Grand NewsGrand News
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Search
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: CG NEWS : प्रदेश में लगातार बारिश से महानदी ने मचाया तांडव, तटीय इलाकों के हजारों एकड़ फसल जलमग्न, फसल बचाने में लगे किसान
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
Font ResizerAa
Grand NewsGrand News
Search
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Grand Newsछत्तीसगढ़रायगढ़

CG NEWS : प्रदेश में लगातार बारिश से महानदी ने मचाया तांडव, तटीय इलाकों के हजारों एकड़ फसल जलमग्न, फसल बचाने में लगे किसान

Jagesh Sahu
Last updated: 2023/08/04 at 7:21 PM
Jagesh Sahu
Share
4 Min Read
CG NEWS : प्रदेश में लगातार बारिश से महानदी ने मचाया तांडव, तटीय इलाकों के हजारों एकड़ फसल जलमग्न, फसल बचाने में लगे किसान
CG NEWS : प्रदेश में लगातार बारिश से महानदी ने मचाया तांडव, तटीय इलाकों के हजारों एकड़ फसल जलमग्न, फसल बचाने में लगे किसान
SHARE

सरिया: CG NEWS : छत्तीसगढ़ में पिछले 3 दिनों से लगातार हो रही बारिश से महानदी में बाढ़ के कारण हजारों एकड़ फसल जलमग्न हो गए हैं। छत्तीसगढ़ के अंतिम छोर में स्थित ग्राम तोरा सबसे ज्यादा प्रभावित ग्राम बताया जा रहा है। इसी तरह ग्राम ठेंगा गुड़ी सबसे पहले बाढ़ की चपेट में आता है। और यहां भी हजारों एकड़ फसल जलमग्न हो गए हैं। लगातार बारिश के कारण सुबह से ही सरिया चंद्रपुर मार्ग बाधित है।

- Advertisement -

इन्हें भी पढ़ें : CG NEWS : तेज बारिश में बहा सड़क, SDM ने दिए जांच के आदेश

प्रसिद्ध तीर्थ स्थल पोरथधाम ऐतिहासिक स्वयंभू शिव मंदिर मे बाढ़ का पानी प्रवेश कर गया है। ग्रामीणों ने बताया महानदी का जल स्तर बढ़ता ही जा रहा है। हालांकि जिला प्रशासन द्वारा अलर्ट जारी किया गया है। तटीय ग्रामों के लोग सजग हैं। स्थिति के अनुसार ग्रामीण अपनी सुरक्षा के लिए सुरक्षित स्थल पहुंच जाते हैं। वहीं अभी तक किसी भी प्रकार की कोई अप्रिय घटना की जानकारी नहीं मिली है।

- Advertisement -
Ad image
- Advertisement -

- Advertisement -

हजारों एकड़ धान फसल जलमग्न

- Advertisement -

हमारे संवाददाता वीरेंद्र सोनी ने महानदी के तटीय ग्रामों का ग्राउंड रिपोर्टिंग किया। जिसमें हजारों एकड़ धान फसल जलमग्न हो गए हैं। इसी तरह साग सब्जी की फसल भी जलमग्न होने के कारण किसानों को भारी नुकसान का सामना करना पड़ेगा। अपने आंखों से अपनी कड़ी मेहनत की कमाई की बर्बादी को देखते किसानों में मायूसी छाई हुई है। हालांकि प्रशासन प्रतिवर्ष मुआवजा देने की बात तो करता है। लेकिन मुआवजे के आश्वासन के अलावा पीड़ित किसानों को सहायता नहीं मिलता।

बहरहाल महानदी का जल स्तर बढ़ता ही जा रहा है। प्रशासन हर संभव मदद के लिए तैयार है। इस बार भी प्रशासन द्वारा ग्रामीणों को अलर्ट रहने की सूचना दे दी है। हालात गंभीर होने पर प्रशासन हर संभव मदद के लिए तैयार रहता है।

CG NEWS : फसल बचाने में लगे किसान

महानदी में आई भीषण बाढ़ के कारण ग्राम तोरा ,सूरजगढ़ ,सुरसी, रानीडीह, परसरामपुर, पोरथ के किसान अपने साग सब्जी की फसल को बचाने के लिए कड़ी मेहनत कर रहे हैं और ओने पौने दामों में बेचने को मजबूर हैं। ग्राम तोरा में सबसे ज्यादा मक्का का उत्पादन किया जाता है। बाढ़ के कारण जबरन किसानों को अपऩी फसल तोड़ने के लिए मजबूर कर दिया है। इसी तरह मिर्च की पैदावार भी सबसे ज्यादा इसी गांव में होता है। बाढ़ के कारण किसान साग सब्जी को सुबह से ही तोड़ने में लगे हुए हैं। और ओने पौने दामों में व्यापारी के यहां आकर ले रहे हैं।

उपज को सुरक्षित स्थान पहुंचा रहे हैं

महानदी में बाढ़ आने के कारण तटीय ग्रामों के लोग अपनी उपज को सुरक्षित स्थान पहुंचने में लगे हुए हैं इसी के साथ पशुधन को भी सुरक्षित स्थान के लिए अपने रिश्ते नातो के यहां पहुंच रहे हैं। बाढ़ राहत बचाओ टीम पहुंची सरिया महानदी में आई बाढ़ के कारण सुरक्षा के लिए रायगढ़ से बाढ़ राहत बचाव की टीम सरिया पहुंची और नगर पंचायत सरिया के सांस्कृतिक भवन में टीम को ठहराया गया है। सुरक्षा व्यवस्था के साथ टीम में 12 जवान शामिल है इसी तरह पुसौर क्षेत्र में भी टीम के 12 जवान पहुंच गए हैं।

TAGGED: cg news
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link Print
Previous Article Rahul Gandhi Defamation Case : SC से राहुल गांधी को बड़ी राहत, गरियाबंद में कांग्रेसियों ने लगाये सत्यमेव जयते और राहुल गांधी ज़िंदाबाद के नारे, एक दूसरे को लड्डू खिलाकर मनाया जश्न
Next Article Surajpur Breaking : उफनते नाले को पार करते समय युवक पानी में बाह, डूबने से हुई मौत, मौके पर पहुंची NDRF की टीम  Surajpur Breaking : उफनते नाले को पार करते समय युवक पानी में बाह, डूबने से हुई मौत, मौके पर पहुंची NDRF की टीम 

Latest News

RAIPUR NEWS : धरसीवां के संभव स्टील प्लांट से 4 बाल श्रमिक बरामद
RAIPUR NEWS : धरसीवां के संभव स्टील प्लांट से 4 बाल श्रमिक बरामद
छत्तीसगढ़ रायपुर May 9, 2025
CG NEWS :वार्ड 69 की पाइपलाइन समस्या का समाधान, सूर्यप्रकाश उपाध्याय और वार्डवासियों के प्रयास लाए रंग
Grand News छत्तीसगढ़ रायपुर May 9, 2025
CG NEWS :”समाधान शिविर में सीएमएचओ पहुंचे।” शिविर में विभाग के द्वारा दी जारी सुविधाओं कि समीक्षा की।
Grand News छत्तीसगढ़ May 9, 2025
CG NEWS :नौनिहालों के दिलों में भी बसते हैं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय
Grand News छत्तीसगढ़ May 9, 2025
Follow US
© 2024 Grand News. All Rights Reserved. Owner - Rinku Kahar. Ph : 62672-64677.
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?