Grand NewsGrand News
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Search
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: CG NEWS : संभागायुक्त डॉ अलंग ने सिमगा, भाटापारा और बलौदाबाजार में विकास कार्यों का लिया जायजा, वृहद वृक्षारोपण का किया शुभारंभ
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
Font ResizerAa
Grand NewsGrand News
Search
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Grand Newsछत्तीसगढ़रायपुर

CG NEWS : संभागायुक्त डॉ अलंग ने सिमगा, भाटापारा और बलौदाबाजार में विकास कार्यों का लिया जायजा, वृहद वृक्षारोपण का किया शुभारंभ

Jagesh Sahu
Last updated: 2023/07/19 at 8:03 PM
Jagesh Sahu
Share
5 Min Read
CG NEWS : संभागायुक्त डॉ अलंग ने सिमगा, भाटापारा और बलौदाबाजार में विकास कार्यों का लिया जायजा, वृहद वृक्षारोपण का किया शुभारंभ
CG NEWS : संभागायुक्त डॉ अलंग ने सिमगा, भाटापारा और बलौदाबाजार में विकास कार्यों का लिया जायजा, वृहद वृक्षारोपण का किया शुभारंभ
SHARE

रायपुर : CG NEWS : संभागायुक्त डॉ संजय अलंग ने बुधवार को बलौदा बाजार-भाटपारा जिले के सिमगा, भाटापारा तथा बलौदाबाजार विकासखण्ड में विभिन्न विकासमूलक कार्यों का जायजा लिया। उन्होंने महिला स्व सहायता समूहों तथा विभिन्न योजना के हितग्राहियों से सीधा संवाद करते हुए योजना अंतर्गत मिलने वाले लाभ के बारे में पूछताछ की तथा जहां सुधार की जरूरत थी वहां अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए।

- Advertisement -

इन्हें भी पढ़ें : गरियाबंद कलेक्टर छिकारा ने किया अधिकारियों का कार्य विभाजन, जाने किसे सौंपी गई कौन सी जिम्मेदारी 

इस दौरान कलेक्टर चंदन कुमार, जिला पंचायत सीईओ नम्रता जैन, उपायुक्त सरिता तिवारी सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद थे।

- Advertisement -
Ad image
- Advertisement -

CG NEWS : कमिश्नर डॉ अलंग ने सर्वप्रथम सिमगा विकासखण्ड के ग्राम पंचयात कामता पहुंचकर गौठान में संचालित विभिन्न गतिविधियों, अमृत सरोवर तथा जल जीवन मिशन के कार्यों का अवलोकन किया। उन्होंने यहां अमृत सरोवर तालाब के मेड पर पौधरोपण कर जिला स्तरीय वृहद वृक्षारोपण कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इस कार्यक्रम के अंतर्गत जिले में करीब 4 लाख वृक्ष लगाने का लक्ष्य है। कमिश्नर ने गौठान का निरीक्षण कर गोबर खरीदी, गौधन न्याय योजना अंतर्गत हुए आय-व्यय एवं गौठान में चल रहे आजिविका गतिविधियों की जानकारी ली। उन्होंने आजिविका गतिविधी जैसे मुर्गी पालन, मछली पालन एवं बकरी पालन इत्यादि के संबंध में प्रशिक्षण दिये जाने हेतु संबंधित विभाग के अधिकारियों को निर्देशित किया । इसके साथ ही गौठान में हो रहे लेमन ग्रास खेती को बढ़ावा देने हेतु अतिरिक्त क्षेत्र का चिन्हांकन करते हुये लेमन ग्रास आइल एक्सट्रेशन यूनिट लगाने हेतु निर्देशित किया।

- Advertisement -

- Advertisement -

इसके पश्चात कमिश्नर डॉ अलंग ने भाटापारा विकासखण्ड के ग्राम पंचायत गुडेलिया गोठान में संचालित गतिविधियों का अवलोकन करते हुए स्व सहायता समूह की महिलाओं से गोठान में संचालित गतिविधियों से जुड़कर जीवन मे आए सकारात्मक बदलाव के सम्बंध में जानकारी ली। महिलाओं ने बताया कि गोठान व रीपा से जुड़कर उनकी आर्थिक स्थित में काफी सुधार आया है। परिवार के सदस्य भी उनकी सहायता करते है। गुड़ेलिया गोठान में रीपा अंतर्गत पावर ब्लॉक निर्माण, फ्लाई ऐश निर्माण, खिला निर्माण, चौन लिंक फेंसिंग निर्माण, मसाला उत्पादन इकाई स्थापित किया गया है। कमिश्नर डॉ अलंग सहित अधिकारियों ने गोठान परिसर में करंज के पौधे रोपे। इसके पश्चात कमिश्नर ने पूर्व माध्यमिक शाला गुड़ेलिया तथा हमर क्लिनिक व जल जीवन मिशन के कार्यों का निरीक्षण किया। उन्होंने जल जीवन मिशन के तहत हितग्राही रूपा यादव के घर मे लगे नल जल का अवलोकन किया और हितग्राही से नल जल से मिल रही सुविधा की जानकारी ली। उन्होंने ग्राम अर्जुनी में ओम स्व सहायता समूह की महिलाओं द्वारा की जा रही मुर्गी पालन व बाड़ी विकास कार्य का भी अवलोकन किया और अब तक अर्जित आय की जानकारी लेते हुए बेहतर संचालन करने पर समूह की महिलाओं की सराहना की।

सी-मार्ट का अवलोकन

कमिश्नर डॉ अलंग ने बलौदाबाजार में संचालित सी मार्ट का अवलोकन किया। यहां समूह की महिलाओं द्वारा गोठान में निर्मित काष्ठ शिल्प अंतर्गत विभिन्न प्रकार के आकर्षक उत्पाद को बिक्री के लिए रखा गया था जिसे अवलोकन करते हुए उन्होंने समूह की महिलाओं की तारीफ की। इस दौरान समूह की महिलाओं ने काष्ठकला की सुंदर उदाहरण पेश करते हुए छत्तीसगढ़ महतारी की तस्वीर भेंट की। कमिश्नर ने सी- मार्ट के बेहतर संचालन हेतु अधिकारियों को जरुरी निर्देश दिए।

खोरसी में उच्च स्तरीय पुल निर्माण का निरीक्षण

कमिश्नर डॉ अलंग ने बलौदाबाजार विकासखण्ड के खोरसी-खपरी-खैन्दा-रसेड़ा मार्ग के खोरसी नाला पर करीब 35 करोड़ रुपये की लागत से बन रहे उच्च स्तरीय पुल का निरीक्षण किया। उन्होंने गुणवत्तापूर्ण निर्माण समय सीमा में पूर्ण करने के निर्देश अधिकारियों को दिए। बताया गया कि पुल का निर्माण जनवरी 2024 तक करीब 14 माह में पूर्ण किया जाना है। पुल की कुल लंबाई 225 मीटर होगी।

TAGGED: # latest news, #छत्तीसगढ़, BIG NEWS, Breaking News, CG BREAKING NEWS, CG LATEST UPDATE NEWS, cg news, CG NEWS : संभागायुक्त डॉ अलंग ने सिमगा, cg news in hindi, GRAND NEWS, GRAND NEWS CHHATTISGARH, GRAND NEWS Raipur, Raipur Latest News, RAIPUR NEWS, ग्रैंड न्यूज़, भाटापारा और बलौदाबाजार में विकास कार्यों का लिया जायजा
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link Print
Previous Article गरियाबंद कलेक्टर छिकारा ने किया अधिकारियों का कार्य विभाजन, जाने किसे सौंपी गई कौन सी जिम्मेदारी
Next Article Assembly Elections 2023 : चुनाव के संचालन के लिए नोडल अधिकारियों की गई नियुक्ति, इन्हें दी गई जिम्मेदारियां Assembly Elections 2023 : चुनाव संचालन के लिए नोडल अधिकारियों की गई नियुक्ति, दी गई ये जिम्मेदारियां

Latest News

Raipur : ब्राह्मण पारा वार्ड में पेयजल की समस्या को लेकर वार्ड अध्यक्ष सुयश शर्मा ने निगम कमिश्नर को सौंपा ज्ञापन, निगम मुख्यालय का घेराव की दी चेतावनी
Grand News May 23, 2025
IND vs ENG: इंग्लैंड दौरे के लिए टीम इंडिया का ऐलान, आयुष म्हात्रे बने कप्तान, वैभव सूर्यवंशी को भी मिली जगह
Cricket खेल May 23, 2025
CG Police Transfer : एसएसपी ने 7 पुलिसकर्मियों का किया तबादला, देखें लिस्ट
Breaking News छत्तीसगढ़ बिलासपुर May 23, 2025
CG NEWS: “बारिश में नहीं भीगा जोश, तिरंगे संग गूंजा देशभक्ति का हुंकार —गरियाबंद की ऐतिहासिक तिरंगा यात्रा बनी राष्ट्र गर्व का प्रतीक”
Grand News गरियाबंद छत्तीसगढ़ May 23, 2025
Follow US
© 2024 Grand News. All Rights Reserved. Owner - Rinku Kahar. Ph : 62672-64677.
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?