Grand NewsGrand News
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Search
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: CG NEWS : बच्चे की चाहत में नवदंपती ने खाया जड़ी-बूटी, खाने से पत्नी की मौत, पति की हालत गंभीर
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
Font ResizerAa
Grand NewsGrand News
Search
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
कोरबाक्राइमछत्तीसगढ़

CG NEWS : बच्चे की चाहत में नवदंपती ने खाया जड़ी-बूटी, खाने से पत्नी की मौत, पति की हालत गंभीर

Neeraj Gupta
Last updated: 2023/07/31 at 4:05 PM
Neeraj Gupta
Share
4 Min Read
CG NEWS : झाड़-फूंक के चक्कर में गई महिला की जान, पति की हालत गंभीर, बच्चा नहीं होने से थे निराश 
CG NEWS : झाड़-फूंक के चक्कर में गई महिला की जान, पति की हालत गंभीर, बच्चा नहीं होने से थे निराश 
SHARE

 

- Advertisement -

 

- Advertisement -
Ad image
- Advertisement -

कोरबा। CG NEWS : तांत्रिक के चक्कर में पड़ एक महिला को अपनी जान गंवानी पड़ी और उसका पति जिंदगी और मौत से जूझ रहा है। दरअसल, झाड़-फूंक के दौरान तांत्रिक ने 27 वर्षीय पत्नी सुनीता पटेल और 28 वर्षीय रामाधार पटेल को कुछ खिला दिया। हालत बिगड़ने पर उन्हें निजी अस्पताल लाया गया। जहां डॉक्टर ने सुनीता पटेल को मृत घोषित कर दिया। वहीं, रामाधार पटेल की हालत गंभीर बताई जा रही है।

- Advertisement -
नवदंपती को संतान की चाह में तांत्रिक का सहारा लेना महंगा पड़ गया। उन्हें तांत्रिक ने झाड़ फूंक के बाद परवाना (पान के साथ जड़ी बुटी) दे दी। जिसे खाते ही दोनों की हालत बिगड़ गई। पति-पत्नी को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया। दौरान देर रात नवविवाहिता की मौत हो गई। पुलिस ने कार्यपालिक दंडाधिकारी की मौजूदगी में वैधानिक कार्रवाई पूरी कर जांच शुरू कर दी है। 
जानकारी के मुताबिक, उरगा थानांतर्गत ग्राम बरबसपुर में लवन पटेल रहते हैं। उन्होंने अपने पुत्र रामाधार पटेल का विवाह करीब एक साल पहले चांपा में रहने वाले फुल सिंह पटेल की पुत्री सुशीला पटेल से किया था। रामाधार और उसकी पत्नी परिजनों के साथ ही रह रहे थे। पति पत्नी एक साल बाद भी संतान नहीं होने से हताश थे। उन्होंने संतान के लिए उपचार कराया, लेकिन कोई फायदा नहीं हुआ। जिससे नवदंपती ने झाड़-फूंक का सहारा लेना बेहतर समझा। सुशीला की बड़ी बहन सीतामढ़ी में रहती है। जिसकी तबियत बीते कुछ दिनों से ठीक नहीं है। शनिवार की सुबह रामाधार और उसकी पत्नी सीतामढ़ी में रहने वाली बहन के घर जाने के नाम पर लेकर निकले। जहां से रामाधार अपने ससुर फुल सिंह और पत्नी सुशीला के साथ तांत्रिक के घर चला गया। तांत्रिक करीब एक घंटे तक फूंक झाड़ करता रहा। तत्पश्चात उसने निसंतान दंपती को परवाना दे दिया। जिसे खाते ही विवाहिता को उल्टी होने लगी।

फुल सिंह बेटी और दामाद को लेकर उनके घर जा रहा था। इसी बीच सुशीला की हालत बिगड़ गई। वहीं, रामाधार को भी उल्टी होने लगी। उसने बेटी दामाद को सुनालिया पुल के समीप स्थित एक निजी अस्पताल में दाखिल कराया। जहां नवविवाहिता ने दम तोड़ दी। उसके शव को मेडिकल कॉलेज अस्पताल के पोस्टमार्टम हाऊस में रखवाया गया। रविवार की सुबह पुलिस अस्पताल पहुंची। मामला नवविवाहिता की मौत से जुड़े होने के कारण कार्यपालिक दंडाधिकारी को अवगत कराया गया। पुलिस ने कार्यपालिक दंडाधिकारी के मौजूदगी में वैधानिक कार्रवाई पूरी करते हुए शव को परिजनों के सुपुर्द कर दिया है।

इधर, युवक का उपचार निजी अस्पताल में जारी है। पान में निकला जड़ी बूटी बताया जा रहा है कि तांत्रिक रामलाल यादव ने परवाना के नाम पर तीन पान बनाए थे। इस पान में कुछ मसाला के अलावा कई किस्म की जड़ी बूटी डाली गई थी। उसने झाड़ फूंक से पूर्व दंपती को नल में नहाकर आने की बात कही। उन्हें नया कपड़ा पहनाया गया। इसके साथ ही झाड़ फूंक के बाद पान खाने के लिए दे दिया। जब परिजनों ने पान को खोलकर देखा तो जड़ी बूटी मिली।

कोतवाली थाना में पदस्थ एएसआई टंकेश्वर यादव ने बताया कि निजी अस्पताल से मिले मेमो के आधार पर पुलिस ने मृतका के परिजनों का बयान दर्ज किया गया है। तांत्रिक फरार है, तलाश जारी है।

TAGGED: # latest news, CG BREAKING NEWS, CG CRIME NEWS, Cg Latest News, CG LATEST UPDATE NEWS, cg news, GRAND NEWS, GRAND NEWS CHHATTISGARH, KORBA NEWS, Latest News In CG
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link Print
Previous Article न्यायमूर्ति दीपक कुमार, जज चीफ जस्टिस रमेश सिंह CG NEWS : न्यायमूर्ति दीपक कुमार तिवारी बने बिलासपुर हाई कोर्ट के स्थाई जज, चीफ जस्टिस रमेश सिंह ने दिलायी शपथ 
Next Article PM Kisan Samman Nidhi Yojana: Good news for farmers, 14th installment will be released soon, apply quickly PM Kisan Yojana 14th installment : अगर आपके खाते में नहीं आई है 14वीं किस्त की राशि, तो इन नंबर्स पर तत्काल कॉल करें..

Latest News

CG NEWS: जमीन का संग्राम’: 56 एकड़ चारागाह पर कब्जे को लेकर सरकार और 85 परिवारों में आर-पार की जंग,
Grand News छत्तीसगढ़ रायपुर June 2, 2025
CG Sarkari Naukri 2025 : अम्बिकापुर में लेखा प्रशिक्षण शाला में लिपिकीय संवर्ग के कर्मचारी के लिए निकली भर्ती
CG Sarkari Naukri 2025 : अम्बिकापुर में लेखा प्रशिक्षण शाला में लिपिकीय संवर्ग के कर्मचारी के लिए निकली भर्ती
Government Job छत्तीसगढ़ June 2, 2025
rvkd
Farmtrac Tractor: जानिए किस किसान को कौन-सा ट्रैक्टर लेना चाहिए और क्यों ?
Grand News Technology कृषि छत्तीसगढ़ June 2, 2025
CG NEWS : ट्रेनों की लेटलतीफी ने यात्रियों की बढ़ाई परेशानी....
CG NEWS : ट्रेनों की लेटलतीफी ने यात्रियों की बढ़ाई परेशानी….
छत्तीसगढ़ बिलासपुर June 2, 2025
Follow US
© 2024 Grand News. All Rights Reserved. Owner - Rinku Kahar. Ph : 62672-64677.
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?