Grand NewsGrand News
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Search
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: RAIPUR NEWS : भर्ती में भ्रष्टाचार के खिलाफ भाजयुमो ने किया व्यापमं कार्यालय का घेराव, पुलिस और कार्यकर्ताओं के बीच हुई झूमाझटकी
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
Font ResizerAa
Grand NewsGrand News
Search
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Grand Newsछत्तीसगढ़रायपुर

RAIPUR NEWS : भर्ती में भ्रष्टाचार के खिलाफ भाजयुमो ने किया व्यापमं कार्यालय का घेराव, पुलिस और कार्यकर्ताओं के बीच हुई झूमाझटकी

Jagesh Sahu
Last updated: 2023/07/21 at 6:04 PM
Jagesh Sahu
Share
5 Min Read
RAIPUR NEWS : भर्ती में भ्रष्टाचार के खिलाफ भाजयुमो ने किया व्यापमं कार्यालय का घेराव, कार्यकर्ताओं और पुलिस के बीच हुई झूमाझटकी
RAIPUR NEWS : भर्ती में भ्रष्टाचार के खिलाफ भाजयुमो ने किया व्यापमं कार्यालय का घेराव, कार्यकर्ताओं और पुलिस के बीच हुई झूमाझटकी
SHARE

रायपुर। RAIPUR NEWS : भारतीय जनता युवा मोर्चा ने अपनी चार सूत्रीय मांगों को लेकर शुक्रवार को भर्ती में भ्रष्टाचार के विरोध में व्यावसायिक परीक्षा मंडल कार्यालय का घेराव किया। इस दौरान भारी संख्या में उपस्थित भाजयुमो कार्यकर्ताओं ने गोबर और स्याही के माध्यम से अपना विरोध व्यापमं कार्यालय में दर्ज किया। आंदोलन के दौरान भाजयुमो कार्यकर्ताओं और पुलिस के साथ झूमाझटकी भी हुई। इसके कारण कई कार्यकर्ताओं को चोटें भी पहुँची। इस आंदोलन में भाजयुमो को उन युवाओं का भी साथ मिला जो व्यापम परीक्षाओं में हुई अनियमितता के चलते परेशान हैं।

- Advertisement -

इन्हें भी पढ़ें : CG BIG NEWS : रतनपुर में भाजपा का बड़ा एक्शन, पार्षद को किया सस्पेंड, पार्टी से निष्कासन की दी चेतावनी 

- Advertisement -
Ad image
- Advertisement -

भाजयुमो ने घेराव के बाद राज्यपाल के नाम संबोधित एक ज्ञापन भी सौंपा, जिसमें मोर्चा ने कई बिंदुओँ पर राज्यपाल का ध्यान आकृष्ट किया है। ज्ञापन में कहा गया है कि वर्तमान में राज्य के संपूर्ण जिलों में सहायक ग्रेड-3 / स्टेनोग्राफर तथा तृतीय श्रेणी की सीधी भर्ती बिना परीक्षा आयोजित किये जिलावार की जा रही है, जो कि अनुचित प्रक्रिया है। यह भर्तियाँ पूर्व में प्रदेश स्तर पर 15 वर्षों तक छत्तीसगढ़ व्यापमं के माध्यम से प्रतियोगी चयन परीक्षा के आधार पर होती रही है।

- Advertisement -
RAIPUR NEWS : भर्ती में भ्रष्टाचार के खिलाफ भाजयुमो ने किया व्यापमं कार्यालय का घेराव, पुलिस और कार्यकर्ताओं के बीच हुई झूमाझटकी
RAIPUR NEWS : भर्ती में भ्रष्टाचार के खिलाफ भाजयुमो ने किया व्यापमं कार्यालय का घेराव, पुलिस और कार्यकर्ताओं के बीच हुई झूमाझटकी

ज्ञापन में कहा गया है कि स्थानीय स्तर पर अपने चहेतों को लाभ पहुँचाने का दृश्य भी प्रकट हो रहा है। स्वामी आत्मानंद स्कूल में सहायक शिक्षक प्रयोगशाला की भर्ती में इंटरव्यू हेतु 35 लोगों को बुलाया जाता है और अंतिम चयन सूची में ऐसे 2 लोगों का नाम आता है, जिनका नाम पूर्व घोषित 35 उम्मीदवारों की सूची में नहीं था। मोर्चा ने अपने ज्ञापन में कहा है कि सब इंस्पेक्टर भर्ती परीक्षा व्यापमं द्वारा ली गयी और परीक्षा का परिणाम भी व्यापमं को जारी करना था परन्तु पुलिस मुख्यालय द्वारा व्यापमं से बंद लिफ़ाफ़े में परिणाम अपने यहाँ मंगवा लिया गया जो कि अनुचित प्रक्रिया थी।

- Advertisement -

इसी तरह छत्तीसगढ़ शिक्षक भर्ती परीक्षा 2023 में सहायक शिक्षक पद हेतु 1,83,281 आवेदन प्राप्त हुए। परीक्षा में 1,46,176 अभ्यर्थी शामिल हुए एवं अनुपस्थित 37,105 अभ्यर्थी थे। यह आँकड़ा व्यापमं द्वारा परीक्षा के तुरंत पश्चात जारी हुआ था। अंतिम परिणाम में जारी सूची में अभ्यर्थियों की संख्या 1,46,275 हो गयी। अतिरिक्त 99 अभ्यर्थी की संख्या बढ़ना यह संदेह की स्थिति और भर्ती में भ्रष्टाचार का सूचक है।

भाजयुमो प्रदेश अध्यक्ष रवि भगत ने इस दौरान कहा कि छत्तीसगढ़ के युवाओं के भविष्य को भूपेश बघेल की सरकार ने बर्बाद कर डाला है। हमारा राज्य प्रतिभावन युवाओं से भरा हुआ है जो देशभर के अलग-अलग जगह प्रदेश का नाम रोशन करते हैं। भूपेश बघेल की सरकार ने अपने शासनकाल में प्रदेश के युवाओं का भविष्य अपनी भ्रष्ट नीति से बर्बाद कर दिया है।

शुक्रवार को आहूत घेराव में भाजयुमो प्रदेश महामंत्री उपकार चंद्राकर, प्रदेश उपाध्यक्ष व रायपुर संभाग प्रभारी रोहित माहेश्वरी, रीतेश मोहरे, खुशबू बंजारे, पियूष ठाकुर, शांतनु शुक्ला, प्रखर मिश्रा, अनुराग चौबे, समीर फ़रिकार, विकास मित्तल, अंजिनेश शुक्ला, दीक्षा अग्रवाल, जिला अध्यक्ष रायपुर गोविंदा गुप्ता, जिला अध्यक्ष बलौदाबाजार सुनील यदु, जिला अध्यक्ष रायपुर ग्रामीण फनेन्द्र वर्मा, जिला अध्यक्ष महासमुंद जसराज चंद्राकर, जिला अध्यक्ष गरियाबंद डॉ. योगिराज कश्यप, अर्पित सूर्यवंशी, राहुल राव, उत्कर्ष त्रिवेदी, साक्षी बघेल, ऋभुराज अग्रवाल, आदित्य मूंदड़ा, सोनू यादव, अनमोल तिवारी, आकाश शर्मा, नरेश पिल्लै, बिट्टू शर्मा, संदीप कसार, जितेंद्र देवांगन, अमित सिंघल, योगी साहू, प्रशांत यादव, राहुल यादव, आकाश तिवारी, गंधर्व पांडेय, धर्मेश साहू, करण कश्यप, ज्ञानप्रकाश चंद्राकर, अनमोल तिवारी, आवेश पांडे, शरद अग्रवाल, प्रतीक साहू, अखिल, आकाश तिवारी, अश्वनी विश्वकर्मा, आशीष आहुजा, विजय लहरवानी, वासु शर्मा, अनिल शर्मा, विकास शुक्ला, विशाल शुक्ला, रोहन सिंह, संजय जलक्षत्री, किशोर सोनी, अविनाश शर्मा, दीपक तन्ना, आलोक शर्मा, दीपक जायसवाल, अन्नु कवंर, मोहन पाठक, राज गायकवाड़, आशीष टोडर, श्रेणीक बोथरा, शरद साहू, भरत कुंडे, आदि कार्यकर्ता उपस्थित थे।

TAGGED: # latest news, #छत्तीसगढ़, BIG NEWS, CG BREAKING NEWS, Cg Latest News, CG LATEST UPDATE NEWS, cg news, cg news in hindi, GRAND NEWS, GRAND NEWS CHHATTISGARH, GRAND NEWS Raipur, Raipur Hindi News, Raipur Latest News, RAIPUR NEWS, RAIPUR NEWS : भर्ती में भ्रष्टाचार के खिलाफ भाजयुमो ने किया व्यापमं कार्यालय का घेराव, ग्रैंड न्यूज़
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link Print
Previous Article CG BIG NEWS : दो जन सूचना अधिकारियों पर लगा भारी जुर्माना, तहसीलदार और उप अभियंता के नाम शामिल CG BIG NEWS : दो जन सूचना अधिकारियों पर लगा भारी जुर्माना, तहसीलदार और उप अभियंता के नाम शामिल
Next Article CG NEWS : जिले के 5 खिलाड़ियों का आवासीय अकादमी बिलासपुर में चयन, 2 बालक और 3 बालिका तीरंदाज़ी में दिखाएंगे अपना दम  CG NEWS : जिले के 5 खिलाड़ियों का आवासीय अकादमी बिलासपुर में चयन, 2 बालक और 3 बालिका तीरंदाज़ी में दिखाएंगे अपना दम 

Latest News

CG BREAKING : गरियाबंद : एसपी निखिल राखेचा ने 9 आरक्षकों का किया तबादला, देखें किसे कहां मिली नई जिम्मेदारी
CG BREAKING : गरियाबंद : एसपी निखिल राखेचा ने 9 आरक्षकों का किया तबादला, देखें किसे कहां मिली नई जिम्मेदारी
Breaking News गरियाबंद छत्तीसगढ़ May 17, 2025
CG NEWS : स्काई वॉक के लिए अलग से बजट प्रावधान नहीं, पूर्व में स्वीकृत राशि से ही बनेगा : मूणत
छत्तीसगढ़ रायपुर May 17, 2025
CG NEWS : विद्युत विभाग में नौकरी लगाने के नाम पर 60 लाख की धोखाधड़ी, आरोपी कार्यपालन अभियंता गिरफ्तार 
क्राइम गरियाबंद छत्तीसगढ़ May 17, 2025
GRAND NEWS : छत्तीसगढ़ प्रदेश टेनिस संघ के अध्यक्ष द्विवेदी और महासचिव होरा की अनुशंसा पर डॉक्टर यश चड्डा बने रायगढ़ जिला टेनिस संघ के अध्यक्ष, खिलाड़ियों में उत्साह
छत्तीसगढ़ रायगढ़ May 17, 2025
Follow US
© 2024 Grand News. All Rights Reserved. Owner - Rinku Kahar. Ph : 62672-64677.
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?