Grand NewsGrand News
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Search
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: Eye Flu : मानसून में तेजी से बढ़ रहा आई फ्लू का खतरा, रखें विशेष ख्याल, एलर्जिक कन्जक्टिवाइटिस होने पर हो सकती है ये समस्याएं, जानिए लक्षण और बचाव 
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
Font ResizerAa
Grand NewsGrand News
Search
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Breaking Newsछत्तीसगढ़स्वास्थ्य

Eye Flu : मानसून में तेजी से बढ़ रहा आई फ्लू का खतरा, रखें विशेष ख्याल, एलर्जिक कन्जक्टिवाइटिस होने पर हो सकती है ये समस्याएं, जानिए लक्षण और बचाव 

Neeraj Gupta
Last updated: 2023/07/25 at 4:02 PM
Neeraj Gupta
Share
4 Min Read
Eye Flu : मानसून में तेजी से बढ़ रहा आई फ्लू का खतरा, रखें विशेष ख्याल, एलर्जिक कन्जक्टिवाइटिस होने पर हो सकती है ये समस्याएं, जानिए लक्षण और बचाव 
Eye Flu : मानसून में तेजी से बढ़ रहा आई फ्लू का खतरा, रखें विशेष ख्याल, एलर्जिक कन्जक्टिवाइटिस होने पर हो सकती है ये समस्याएं, जानिए लक्षण और बचाव 
SHARE

 

 

- Advertisement -
Ad image

रायपुर। Eye Flu : बारिश, नमी और दूषित जल से कई तरह के बैक्टीरिया बढ़ जाते हैं, जिनमें से कुछ आंखों के संक्रमण का कारण बन सकते हैं। बारिश के दिनों में हवा में नमी बढ़ने के कारण वायरस और बैक्टीरिया का खतरा बढ़ जाता है। इससे आंखों में कन्जक्टिवाइटिस, रेडनेस, आई फ्लू आदि की समस्या होने लगती है। कन्जक्टिवाइटिस वायरस और बैक्टीरिया से फैलता है, जिसके चलते यह एक से दूसरे व्यक्ति में आसानी से फैलता है। कन्जक्टिवाइटिस को पिंक आइज की समस्या भी कहा जाता है। ज्यादातर यह समस्या सामान्य इलाज से ही ठीक हो जाती है। इसके गंभीर होने का खतरा कम होता है। चूंकि आंख सबसे ज्यादा संवेदनशील अंग है, इसलिए इनका विशेष ख्याल रखने की जरूरत होती है। एलर्जिक कन्जक्टिवाइटिस होने पर खुजली, आंखों से पानी आना और सूजन जैसी समस्याएं हो सकती हैं।

 

संचालक, महामारी नियंत्रण डॉ. सुभाष मिश्रा ने बताया कि कन्जक्टिवाइटिस संक्रामक बीमारी है जो सम्पर्क से फैलती है। अतः मरीज को अपनी आंखों को हाथ नहीं लगाने की सलाह दी जाती है। मरीज के उपयोग की चीजों को अलग रखकर इस बीमारी के फैलाव को रोका जा सकता है। संक्रमित आंख को देखने से इस बीमारी के फैलने की धारणा केवल भ्रम है। यह बीमारी केवल सम्पर्क से ही फैलती है।

 

क्या हैं लक्षण ?

आई फ्लू में आंखें लाल हो जाती हैं। आंखों से पानी आने लगता है, जलन होती है, पलकों पर पीला और चिपचिपा तरल जमा होने लगता है। आंखों में चुभन होने के साथ-साथ सूजन आ जाती है। आंखों से पानी आना और खुजली होना इसके सामान्यतः दिखाई देने वाले लक्षण हैं। अगर इन्फेक्शन गहरा हो तो आंखों की कॉर्निया को भी नुकसान हो सकता है जिससे आंखों की दृष्टि प्रभावित हो सकती है। मॉनसून सीजन में आई फ्लू का खतरा बच्चों में सबसे ज्यादा होता है।

 

आई फ्लू या कन्जक्टिवाइटिस से बचाव के लिए आंखों की सफाई का पूरा ध्यान रखें और उन्हें ठंडे पानी से बार-बार धोएं। किसी भी संक्रमित व्यक्ति के संपर्क में आने से बचें। कन्जक्टिवाइटिस से पीड़ित होने पर बार-बार आंखों पर हाथ न लगाएं। आंखों में आई ड्रॉप डालने से पहले हाथों को अच्छी तरह धो लें। आंखों पर बर्फ की सिकाई जलन और दर्द से राहत दिलाती है। संक्रमण के दौरान गंदगी और ज्यादा भीड़ वाली जगहों पर जाने से बचें। संक्रमित व्यक्ति से हाथ न मिलाएं और उनकी चीजें जैसे चश्मा, तौलिया, तकिया आदि न छुएं। साथ ही अपना तौलिया, रूमाल, चश्मा आदि किसी के साथ साझा न करें। अगर इन बातों का ध्यान रखा जाए तो जल्द ही यह समस्या दूर हो सकती है।

 

नेत्र संबंधी कोई भी समस्या होने पर नेत्र विशेषज्ञ के पास दिखाना उचित होता है। अन्यथा गंभीर स्थिति निर्मित हो सकती है। आंखों की जांच और उपचार की सुविधा चिकित्सा महाविद्यालयों, जिला चिकित्सालयों, सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्रों तथा प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्रों में निःशुल्क उपलब्ध है।

TAGGED: allergic conjunctivitis, Eye Flu, EYE INFECTION, EYE INFECTION IN MONSOON
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link Print
Previous Article CG TRANSFER BREAKING : वन विभाग में बड़ी संख्या में अधिकारीयों के तबादले, इन जिलों के बदले गए DFO, देखे पूरी लिस्ट CG TRANSFER BREAKING : छत्तीसगढ़ में बड़ी संख्या में जनपद पंचायत CEO का तबादला, आदेश जारी
Next Article RAIPUR NEWS : मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी कंगाले ने ईव्हीएम मोबाईल प्रदर्शन वैन को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना

Latest News

Crime News: जांजगीर में ठेकेदारी वर्चस्व के लिए की गई हत्या का खुलासा, सायबर टीम ने चंद घंटे में सुलझाई गुत्थी — 2 आरोपी गिरफ्तार!
Grand News क्राइम छत्तीसगढ़ जांजगीर-चांपा July 19, 2025
CRICKET NEWS: जडेजा के पास इंग्लैंड में रचने का सुनहरा मौका, बन सकते हैं इतिहास रचने वाले दूसरे विदेशी बल्लेबाज
Cricket Grand News July 19, 2025
PM KISAN NEWS: क्या आज आएगी पीएम किसान की 20वीं किस्त? करोड़ों किसानों की उम्मीदें 19 जुलाई से जुड़ीं
Grand News छत्तीसगढ़ दिल्ली देश सरकार July 19, 2025
Arang: श्री हरदेव लोधी समाज के प्रतिनिधियों ने सीएम विष्णुदेव साय से की मुलाकात, वीरांगना अवंती बाई लोधी की जयंती में शामिल होने दिया न्यौता
रायपुर July 19, 2025
Follow US
© 2024 Grand News. All Rights Reserved. Owner - Rinku Kahar. Ph : 62672-64677.
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?