की मांग अपने घोषणा पत्र में शामिल करेगी भाजपा : भाजपा प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव
SHARE

रायपुर। RAIPUR NEWS : भाजपा कार्यालय कुशाभाऊ ठाकरे परिसर में आज अनियमित, संविदा, दैनिक वेतन भोगी कर्मचारियों ने भाजपा प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव से मिलकर अपनी पीड़ा बताई। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव ने कर्मचारियों को आश्वस्त किया है कि उनकी मांगों पर विचार करके पार्टी की घोषणा पत्र समिति उसे घोषणा पत्र में शामिल करेगी और सरकार में आने के बाद उनके नियमितीकरण की समयबद्ध प्रक्रिया को प्राथमिकता के साथ पूर्ण करेगी।

- Advertisement -

इन्हें भी पढ़ें : CG NEWS : नवनियुक्त पीसीसी चीफ बैज ने कार्यकाल के पहले दिन कांग्रेस नेताओं के साथ ली बैठक, बोले – वक्त कम है, लेकिन हमारे पास सीएम भूपेश बघेल का चेहरा है

- Advertisement -
Ad image
- Advertisement -

साव रविवार को कुशाभाऊ ठाकरे परिसर स्थित भाजपा प्रदेश कार्यालय में कर्मचारी नेताओं व कर्मचारियों के प्रतिनिधिमंडल से चर्चा कर रहे थे। विदित रहे विविध कर्मचारी संघ के इस प्रतिनिधिमंडल ने अपनी मांगों से युक्त एक ज्ञापन भी साव को सौंपा। इस दौरान भाजपा प्रदेश महामंत्री ओ.पी. चौधरी यशवंत जैन मौजूद थे।

- Advertisement -

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष साव ने प्रतिनिधिमंडल से कहा कि नियमितीकरण के मुद्दे पर प्रदेश विधानसभा के आगामी मानसून सत्र में भाजपा विधायक दल सरकार का ध्यान आकर्षित करेगा। साव से चर्चा के दौरान कर्मचारी नेताओं ने बताया कि उनका संगठन आगामी 18 से 21 जुलाई तक प्रदेश की कांग्रेस सरकार को उनके वादे की याद दिलाने के लिए प्रदेशस्तरीय बड़ा आंदोलन कर रहा है। इस दौरान विधानसभा का घेराव भी दैनिक वेतनभोगी कर्मचारी करेंगे।

- Advertisement -

प्रदेश सरकार ने अपने पिछले घोषणा पत्र में नियमितीकरण का वादा करके भी पूरा नहीं किया है। इससे प्रदेशभर के कर्मचारी बेहद संत्रस्त हैं। कर्मचारियों ने प्रदेश सरकार पर आंदोलन के लिए अनुमति नहीं देने और अनावश्यक व अकारण कर्मचारियों पर एफआईआर करके प्रताड़ित करने का आरोप भी लगाया।

भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष साव ने कहा कि अपने हक के लिए आंदोलन करना सबका लोकतांत्रिक अधिकार है। कर्मचारी कोई नई मांग नहीं रख रहे हैं, बल्कि पिछले विधानसभा चुनाव में अपने घोषणा पत्र में कांग्रेस ने कर्मचारियों से जो वादा किया था, उसे याद दिलाकर पूरा करने की मांग कर रहे हैं।

साव ने प्रदेश सरकार के रवैए को संवेदनहीनता की पराकाष्ठा बताकर कहा कि विरोध में और अपने हक के लिए उठने वाली आवाज को दबाना नितांत अलोकतांत्रिक व कर्मचारी विरोधी है। प्रदेश में कांग्रेस के शासन काल के दौरान हुई भर्तियों की प्रक्रिया को लेकर भी साव ने सरकार पर जमकर निशाना साधा। साव ने कर्मचारी प्रतिनिधिमंडल को पार्टी की ओर से सकारात्मक सहयोग के लिए आश्वस्त किया।

TAGGED: # latest news, #छत्तीसगढ़, BIG NEWS, Breaking News, Cg Latest News, CG LATEST UPDATE NEWS, cg news, cg news in hindi, GRAND NEWS, GRAND NEWS CHHATTISGARH, GRAND NEWS Raipur, Raipur Hindi News, Raipur Latest News, RAIPUR NEWS, RAIPUR NEWS : कर्मचारियों की मांग अपने घोषणा पत्र में शामिल करेगी भाजपा : भाजपा प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link Print
Previous Article CG NEWS : नदी में बहा 11 साल का बच्चा, दोस्तों ने चॉकलेट खाने के बाद दी जानकारी, तलाश जारी  CG NEWS : नदी में बहा 11 साल का बच्चा, दोस्तों ने चॉकलेट खाने के बाद दी जानकारी, तलाश जारी 
Next Article CG NEWS : छग के पहली तिहार से पारंपरिक खेलों की भी शुरूआत, 30 लाख से अधिक लोग बिखेरेंगे अपना जलवा, इस बार कुश्ती और रस्सीकूद CG NEWS : छग के पहली तिहार से पारंपरिक खेलों की भी शुरूआत, 30 लाख से अधिक लोग बिखेरेंगे अपना जलवा, इस बार कुश्ती और रस्सीकूद

Latest News

Chhattisgarh : 45 साल बाद पूरी होगी पीपरछेड़ी सिंचाई परियोजना – मुख्यमंत्री साय ने दी ऐतिहासिक स्वीकृति
Chhattisgarh : 45 साल बाद पूरी होगी पीपरछेड़ी सिंचाई परियोजना – मुख्यमंत्री साय ने दी ऐतिहासिक स्वीकृति
छत्तीसगढ़ May 9, 2025
CG NEWS :महाराणा प्रताप जयंती पर निकाली शोभायात्रा, बेटियों ने दिखाया शौर्य 
Grand News छत्तीसगढ़ May 9, 2025
Airport closed : पाकिस्तान के साथ तनाव के बीच केंद्र सरकार का बड़ा फैसला, 15 मई तक बंद रहेंगे 24 एयरपोर्ट
Airport closed : पाकिस्तान के साथ तनाव के बीच केंद्र सरकार का बड़ा फैसला, 15 मई तक बंद रहेंगे 24 एयरपोर्ट
Breaking News NATIONAL देश May 9, 2025
India Pakistan War : भारतीय सशस्त्र बलों ने जम्मू, पठानकोट और सांबा में मार गिराए गए पाकिस्तानी ड्रोन, कई स्थानों पर किया गया ब्लैकआउट 
India Pakistan War : भारतीय सशस्त्र बलों ने जम्मू, पठानकोट और सांबा में मार गिराए गए पाकिस्तानी ड्रोन, कई स्थानों पर किया गया ब्लैकआउट 
Breaking News NATIONAL अंतराष्ट्रीय देश May 9, 2025
Follow US
© 2024 Grand News. All Rights Reserved. Owner - Rinku Kahar. Ph : 62672-64677.
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?