Grand NewsGrand News
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Search
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: Tomato Price : टमाटर बेचकर 10वीं फेल किसान बना करोड़पति, एक महीने में 1.8 करोड़ कमाए
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
Font ResizerAa
Grand NewsGrand News
Search
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
देश

Tomato Price : टमाटर बेचकर 10वीं फेल किसान बना करोड़पति, एक महीने में 1.8 करोड़ कमाए

Neeraj Gupta
Last updated: 2023/07/22 at 10:19 PM
Neeraj Gupta
Share
5 Min Read
Tomato Price : टमाटर बेचकर 10वीं फेल किसान बना करोड़पति, एक महीने में 1.8 करोड़ कमाए
Tomato Price : टमाटर बेचकर 10वीं फेल किसान बना करोड़पति, एक महीने में 1.8 करोड़ कमाए
SHARE

  

ग्रैंड न्यूज़ डेस्क। Tomato Price : तेलंगाना के किसान बी महिपाल रेड्डी टमाटर बेचकर करोड़पति बन गए हैं। उन्होंने एक महीने में टमाटर की लगभग 8 हजार क्रेट बेचकर 1.8 करोड़ रुपए कमाए। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, किसान का दावा है कि सीजन के अंत तक वो टमाटर बेचकर लगभग 2.5 करोड़ रुपए कमा लेंगे।

- Advertisement -
Ad image

 

एक हफ्ते पहले पुणे के नारायणगंज में रहने वाले किसान तुकाराम भागोजी ने एक महीने में 13 हजार क्रेट टमाटर बेचकर 1.5 करोड़ रुपए से ज्यादा की कमाई की थी। उनके पास 18 एकड़ कृषि भूमि है। तुकाराम ने अपने बेटे और बहू की मदद से 12 एकड़ में टमाटर उगाए थे।

 

 

किसान का पढ़ाई-लिखाई में मन नहीं लगा, 10वीं पास नहीं कर सका

रिपोर्ट्स के मुताबिक, तेलंगाना के किसान बी महिपाल रेड्डी (40) तेलंगाना के मेडक जिले के कौडिपल्ली गांव के रहने वाले हैं। बचपन में उनका मन पढ़ाई-लिखाई में नहीं लगा। वो 10वीं क्लास पास नहीं कर पाए। इसके बाद उन्होंने स्कूल छोड़कर खेती की ओर रुख कर लिया।

 

रेड्डी टमाटर के साथ धान की खेती करते हैं, लेकिन धान की खेती में उन्हें फायदा नहीं हुआ। इसी साल 15 अप्रैल को उन्होंने टमाटर की खेती शुरू की थी। उन्होंने 8 एकड़ जमीन पर टमाटर लगाए थे। 15 जून को फसल पकने के बाद वो उसे मार्केट ले आए।

 

हैदराबाद में आंध्र प्रदेश से आने वाले टमाटर की कमी से मुनाफा कमाया

रिपोर्ट के मुताबिक, रेड्डी ने हैदराबाद के मार्केट में टमाटर बेचकर मुनाफा कमाया। दरअसल, आंध्र प्रदेश से हैदराबाद में टमाटर की सप्लाई पर्याप्त रूप से पूरी नहीं हो पा रही थी। इसलिए उन्होंने मार्केट में टमाटर भेजना शुरू कर दिया। उन्होंने बाजार में 100 रुपए प्रति किलो के रेट से टमाटर बेचे और 15 दिन में करीब सवा करोड़ रुपए कमा लिए।

 

टमाटर की खेती में 16 लाख लगाए, खेत में अभी भी 40 फीसदी फसल बची

रिपोर्ट के मुताबिक, रेड्डी ने अपनी फसल को हाई क्वालिटी की बनाने के लिए एक एकड़ फसल पर 2 लाख रुपए खर्च किए थे। पूरी फसल पर 16 लाख रुपए खर्च किए थे। रेड्डी ने बताया कि खेत में अभी भी 40% फसल बची है, जिसे जल्द मार्केट में लाया जाएगा।

 

चंडीगढ़ में टमाटर 350 रुपए किलो तक पहुंचा

चंडीगढ़ के फुटकर बाजारों में पिछले हफ्ते टमाटर के दाम 350 रुपए प्रति किलो तक पहुंच गए थे, हालांकि अभी ये 200 रुपए के ऊपर ही बना हुआ है। वहीं गाजियाबाद में टमाटर का दाम 200 रुपए प्रति किलो पर पहुंच गया है। देश में ज्यादातर जगहों पर टमाटर की कीमतें 100 रुपए के पार चल रही हैं।

 

बीते 3 सालों में भी दिखा बारिश में टमाटर के दाम बढ़ने का ट्रेंड

बीते तीन सालों में भी बारिश में टमाटर के दामों में बढ़ोतरी का ट्रेंड दिखा है। पिछले साल यानी 2022 के जून महीने में टमाटर के दाम 60-70 रुपए किलो तक पहुंच गए थे। इससे पहले 2021 में दाम 100 रुपए और 2020 में दाम 70-80 रुपए प्रति किलो के करीब पहुंच गए थे।

 

चीन के बाद भारत सबसे बड़ा टमाटर उत्पादक देश

नेशनल हार्टीकल्चरल रिसर्च एंड डेवलपमेंट फाउंडेशन के अनुसार, चीन के बाद दुनिया का दूसरा सबसे बड़ा टमाटर उत्पादक देश भारत है। ये करीब 7.89 लाख हेक्टेयर क्षेत्र से करीब 25.05 टन प्रति हेक्टेयर की औसत उपज के साथ करीब 2 करोड़ टन टमाटर का उत्पादन करता है। चीन 5.6 करोड़ टन उत्पादन के साथ टॉप पर है।

भारत में साल 2021-22 में 2 करोड़ टन से ज्यादा टमाटर का उत्पादन हुआ था। यहां मुख्य तौर पर दो तरह के टमाटर उगाए जाते हैं। हाइब्रिड और लोकल। मध्य प्रदेश देश में सबसे बड़ा टमाटर उत्पादक राज्य है। इसके बाद सर्वाधिक टमाटर उगाने वाले राज्यों में आंध्र प्रदेश, कर्नाटक, तमिलनाडु, ओडिशा और गुजरात आते हैं।

TAGGED: BIG NEWS, Interesting News, Telangana farmer becomes millionaire, Tomato News, Tomato Price :, Tomato Price Hike, tomatoes grab big jackpot
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link Print
Previous Article Oily Skin:बारिश के मौसम में चिकनाहट से भर जाता है चेहरा, इन मास्क का करें इस्तेमाल, ऑयली स्किन से दिलाएगा छुटकारा
Next Article NATIONAL NEWS : एयरपोर्ट पर विदेशी करेंसी की सबसे बड़ी खेप बरामद, 10 करोड़ की कीमत के नोट ले जाते पकड़े गए तस्कर NATIONAL NEWS : एयरपोर्ट पर विदेशी करेंसी की सबसे बड़ी खेप बरामद, 10 करोड़ की कीमत के नोट ले जाते पकड़े गए तस्कर

Latest News

Chhattisgarh : धान खरीदी में 54 लाख का घोटाला, केंद्र प्रभारी और ऑपरेटर पर FIR
Chhattisgarh : धान खरीदी में 54 लाख का घोटाला, केंद्र प्रभारी और ऑपरेटर पर FIR
छत्तीसगढ़ बिलासपुर July 16, 2025
Mahasamund : 11 सूत्रीय मांगों को लेकर स्वास्थ्य कर्मियों का हल्ला बोल प्रदर्शन, सरकार पर लगाया संविदा कर्मचारियों के साथ छल का आरोप 
छत्तीसगढ़ महासमुंद July 16, 2025
RAIPUR CRIME NEWS : जेल से छूटने के बाद मां से दुष्कर्म, आरोपी बेटा गिरफ्तार, 5 साल की बच्ची से भी कर चूका है दरिंदगी
क्राइम छत्तीसगढ़ रायपुर July 16, 2025
CG News : गोवंश का कटा सिर मिलने से आक्रोश
CG News : गोवंश का कटा सिर मिलने से बवाल
कोरबा छत्तीसगढ़ July 16, 2025
Follow US
© 2024 Grand News. All Rights Reserved. Owner - Rinku Kahar. Ph : 62672-64677.
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?