Grand NewsGrand News
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Search
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: CG NEWS : गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाओं के लिए इस जिला अस्पताल को मिला NQRS सर्टिफिकेशन, मुख्यमंत्री और उप मुख्यमंत्री ने डॉक्टरों व अन्य मेडिकल स्टॉफ को दी बधाई
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
Font ResizerAa
Grand NewsGrand News
Search
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Grand Newsछत्तीसगढ़बस्तररायपुर

CG NEWS : गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाओं के लिए इस जिला अस्पताल को मिला NQRS सर्टिफिकेशन, मुख्यमंत्री और उप मुख्यमंत्री ने डॉक्टरों व अन्य मेडिकल स्टॉफ को दी बधाई

Jagesh Sahu
Last updated: 2023/07/19 at 5:51 PM
Jagesh Sahu
Share
4 Min Read
CG NEWS : गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाओं के लिए इस जिला अस्पताल को  मिला NQRS सर्टिफिकेशन, मुख्यमंत्री और उप मुख्यमंत्री ने डॉक्टरों व अन्य मेडिकल स्टॉफ को दी बधाई
CG NEWS : गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाओं के लिए इस जिला अस्पताल को  मिला NQRS सर्टिफिकेशन, मुख्यमंत्री और उप मुख्यमंत्री ने डॉक्टरों व अन्य मेडिकल स्टॉफ को दी बधाई
SHARE

रायपुर : CG NEWS : राज्य शासन वनांचलों और दूरस्थ क्षेत्रों में भी गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं सुनिश्चित कर रही है। केन्द्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय द्वारा प्रदेश के दूरस्थ क्षेत्र में स्थित जगदलपुर जिला चिकित्सालय, बलरामपुर जिला चिकित्सालय तथा कोरबा जिले के करतला सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र को उत्कृष्ट स्वास्थ्य सेवाओं और मरीजों को बेहतर इलाज उपलब्ध कराने के लिए विभिन्न गुणवत्ता प्रमाण पत्रों से नवाजा है।

- Advertisement -

इन्हें भी पढ़ें : IT RAID IN CG : मिलर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष IT के रडार में, नान के MD और 6 से अधिक मिलरों के यहां दी दबिश 

- Advertisement -
Ad image
- Advertisement -

भारत सरकार ने बस्तर जिला अस्पताल को राष्ट्रीय गुणवत्ता आश्वासन मानक (National Quality Assurance Standard), लक्ष्य (LaQshya) और मुस्कान (MusQan) कार्यक्रम के अंतर्गत गुणवत्ता प्रमाण पत्र जारी किया है। वहीं बलरामपुर जिला अस्पताल और करतला सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का एनक्यूएस तथा लक्ष्य कार्यक्रम के तहत सर्टिफिकेशन किया गया है।

- Advertisement -

मुख्यमंत्री और उप मुख्यमंत्री ने डॉक्टरों व अन्य मेडिकल स्टॉफ को दी बधाई

- Advertisement -

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल तथा उप मुख्यमंत्री एवं स्वास्थ्य मंत्री टी.एस. सिंहदेव ने समर्पित स्वास्थ्य सेवाओं के लिए उत्कृष्टता प्रमाण पत्र हासिल करने वाले इन तीनों अस्पतालों के डॉक्टरों व अन्य मेडिकल स्टॉफ को बधाई दी है। उन्होंने भरोसा जताया है कि ये अस्पताल आगे भी अपनी उत्कृष्टता बरकरार रखते हुए मरीजों की सेवा करेंगे और प्रदेश के दूसरे अस्पतालों के लिए नए प्रतिमान स्थापित करेंगे। सुदूर वनांचलों में स्थित शासकीय अस्पतालों को राष्ट्रीय गुणवत्ता आश्वासन मानक, लक्ष्य और मुस्कान कार्यक्रम के अंतर्गत प्रमाण पत्र मिलना इस बात का संकेत है कि राज्य में गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सुविधाएं सभी क्षेत्रों तक पहुंच रही हैं।

केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की टीम ने इस साल मार्च से जून के बीच इन तीनों अस्पतालों का निरीक्षण कर मरीजों के लिए उपलब्ध सेवाओं की गुणवत्ता का परीक्षण किया था। टीम ने इस संबंध में मरीजों से भी फीडबैक लिया था। टीम ने बस्तर जिला चिकित्सालय के मूल्यांकन के बाद 12 विभागों को एनक्यूएस, लेबर रूम व मैटरनिटी ओटी सेवाओं के लिए लक्ष्य तथा पीडियाट्रिक एवं एसएनसीयू के लिए मुस्कान कार्यक्रम के तहत गुणवत्ता प्रमाण पत्र प्रदान किया है।

बलरामपुर जिला अस्पताल और करतला सीएचसी को एनक्यूएएस और लक्ष्य कार्यक्रम के अंतर्गत गुणवत्ता प्रमाण पत्र

स्वास्थ्य मंत्रालय ने बेहतर सेवाओं के लिए बलरामपुर जिला चिकित्सालय के 12 विभागों का एनक्यूएस तथा लेबर रूम एवं मैटरनिटी ओटी के लिए लक्ष्य कार्यक्रम के अंतर्गत सर्टिफिकेशन किया है। करतला सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के भी सात विभागों को एनक्यूएस तथा लेबर रूम व मैटरनिटी ओटी के लिए लक्ष्य कार्यक्रम के तहत भारत सरकार द्वारा गुणवत्ता प्रमाण पत्र जारी किया गया है।

उल्लेखनीय है कि राष्ट्रीय गुणवत्ता आश्वासन मानक, लक्ष्य और मुस्कान कार्यक्रम के तहत सर्टिफिकेशन के पूर्व विशेषज्ञों की टीम द्वारा अस्पताल की सेवाओं और संतुष्टि स्तर का विभिन्न मानकों पर परीक्षण किया जाता है। इनमें उपलब्ध सेवाएं, मरीजों के अधिकार, इनपुट, सपोर्ट सर्विसेस, क्लिनिकल सर्विसेस, इन्फेक्शन कंट्रोल, गुणवत्ता प्रबंधन और आउटकम जैसे पैरामीटर शामिल हैं। इन कड़े मानकों पर खरा उतरने वाले अस्पतालों को ही केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा गुणवत्ता प्रमाण-पत्र जारी किए जाते हैं।

 

TAGGED: cg news, CG NEWS : गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाओं के लिए इस जिला अस्पताल को मिला NQRS सर्टिफिकेशन
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link Print
Previous Article CG NEWS : बस्तर जिला अस्पताल को मिला राष्ट्रीय गुणवत्ता आश्वासन मानक प्रमाण पत्र, मुख्यमंत्री बघेल और उप मुख्यमंत्री टी.एस. सिंहदेव ने दी बधाई  CG NEWS : बस्तर जिला अस्पताल को मिला राष्ट्रीय गुणवत्ता आश्वासन मानक प्रमाण पत्र, मुख्यमंत्री बघेल और उप मुख्यमंत्री टी.एस. सिंहदेव ने दी बधाई 
Next Article CG BIG NEWS : छत्तीसगढ़ में तीन दिन बंद रहेंगे शराब की दुकानें, मांस मटन की दुकानों पर भी प्रतिबंध, स्कूलों और कॉलेजों में रहेगी छुट्टी  CG BIG BREAKING : सीएम बघेल ने की कई बड़ी घोषणाएं, शासकीय सेवकों को महंगाई भत्ता, सविंदा वेतन कर्मचारियों, अतिथि शिक्षकों और पटवारियों, पंचायत सचिवों समेत इन्हे दी यह बड़ी सौगात  

Latest News

IPL 2025 Revised Schedule : IPL 2025 का नया शेड्यूल जारी, बदली गई फाइनल की तारीख; जानें कहां खेले जाएंगे मैच
IPL 2025 Revised Schedule : IPL 2025 का नया शेड्यूल जारी, बदली गई फाइनल की तारीख; जानें कहां खेले जाएंगे मैच
Breaking News Cricket खेल May 12, 2025
RAIPUR ACCIDENT : रायपुर में हादसे में 14 लोगों की मौत पर PM मोदी ने जताया शोक, मृतकों के परिजनों को 2-2 लाख रुपये देने की घोषणा की
RAIPUR ACCIDENT : रायपुर में हादसे में 14 लोगों की मौत पर PM मोदी ने जताया शोक, मृतकों के परिजनों को 2-2 लाख रुपये देने की घोषणा की
Breaking News NATIONAL छत्तीसगढ़ May 12, 2025
Shivraj Singh Chouhan met CM Sai : CM साय से केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने की सौजन्य मुलाकात, कल 'मोर आवास मोर अधिकार' कार्यक्रम में होंगे शामिल 
Shivraj Singh Chouhan met CM Sai : CM साय से केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने की सौजन्य मुलाकात, कल ‘मोर आवास मोर अधिकार’ कार्यक्रम में होंगे शामिल 
छत्तीसगढ़ May 12, 2025
CG NEWS : प्रधानमंत्री आवास योजना में लापरवाही, कलेक्टर ने 11 पंचायत सचिवों को थमाई नोटिस
CG NEWS : प्रधानमंत्री आवास योजना में लापरवाही, कलेक्टर ने 11 पंचायत सचिवों को थमाई नोटिस
Breaking News गरियाबंद छत्तीसगढ़ May 12, 2025
Follow US
© 2024 Grand News. All Rights Reserved. Owner - Rinku Kahar. Ph : 62672-64677.
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?