Grand NewsGrand News
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Search
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: CG BIG NEWS : छत्तीसगढ़ के किसानों से खरीदा जाएगा प्रति एकड़ 20 क्विंटल धान, CM भूपेश ने की घोषणा
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
Font ResizerAa
Grand NewsGrand News
Search
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Breaking NewsGrand Newsछत्तीसगढ़रायपुर

CG BIG NEWS : छत्तीसगढ़ के किसानों से खरीदा जाएगा प्रति एकड़ 20 क्विंटल धान, CM भूपेश ने की घोषणा

Jagesh Sahu
Last updated: 2023/07/30 at 7:37 PM
Jagesh Sahu
Share
3 Min Read
CG BIG NEWS : किसानों के लिए खुशखबरी; प्रदेश के विभिन्न जिलों में खुलेंगे 25 नवीन धान उपार्जन केंद्र, आदेश जारी 
CG BIG NEWS : किसानों के लिए खुशखबरी; प्रदेश के विभिन्न जिलों में खुलेंगे 25 नवीन धान उपार्जन केंद्र, आदेश जारी 
SHARE
रायपुर : CG BIG NEWS : मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के घोषणा की अनुरूप छत्तीसगढ़ में पंजीकृत किसानों से आगामी खरीफ विपणन वर्ष 2023-2024 में 20 क्विंटल प्रति एकड़ के मान से धान की खरीदी की जाएगी। गौरतलब है कि राज्य सरकार द्वारा आगामी खरीफ विपणन वर्ष में किसानों से 125 लाख मीट्रिक टन धान खरीदने का अनुमानित लक्ष्य रखा गया है।

इन्हें भी पढ़ें : CG NEWS : नरवा विकास में छत्तीसगढ़ को ‘स्कॉच अवार्ड’ और ‘पृथ्वी अवॉर्ड्स-2023’ से नवाजा गया

उल्लेखनीय है कि गत दिनों मंत्रिमंडलीय उपसमिति की बैठक में आगामी खरीफ विपणन वर्ष 2023-24 में समर्थन मूल्य पर धान एवं मक्का उपार्जन, कृषक पंजीयन, बारदाना एवं वित्तीय व्यवस्था संबंधी नीति के निर्धारण के संबंध में विस्तार से चर्चा की गई।

खाद्य विभाग के अधिकारियों ने बताया कि विगत वर्षों की भांति इस वर्ष व्यापक मात्रा में राज्य के किसानों से धान की खरीदी की जानी है। इसलिए सहकारी समितियों को और अधिक मजबूत किए जाने पर बल दिया जा रहा है। प्रदेश में किसानों के धान विक्रय में सहुलियत को ध्यान में रखते हुए उपार्जनों  केन्द्रों की संख्या बढ़ाकर 2617 कर दी गई है। विगत वर्ष राज्य के 24.96 लाख किसानों ने पंजीयन करवाया था, जिसका रकबा 32.15 है। राज्य सरकार की किसान हितैषी नीतियों और फैसलों के चलते गत वर्ष लगभग ढाई लाख नवीन किसानों ने पंजीयन करवाया था और किसानों से रिकॉर्ड 107.53 लाख मीट्रिक टन धान की खरीदी हुई थी। इस वर्ष भी किसानों की संख्या में वृद्धि होने की संभावना है।

CG BIG NEWS : राज्य सरकार द्वारा किसानों से 125 लाख मीट्रिक टन धान खरीदी अनुमानित की लक्ष्य के मद्देनजर बारदाने एवं खरीदी व्यवस्था दुरूस्त किए जा रहे हैं। पिछले वर्ष धान खरीदी के लिए बारदाने की पर्याप्त व्यवस्था की गई थी। साथ ही ऑनलाईन एवं ऑफलाईन टोकन व्यवस्था के चलते सफलतापूर्वक धान खरीदी हुई थी। इस वर्ष भी धान खरीदी के अनुमानित लक्ष्य के अनुसार लगभग साढ़े सात लाख गठान जूट बारदाने की आवश्यकता होगी। इसमें 4.03 लाख नए और 3.43 लाख गठान पुराने बारदाने की जरूरत पड़ेगी। बारदाने की व्यवस्था के लिए खाद्य विभाग द्वारा पहले से ही तैयारी की जा रही है।

बैठक में अधिकारियों ने चर्चा के दौरान बताया कि राज्य में इस खरीफ सीजन में धान का क्षेत्राच्छादन 33.61 लाख हेक्टेयर अनुमानित है। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल द्वारा विपणन वर्ष 2023-24 में घोषणा के अनुरूप किसानों से प्रति एकड़ 20 क्विंटल धान खरीदी की जाएगी। अनुमानित धान खरीदी के लिए सहकारी समितियों में धान खरीदी व्यवस्था को सुदृढ़ करने के लिए सभी आवश्यक तैयारियां की जा रही है। इसमें किसानों के पंजीयन से लेकर बारदाने की व्यवस्था, खरीदी केन्द्रों में किसानों के लिए आवश्यक सुविधाएं, भुगतान की व्यवस्था आदि का संधारण कार्य किया जा रहा है।

TAGGED: # latest news, #छत्तीसगढ़, BIG NEWS, Breaking News, CG BIG NEWS, CG BIG NEWS : छत्तीसगढ़ के किसानों से खरीदा जाएगा प्रति एकड़ 20 क्विंटल धान, CG BREAKING NEWS, Cg Latest News, CG LATEST UPDATE NEWS, cg news, GRAND NEWS, GRAND NEWS CHHATTISGARH, GRAND NEWS Raipur, Raipur Latest News, ग्रैंड न्यूज़
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link Print
Previous Article CG ACCIDENT : तेज रफ्तार ट्रेलर ने बाइक सवार को चपेट में लिया, युवक की ऑन द स्पॉट मौत, घर में पसरा मातम  CG ACCIDENT : तेज रफ्तार ट्रेलर ने बाइक सवार को चपेट में लिया, युवक की ऑन द स्पॉट मौत, घर में पसरा मातम 
Next Article CG CRIME : चोरी की 62 किलो छड़ के साथ 3 आरोपी गिरफ्तार, नाली कार्य के लिए कार्यालय में रखी गई की सामग्री CG CRIME : चोरी की 62 किलो छड़ के साथ 3 आरोपी गिरफ्तार, नाली कार्य के लिए कार्यालय में रखी गई की सामग्री

Latest News

RAIPUR NEWS : यूनियन क्लब में मेगा समर कैंप का शुभारंभ कल, मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे संत युधिष्ठिर लाल 
Grand News छत्तीसगढ़ रायपुर May 17, 2025
Railway Action : रील-बाजों को रेलवे की चेतावनी, जेल की सजा के साथ जुर्माना भी
Grand News May 17, 2025
CG NEWS : जांजगीर चांम्पा मे निकाली गई तिरंगा यात्रा, लोगों ने बढ़चढ़कर लिया हिस्सा, देशभक्ति का दिया संदेश 
Grand News May 17, 2025
CG NEWS : पत्नी के मायके जाने से परेशान युवक ने कर ली आत्महत्या, घर में फंदे से लटकती मिली लाश 
Grand News May 17, 2025
Follow US
© 2024 Grand News. All Rights Reserved. Owner - Rinku Kahar. Ph : 62672-64677.
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?