Grand NewsGrand News
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Search
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: Visa Free Countries For Indians 2023 : भारतीय पासपोर्ट की बढ़ी ताकत, इतने देशों में मिलेगी वीजा फ्री एंट्री, देखें पूरी सूची…
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
Font ResizerAa
Grand NewsGrand News
Search
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Grand NewsNATIONALTravelअंतराष्ट्रीयदेश

Visa Free Countries For Indians 2023 : भारतीय पासपोर्ट की बढ़ी ताकत, इतने देशों में मिलेगी वीजा फ्री एंट्री, देखें पूरी सूची…

Desk
Last updated: 2023/07/20 at 10:14 AM
Desk
Share
4 Min Read
भारतीय पासपोर्ट
भारतीय पासपोर्ट
SHARE

भारत। Visa Free Countries For Indians 2023 : हेनले पासपोर्ट इंडेक्स ने साल 2023 के पासपोर्ट रैंकिंग की लिस्ट जारी कर दिया है. इस लिस्ट में टॉप पर सिंगापुर का नाम है जो विश्व का सबसे मजबूत पासपोर्ट है. सिंगापुर ने जापान को पछाड़ कर इस ताज (World Best Passport) को हासिल किया है. सिंगापुर के पासपोर्ट के जरिए कुल 192 देशों में वीजा फ्री एंट्री ली जा सकती है. वहीं भारतीय पासपोर्ट के रैंकिंग की बात करें तो इसमें भी पिछले साल के मुकाबले बहुत सुधार हुआ है. भारतीय पासपोर्ट की रैंकिंग में कुल पांच स्थान का सुधार होकर यह 80वें स्थान पर पहुंच गया है.

Contents
पढ़िए पूरी लिस्ट-इस देश का विश्व में सबसे कमजोर पासपोर्ट
- Advertisement -

बता दें कि अगर आप विदेश घूमने का प्लान बना रहे हैं, तो ये खबर आपके काम की साबित हो सकती है. दरअसल, 57 देश ऐसे हैं, जहां वीजा अप्लाई की परेशानी से आप बच जाएंगे. जी, हां या तो यह देश भारतीय पासपोर्ट पर वीजा फ्री एंट्री देते हैं या वीजा ऑन अराइवल का विकल्प दिया जाता है.

- Advertisement -
Ad image
- Advertisement -

किसी भी भारतीय को जब किसी दूसरे देश की यात्रा करनी होती है तो उसका पासपोर्ट सबसे अहम डॉक्यूमेंट बन जाता है. दरअसल, कितने देश आपके देश के यात्रियों को कितनी सुविधा दे रहे हैं, वह आपके पासपोर्ट की ग्लोबल रैंक के अनुसार ही तय होता है. ऐसे में मंगलवार को जारी हेनले पासपोर्ट इंडेक्‍स रैंकिंग में भारत अब 80वें पायदान पर पहुंच गया है. साल 2022 की हेनले पासपोर्ट इंडेक्स रैंकिंग के मुकाबले इस बार भारतीय पासपोर्ट 5 पायदान ऊपर है.

- Advertisement -

177 देश ऐसे भी हैं, जहां जाने के लिए भारतीय नागरिकों को पहले वीजा अप्लाई करना पड़ता है. जांच के बाद ही उन्हें वीजा दिया जाता है. इन देशों में अमेरिका, चीन, जापान, रूस और यूरोपियन यूनियन के भी सभी देश शामिल हैं.

- Advertisement -

भारत से इन 57 देशों में जाने के लिए वीजा फ्री या वीजा ऑन अराइवल का ऑप्शन मिलता है.

पढ़िए पूरी लिस्ट-

1. फिजी,

2. मार्शल आइलैंड,

3. माइक्रोनीशिया,

4. नियू,

5. पलाउ आइलैंड,

6. समाओ,

7. तुवालू,

8. वनुआटू,

9. ईरान,

10. जॉर्डन,

11. ओमान,

12. कतर,

13. अल्बानिया,

14. सर्बिया,

15. बारबाडोस,

16. ब्रिटिश वर्जिन आइलैंड,

17. डोमिनिका,

18. ग्रेनेडा,

19. हैती,

20. जमैका,

21. मोंटेसेराट,

22. सेंट किट्स एंड नेविस,

23. सेंट विंसेट एंड ग्रेनेजियन्स,

24. त्रिनिदाद और टोबैगो,

25. कंबोडिया,

26. इंडोनेशिया,

27. भूटान,

28. सैंट लुसिया,

29. लाओस,

30. मकाओ,

31. मालदीव,

32. म्यांमार,

33. नेपाल,

34. श्रीलंका,

35. थाईलैंड,

36. तिमोर-लेस्ते,

37. बोलीविया,

38. गैबॉन,

39. गिनी-बिसाऊ,

40. मेडागास्कर,

41. मॉरिटानिया,

42.मॉरीशस,

43.मोजाम्बिक,

44. रवांडा,

45. सेनेगल,

46. सेशल्स,

47. सिएरा लियोन,

48. सोमालिया,

49. तंजानिया,

50. टोगो,

51. ट्यूनीशिया,

52. जिम्बाब्वे,

53. केप वर्डे आइलैंड,

54. कोमोरो आइलैंड,

55. बुरुंडी,

56. कजाकिस्तान,

57. एल साल्वाडोर।

इस देश का विश्व में सबसे कमजोर पासपोर्ट

ताजा रैंकिंग के मुताबिक, जहां सिंगापुर का विश्व में सबसे मजबूत पासपोर्ट है तो वहीं अफगानिस्तान का पासपोर्ट सबसे कमजोर है. अफगानिस्तान के बाद लिस्ट में इराक और सीरिया का नंबर आता है. वहीं पाकिस्तान के पासपोर्ट का हाल भी काफी खराब स्थिति में है. पाकिस्तान का पासपोर्ट विश्व का चौथा सबसे कमजोर पासपोर्ट है. पाकिस्तान को सिर्फ 33 देशों में ही वीजा फ्री एंट्री मिलती है।

TAGGED: # latest news, GRAND NEWS, INDIA, Visa Free Countries For Indians, Visa Free Countries For Indians 2023, इतने देशों में मिलेगी वीजा फ्री एंट्री, भारतीय पासपोर्ट की बढ़ी ताकत, वीजा फ्री एंट्री
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link Print
Previous Article Share Bazar SHARE MARKET: सपाट शुरुआत: Sensex 67000 के पास,इन 5 स्‍टॉक्‍स को खरीदने की सलाह, 25% तक मिल सकता है रिटर्न
Next Article  ACCIDENT BREAKING : टेलर की चपेट में आने से एक बाइक सवार की मौत, 2 लोगों की हालत गंभीर

Latest News

 CG CRIME NEWS : फसल नुकसान करने को लेकर हुए विवाद में बुजुर्ग की हत्या, आरोपी गिरफ्तार 
क्राइम छत्तीसगढ़ रायगढ़ May 14, 2025
 CG NEWS : समाधान शिविर : ग्राम पंचायत कुटरा में और नगर पालिका परिषद चांपा में 13 मई को होगा आयोजित
छत्तीसगढ़ May 14, 2025
BIG NEWS : झूठे पाकिस्तानी प्रचार प्रसार पर भारत का बड़ा एक्शन, ग्लोबल टाइम्स, सिन्हुआ न्यूज एजेंसी और टीआरटी वर्ल्ड ‘X’ अकाउंट किया ब्लॉक
Grand News May 14, 2025
Raipur News : क्रिकेट प्रेमियों के लिए बड़ी खुशखबरी ! अगले महीने की इस तारीख से शुरू होगा CG क्रिकेट प्रीमियर लीग सीजन 2, दर्शकों के लिए एंट्री फ्री
Raipur News : क्रिकेट प्रेमियों के लिए बड़ी खुशखबरी ! अगले महीने की इस तारीख से शुरू होगा CG क्रिकेट प्रीमियर लीग सीजन 2, दर्शकों के लिए एंट्री फ्री
Grand News May 14, 2025
Follow US
© 2024 Grand News. All Rights Reserved. Owner - Rinku Kahar. Ph : 62672-64677.
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?