Grand NewsGrand News
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Search
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: MAHASMUND NEWS : शिशुपाल पर्वत पर गए थे पिकनिक मनाने, सेल्फी लेते समय पैर फिसलने से खाई में गिरा युवक, हुई दर्दनाक मौत
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
Font ResizerAa
Grand NewsGrand News
Search
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Grand Newsछत्तीसगढ़दुर्घटनामहासमुंद

MAHASMUND NEWS : शिशुपाल पर्वत पर गए थे पिकनिक मनाने, सेल्फी लेते समय पैर फिसलने से खाई में गिरा युवक, हुई दर्दनाक मौत

Desk
Last updated: 2023/07/22 at 3:41 PM
Desk
Share
3 Min Read
MAHASMUND NEWS : शिशुपाल पर्वत पर गए थे पिकनिक मनाने, सेल्फी लेते समय पैर फिसलने से खाई में गिरा युवक, हुई दर्दनाक मौत
MAHASMUND NEWS : शिशुपाल पर्वत पर गए थे पिकनिक मनाने, सेल्फी लेते समय पैर फिसलने से खाई में गिरा युवक, हुई दर्दनाक मौत
SHARE

रवि विदानी/महासमुंद। MAHASMUND NEWS : जिले के ब्लॉक सरायपाली के बलौदा थाना अंतर्गत पर्यटन स्थल शिशुपाल पर्वत पर पिकनिक मनाने गए कंचनपुर के एक व्यक्ति घोड़ाधार के पास सेल्फी लेते समय फिसल कर गिरने से मौत हो गई। जिसे 800 फीट गहराई पर्वत के नीचे 20 जुलाई को बलौदा पुलिस ने उसका शव बरामद किया है। घटना 18 जुलाई की बताई जा रही है। मामला बलौदा थाना क्षेत्र का है।

- Advertisement -

बता दें कि सरायपाली का शिशुपाल पर्वत ट्रैकिंग का नया प्वाइंट बना हुआ है। शनिवार और रविवार को यहां पर्यटकों की सबसे ज्यादा भीड़ होती है। बताया जाता है कि इसी पहाड़ के ऊपर किसी समय राजा शिशुपाल का महल हुआ करता था। जब राजा को अंग्रेजों ने घेर लिया तब राजा ने अपने घोड़े की आंख पर पट्टी बांधकर पहाड़ से छलांग लगा दिया था। इसी कारण इस पहाड़ को शिशुपाल पर्वत और यहां के झरने को घोड़ाधार जलप्रपात कहा जाता है।

- Advertisement -
Ad image
- Advertisement -

 

- Advertisement -

बलौदा पुलिस से मिली जानकारी अनुसार 18 जुलाई को सांकरा थाना के कंचनपुर निवासी इंद्रसेन पटेल 22 (वर्षीय) अपने दो दोस्तों के साथ पिकनिक मनाने शिशुपाल पर्वत गया हुआ था। जो सेल्फी लेने के चक्कर में युवक ने अपनी जान गवां दी। शिशुपाल पर्वत पर पहाड़ के ऊपर झरने के किनारे सेल्फी लेने गया था। जहां उसका पैर फिसल गया और ऊंचाई से चट्टानों से टकराते हुए वह नीचे गिरा। इस हादसे में युवक की दर्दनाक मौत हो गई। उनके दोनों दोस्त घटना के बाद रातभर खोजबीन करते रहे। उन्हें लग रहा था कि कहीं पेड़ में फंसा होगा तो उसकी जान बच गई होगी, लेकिन उन्हें कहीं नजर नहीं आया। इसके बाद वे अमलीपदर के कोटवार की मदद ली और बलौदा थाना में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और आगे की जांच में जुट गई।

- Advertisement -

पुलिस ने जंगल रास्ते ढूंढते हुए आखिरकार शव को काफी मशक्कत के बाद निकालना गया। जिसके लिए उन्हें कड़ी मेहनत करनी पड़ी। लाश तो बरामद कर लिया गया, लेकिन उसे 2 किलोमीटर उठाकर पैदल जंगल से निकाला गया। शव को परिजनों को सुपुर्द किया गया। इस सराहनीय कार्य में आरक्षक सुभाष यादव और मुरली लाल यादव का विशेष योगदान रहा। इस संपूर्ण कार्य में थाना प्रभारी प्रवीण चौहान, प्रधान आरक्षक, दयासागर भोई, अग्नि प्रधान, सैनिक. चुरामणि साहू महत्वपूर्ण रही।

TAGGED: # latest news, #छत्तीसगढ़, Cg Latest News, cg news, cg news in hindi, GRAND NEWS, GRAND NEWS CHHATTISGARH, इंद्रसेन पटेल की हुई मौत, बलौदा, शिशुपाल पर्वत, सरायपाली
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link Print
Previous Article कलेक्टर छिकारा ने श्रमदान कर चिंगरा पगार वाटरफॉल में चलाया स्वच्छता अभियान,सिंगल यूज प्लास्टिक का उपयोग करें बंद, पर्यावरण की रक्षा करने में बनें मददगार
Next Article CG NEWS : बिजली विभाग की लापरवाही, हाईटेंशन तार की चपेट में आने से किसान और 2 भैंस की मौत CG NEWS : बिजली विभाग की लापरवाही, हाईटेंशन तार की चपेट में आने से किसान और 2 भैंस की मौत

Latest News

CG Tiranga Yatra: तिरंगा यात्रा में उमड़ा जन सैलाब, नागरिकों ने दिया एकजुटता और देशभक्ति का संदेश, CM साय बोले- राष्ट्रीय सुरक्षा के लिए हम सब एकजुट
CG Tiranga Yatra : रायपुर तिरंगा यात्रा में उमड़ा जन सैलाब, नागरिकों ने दिया एकजुटता और देशभक्ति का संदेश, CM साय बोले- राष्ट्रीय सुरक्षा के लिए हम सब एकजुट
छत्तीसगढ़ रायपुर May 14, 2025
CG Politics : कलेक्टर ने विधायक को किया अनदेखा, क्या राजनीतिक मतभेद है वजह?
CG Politics : कलेक्टर ने विधायक को किया अनदेखा, क्या राजनीतिक मतभेद है वजह? पढ़िए पूरी खबर
कांकेर छत्तीसगढ़ राजनीति May 14, 2025
Chhattisgarh Naxal Encounter : कर्रेगुट्टा पहाड़ी पर सुरक्षाबलों ने 31 माओवादियों को मार गिराया, 2025 में अबतक 174 हार्डकोर नक्सली ढेर  
Chhattisgarh Naxal Encounter : कर्रेगुट्टा पहाड़ी पर सुरक्षाबलों ने 31 खूंखार माओवादियों को मार गिराया, सभी की हुई शिनाख्त, 2025 में अब तक 174 नक्सली ढेर
Breaking News छत्तीसगढ़ May 14, 2025
Operation Sindoor : सिंदूर की कीमत दुनिया ने देखी, डिप्टी सीएम अरुण साव बोले- पहलगाम की घटना के बाद भारत ने दिया निर्णायक जवाब
Operation Sindoor : सिंदूर की कीमत दुनिया ने देखी, डिप्टी सीएम अरुण साव बोले- पहलगाम की घटना के बाद भारत ने दिया निर्णायक जवाब
छत्तीसगढ़ May 14, 2025
Follow US
© 2024 Grand News. All Rights Reserved. Owner - Rinku Kahar. Ph : 62672-64677.
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?