Grand NewsGrand News
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Search
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: CG NEWS : पूर्व पदाधिकारियों के सलाह और मार्गदर्शन से प्रत्येक विधानसभा में चुनाव को लेकर बन रही रणनीति- अरुण साव
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
Font ResizerAa
Grand NewsGrand News
Search
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Grand Newsछत्तीसगढ़

CG NEWS : पूर्व पदाधिकारियों के सलाह और मार्गदर्शन से प्रत्येक विधानसभा में चुनाव को लेकर बन रही रणनीति- अरुण साव

Desk
Last updated: 2023/07/26 at 1:35 PM
Desk
Share
3 Min Read
SHARE

रायपुर। CG NEWS : भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव मंगलवार को 2 दिवसीय जिलों के प्रवास पर है। साव का यह दौरा आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर बेहद महत्वपूर्ण है। सिहावा व धमतरी विधानसभा के कार्यकर्ताओं ने चौक में प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव जी का भव्य स्वागत किया। बैठक के पूर्व अरुण साव ने प्राचीन कर्णेश्वर मंदिर का दर्शन किया और प्रदेश की खुशहाली का कामना की तत्पश्चात साव ने सिहावा और धमतरी में विधानसभा कोर टीम के साथ आगामी चुनाव को लेकर बैठक की। इसमें केंद्रीय नेतृत्व से प्राप्त दिशा-निर्देशों पर चर्चा की गई।

- Advertisement -
Ad image

साव ने बैठक में कार्यकर्ताओं में आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर जोश भरा। उन्हें जीत के लिए पूरी तैयारी के साथ जुट जाने के लिए प्रेरित किया। प्रदेश अध्यक्ष ने बताया कि पार्टी प्रदेश में मजबूती के साथ मैदान में उतर रही है। भाजपा की तैयारी से कांग्रेस में भय व्याप्त है। इसलिए प्रदेश में उप मुख्यमंत्री, प्रदेश अध्यक्ष व मंत्री तक को बदलना पड़ा। ये आप जैसे मेहनती कार्यकर्ताओं के मेहनत का परिणाम है। इस बार जनता ने इस सरकार को बदलने का मन बना लिया है। इस बार बीजेपी की जीत निश्चित है। आप लोग इसी तरह मैदान में डटे रहना है।

- Advertisement -

अरुण साव ने प्रदेश स्तरीय, संभाग स्तरीय, विधानसभा स्तरीय व मंडल स्तर पर संगठन के कार्यक्रमों को लेकर बातचीत की। वहीं विधानसभा कोर टीम के अलावा पूर्व पदाधिकारियों के साथ भी अलग से बैठक की। बैठक को लेकर साव ने मीडिया को बताया कि हम सबका लक्ष्य केवल एक है। राज्य की अत्याचारी कांग्रेस सरकार को उखाड़ फेंकना है। प्रदेश को और यहां के जनता को पुनः विकास के मार्ग पर आगे ले जाना है। कांग्रेस सरकार ने अपने भ्रष्ट आचरण का परिचय इन पौने 5 साल में दिया है।

- Advertisement -

कांग्रेस शासन में एक भी दिन ऐसा नहीं, जब आपराधिक घटनाओं से राजधानी रायपुर दहला न हो। 15 वर्षों में जिस प्रदेश को भाजपा ने गढ़ने, संवारने का काम किया। उसे भूपेश बघेल की सरकार ने अपराध का गढ़ बना दिया है।

प्रदेशवासी इसे अच्छी तरह से जानते हैं। गौठान में किस तरह से घोटाला हुआ। गोबर के नाम पर छत्तीसगढ़ का धन किस तरह से लूटा गया। छत्तीसगढ़ का किसान किस तरह से परेशान है। उन्हें न बीज मिला रहा है, न ही खाद मिल रहा है। छत्तीसगढ़ की कांग्रेस सरकार न ही अब फसल बीमा का लाभ देने का प्रयास कर रही है।

भ्रष्टाचारी भूपेश सरकार के इरादों को छत्तीसगढ़ की जनता ने भलीभांति पहचान लिया है। अब इनके झूठे वादों औऱ इरादों में जनता फंसने वाली नहीं है। कांग्रेस छत्तीसगढ़ से बोरिया बिस्तर बांध लें, क्योंकि यहां से जाने का समय आ गया है।

TAGGED: cg news, Raipur, RAIPUR NEWS, रायपुर
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link Print
Previous Article Eye Flu : आई फ्लू कंजक्टिवाइटिस का शहर व ग्रामीण क्षेत्रों में फैल रहा संक्रमण, अपनों का रखें विशेष ख्याल, जानिए इसके क्या है लक्षण 
Next Article निर्वाचन CG NEWS : छत्तीसगढ़ में विधानसभा की तैयारी तेज, 2 अगस्त को मतदाता सूची के प्रारम्भिक प्रकाशन के साथ शुरू हो जाएगी निर्वाचन की तैयारियां 

Latest News

CG NEWS: रायगढ़ डाकघर की ‘ज्ञान पोस्ट योजना’ शिक्षा को बढ़ावा देने की अभिनव पहल
Grand News छत्तीसगढ़ रायगढ़ June 9, 2025
Raipur Gitti Price Hike: छत्तीसगढ़ में अब घर बनाना हुआ और महंगा, बढ़ गए गिट्टी के दाम
Raipur Gitti Price Hike: छत्तीसगढ़ में अब घर बनाना हुआ और महंगा, बढ़ गए गिट्टी के दाम
Breaking News Grand News छत्तीसगढ़ रायपुर June 9, 2025
CG NEWS : नकटी ग्रामवासियों के समर्थन में सांसद बृजमोहन, मुख्यमंत्री को लिखा खत, विधायक कॉलोनी निर्माण पर रोक लगाने की मांग
Grand News June 9, 2025
CG : नौकरी लगाने के नाम पर अलग अलग लोगों से लाखों रुपए लेकर धोखाधड़ी करने वाले फरार आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार
CG : नौकरी लगाने के नाम पर अलग अलग लोगों से लाखों रुपए लेकर धोखाधड़ी करने वाले फरार आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार
Grand News छत्तीसगढ़ जांजगीर-चांपा June 9, 2025
Follow US
© 2024 Grand News. All Rights Reserved. Owner - Rinku Kahar. Ph : 62672-64677.
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?