Grand NewsGrand News
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Search
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: Yoga For Back Pain : कमर दर्द से छुटकारा दिलाने के साथ बॉडी को डिटॉक्स करता है सुप्त मत्स्येन्द्रासन, जानें इसका तरीका
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
Font ResizerAa
Grand NewsGrand News
Search
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Grand NewsHealthNATIONALछत्तीसगढ़देशरायपुर

Yoga For Back Pain : कमर दर्द से छुटकारा दिलाने के साथ बॉडी को डिटॉक्स करता है सुप्त मत्स्येन्द्रासन, जानें इसका तरीका

Desk
Last updated: 2023/08/01 at 12:31 AM
Desk
Share
3 Min Read
कमर दर्द
कमर दर्द
SHARE

ग्रैंड न्यूज़ डेस्क। Yoga For Back Pain : अपने स्वास्थ का ख्याल रखना बहुत ही जरुरी है। यदि आपको को कमर दर्द हो रहा है। योग एक ऐसे उपाय है जिससे इस दर्द से छुटकारा दिला सकता है। सुप्त मत्स्येंद्रासन के नियमित अभ्यास से पीठ के निचले हिस्से के दर्द और कंधों की जकड़न से राहत मिल सकती है। जिसमें सुप्त का मतलब है लेटना, मत्स्येन्द्र यानी मछलियों के भगवान और आसन यानी मुद्रा। सुप्त मत्स्येन्द्रासन क सुपाइन ट्विस्ट, द रिसाइक्लिंग ट्विस्ट, द रिसाइक्लिंग लार्ड ऑफ द फिश पोज के नाम से भी जाना जाता है।

Contents
सुप्त मत्स्येन्द्रासन के अभ्यास करने का तरीकासुप्त मत्स्येन्द्रासन के नियमित अभ्यास से होने वाले फायदेअभ्यास के दौरान बरतें ये सावधानियां

सुप्त मत्स्येन्द्रासन के अभ्यास करने का तरीका

– योगा मैट पर पीठ के बल लेट जाएं।

- Advertisement -
Ad image

– अब अपने दाएं पैर को घुटने से मोड़ें और ऊपर उठाते हुए इसके तलवे को बाएं घुटने के पास टिकाएं।

- Advertisement -

– फिर अपनी पीठ को बाईं ओर मोड़ें और अपने दाएं हाथ को दाएं पैर के घुटने पर रखें। वहीं, बाएं हाथ को कंधे की सीध में फैलाएं।
– इसके बाद सिर को बाईं ओर घुमाएं। कुछ देर इसी स्थिति में रहें फिर नॉर्मल हो जाएं।

- Advertisement -

– कम से कम तीन से पांच बार इस आसन का अभ्यास करना है।

सुप्त मत्स्येन्द्रासन के नियमित अभ्यास से होने वाले फायदे

– इस योगासन को करने से पीठ दर्द से राहत मिलती है।

– इस आसन को करने से नींद से जुड़ी समस्याएं दूर होती हैं।

– इस आसन के अभ्यास से रीढ़ की हड्डी, हिप्स, कंधों, हैम्स्ट्रिंग, पैरों और हाथों की मांसपेशियां मजबूत होती हैं।

– अगर आपका पाचन सही नहीं है, तो यह आसन उसमें भी मदद करता है।

– इस आसन को करने से बॉडी में मौजूद विषाक्त पदार्थ आसानी से बाहर निकल जाते हैं।

– इतना ही नहीं इसका महज दो से तीन बार अभ्यास करने से माइंड रिलैक्स होता है।

अभ्यास के दौरान बरतें ये सावधानियां

– अगर आपको रीढ़ की हड्डी से जुड़ी कोई समस्या है, तो आपको इस योगासन का अभ्यास करने से बचना चाहिए।

– गर्भवती महिलाओं को भी इसका अभ्यास नहीं करना चाहिए।

– आपको पेट से जुड़ी कोई समस्या है या कोई सर्जरी हुई है, तो भी इस योगासन का अभ्यास न करें।

– अगर इस योगाभ्यास के दौरान कमर में किसी भी तरह की तकलीफ महसूस होती है तो इसका अभ्यास न करें।

TAGGED: #छत्तीसगढ़, cg news in hindi, GRAND NEWS CHHATTISGARH, GRAND NEWS Raipur, INDIA, yoga for back pain, सुप्त मत्स्येन्द्रासन
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link Print
Previous Article CG NEWS : छत्तीसगढ़ राइडिंग क्लब ने रायपुर पुलिस के साथ नशे के विरुद्ध चलाया अभियान
Next Article CG NEWS: आज का कार्यक्रम : मुख्यमंत्री बघेल बिलासपुर संभाग के युवाओं से करेंगे भेंट मुलाकात, योजनाओं, उनकी उपलब्धियों और आकांक्षाओं पर करेंगे बात

Latest News

Breaking News: हेमचंद यादव विश्वविद्यालय की वेबसाइट हैक, भारत-पाक सीमा पर हमले की धमकी, मचा हड़कंप
Breaking News Grand News छत्तीसगढ़ दुर्ग देश July 8, 2025
Stampede again: फिर मची भगदड़: गोलीबारी से जान बचाकर 4000 लोग पहुंचे भारत, मिजोरम में ली शरण
Grand News देश July 8, 2025
Trump’s tariff war: ट्रंप का टैरिफ वार: 14 देशों को भेजा टैक्स नोटिस, डेडलाइन पर खुद उलझे, मजबूरी क्या है?
Grand News अर्थव्यवस्था July 8, 2025
Suicide in the lockup: लॉकअप में खुदकुशी या कुछ और? गमछे ने खोल दिए पुलिसिया लापरवाही के राज
Grand News SUICIDE देश July 8, 2025
Follow US
© 2024 Grand News. All Rights Reserved. Owner - Rinku Kahar. Ph : 62672-64677.
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?