Grand NewsGrand News
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Search
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading:  CG NEWS : डीए और एचआरए में वृद्धि के ऐतिहासिक फैसले से अधिकारियों और कर्मचारियों में खुशी की लहर, छत्तीसगढ़ जनसम्पर्क अधिकारी संघ ने मुख्यमंत्री बघेल का जताया आभार
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
Font ResizerAa
Grand NewsGrand News
Search
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
छत्तीसगढ़

 CG NEWS : डीए और एचआरए में वृद्धि के ऐतिहासिक फैसले से अधिकारियों और कर्मचारियों में खुशी की लहर, छत्तीसगढ़ जनसम्पर्क अधिकारी संघ ने मुख्यमंत्री बघेल का जताया आभार

Neeraj Gupta
Last updated: 2023/07/20 at 7:49 PM
Neeraj Gupta
Share
3 Min Read
 CG NEWS : डीए और एचआरए में वृद्धि के ऐतिहासिक फैसले से अधिकारियों और कर्मचारियों में खुशी की लहर, छत्तीसगढ़ जनसम्पर्क अधिकारी संघ ने मुख्यमंत्री बघेल का जताया आभार
 CG NEWS : डीए और एचआरए में वृद्धि के ऐतिहासिक फैसले से अधिकारियों और कर्मचारियों में खुशी की लहर, छत्तीसगढ़ जनसम्पर्क अधिकारी संघ ने मुख्यमंत्री बघेल का जताया आभार
SHARE

 

रायपुर।  CG NEWS : मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से आज विधानसभा परिसर स्थित उनके कार्यालय कक्ष में छत्तीसगढ़ जनसम्पर्क अधिकारी संघ ने सौजन्य मुलाकात की। संघ ने शासकीय कर्मचारियों-अधिकारियों के हित में लिए गए फैसले के लिए मुख्यमंत्री बघेल का आभार जताया। जनसंपर्क अधिकारी संघ के अध्यक्ष बालमुकुंद तम्बोली ने मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि डी.ए. और एच.आर.ए. में वृद्धि कर्मचारियों के हित में लिया गया ऐतिहासिक फैसला है। इतनी बड़ी सौगात मिलने से जनसंपर्क अधिकारियों और कर्मचारियों सहित प्रदेश भर के कर्मचारियों-अधिकारियों में ख़ुशी की लहर है।

- Advertisement -
Ad image

 

- Advertisement -

जनसम्पर्क के अधिकारियों-कर्मचारियों ने खुशी व्यक्त करते हुए मुख्यमंत्री के इस ऐतिहासिक फैसले का स्वागत करते हुए मुख्यमंत्री को पुष्पगुच्छ भेंट कर उन्हें सम्मानित किया। गौरतलब है कि छत्तीसगढ़ में केन्द्र के बराबर डी. ए. पहली बार दिया जा रहा है। इस अवसर पर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा कि हमारी सरकार ने हमेशा कर्मचारियों का ध्यान रखा है और उनके हित में फैसले लिये हैं। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों और कर्मचारियों को पूरी लगन और मेहनत से कार्य करने के लिए प्रोत्साहित किया।

- Advertisement -

 

उल्लेखनीय है कि कर्मचारी हित में मुख्यमंत्री श्री बघेल ने अनुपूरक बजट में बुधवार को विधानसभा में कई बड़ी घोषणाएं की। उन्होंने 4 प्रतिशत डी. ए. वृद्धि, सातवें वेतनमान के आधार पर बी श्रेणी के शहरों के लिए 9 प्रतिशत और सी एवं अन्य श्रेणी के शहरों के लिए 6 प्रतिशत एच. आर. ए. देने की घोषणा की। संविदा कर्मियों के वेतन में 27 प्रतिशत बढ़ोत्तरी, दैनिक वेतनभोगियों के वेतन में 4000 रुपए की वृद्धि, पंचायत सचिवों (15 वर्ष से कम सेवाकाल वालों को 2500 और 15 वर्ष से अधिक सेवाकाल वाले को 3000) के विशेष भत्ते दिए जाएंगे। पटवारियों को मासिक संसाधन भत्ता, पुलिस आरक्षकों को 8 हजार रुपए किट वार्षिक भत्ता समेत कई महत्वपूर्ण घोषणाएं की, जिसके बाद प्रदेशभर के अधिकारियों-कर्मचारियों में खुशी की लहर है।

 

इस अवसर पर जनसम्पर्क विभाग के संचालक सौमिल रंजन चौबे, अतिरिक्त संचालक जवाहरलाल दरियो, जनसंपर्क अधिकारी संघ के अध्यक्ष बालमुकुंद तम्बोली, संघ के सदस्य धनंजय राठौर, जितेंद्र नागेश, नितिन शर्मा,  मनोज सिंह, डॉ. दानेश्वरी संभाकर, नूतन सिदार, ओपी डहरिया, विष्णु वर्मा, सुजीत सिंह, कमलेश साहू सहित छत्तीसगढ़ जनसम्पर्क अधिकारी संघ के सभी पदाधिकारी एवं सदस्य उपस्थित रहे।

TAGGED: # latest news, CG BREAKING NEWS, Cg Latest News, CG LATEST UPDATE NEWS, cg news, cg news in hindi, Latest News In Raipur, RAIPUR NEWS
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link Print
Previous Article CG NEWS : तेज रफ़्तार ट्रक और स्कूली बस में भिड़ंत, कलेक्टर और SP ने अस्पताल पहुंचकर घायलों का हाल जाना  CG NEWS : तेज रफ़्तार ट्रक और स्कूली बस में भिड़ंत, कई बच्चों की हालत गंभीर, कलेक्टर और SP ने अस्पताल पहुंचकर घायलों का हाल जाना
Next Article CG NEWS : भारत सरकार ने की पुलिस मेडल की घोषणा, राष्ट्रपति पदक के लिए चुने गए DIG कमलोचन, 10 अफसरों को मेरिटोरियस सर्विस मेडल और 24 पुलिसकर्मियों को वीरता CG BREAKING : युवाओं नग्न प्रदर्शन के बाद सख्त हुई सरकार, फर्जी जाति प्रमाण-पत्र के सहारे नौकरी करने वालों को बर्खास्त करने के निर्देश

Latest News

CG NEWS: सचिव की मनमानी से नाराज़ जनप्रतिनिधियों ने पंचायत भवन में जड़ा ताला, चार दिन से तालेबंदी जारी
Grand News छत्तीसगढ़ सक्ती June 30, 2025
New Honda Activa 6G : 55 kmpl माइलेज वाली नई Honda Activa 6G लॉन्च, कीमत जानकर रह जाएंगे हैरान!
Exclusive Grand News टेक्नोलॉजी June 30, 2025
Amazing work: बसना के मेकेनिक का कमाल! पुरानी साइकिल को बना डाली इलेक्ट्रिक, एक चार्ज में चलेगी 30 किलोमीटर
Grand News Technology छत्तीसगढ़ June 30, 2025
Rashifal 30 June: आज इन राशियों की चमकेगी किस्मत, जानें किसे मिलेगा भाग्य का साथ और किसे रहना होगा सावधान!
Grand News राशिफल June 30, 2025
Follow US
© 2024 Grand News. All Rights Reserved. Owner - Rinku Kahar. Ph : 62672-64677.
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?