Grand NewsGrand News
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Search
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading:  CG NEWS : छत्तीसगढ़ परब को बढ़ावा : आदिवासी संस्कृति को बढ़ावा देने देवगुड़ी की राशि 1 लाख से बढ़ाकर पांच लाख तक
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
Font ResizerAa
Grand NewsGrand News
Search
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Grand Newsछत्तीसगढ़रायपुर

 CG NEWS : छत्तीसगढ़ परब को बढ़ावा : आदिवासी संस्कृति को बढ़ावा देने देवगुड़ी की राशि 1 लाख से बढ़ाकर पांच लाख तक

Desk
Last updated: 2023/08/05 at 2:56 PM
Desk
Share
3 Min Read
संस्कृति
संस्कृति
SHARE

रायपुर। CG NEWS : छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने विश्व आदिवासी दिवस पर 9 अगस्त 2022 से शासकीय अवकाश का लाभ देकर उनकी बरसों की मांग पूरी कर दी है। छत्तीसगढ़ में आदिवासी संस्कृति की अपनी एक विशिष्ट पहचान है। उनकी बोली भाषा, संस्कृति, परम्परा और रीति रिवाजों से जाना जाता है। ताकि अपने रीति रिवाजों और त्योहार को हर्षाेल्लास के साथ मना सकें, छत्तीसगढ़ शासन उनके विकास के लिए अनेकों काम कर रही है। आदिवासी संस्कृति को बढ़ावा देने के लिए आदिवासी सांस्कृतिक का परिक्षण एवं विकास योजनान्तर्गत आदिवासी बाहुल्य क्षेत्रों में आदिवासियों के पूजा एवं श्रद्धा स्थलों पर देवगुड़ी के निर्माण मरम्मत योजना संचालित है। विगत साढ़े चार वर्षों में देवगुड़ी ठाकुरदेव एवं सांस्कृतिक केंद्र घोटुल निर्माण, मरम्मत योजना अंतर्गत प्रदाय की जाने वाली राशि में उल्लेखनीय रूप से वृद्धि की गई है। प्रति देवगुड़ी की राशि 1 लाख रूपए से बढ़ाकर 5 लाख रुपए प्रति देवगुड़ी कर दिया गया। योजना के स्वरूप राशि में 5 गुना वृद्धि हुई है। इसके साथ ही अबुझमाड़िया जनजाति समुदायों में प्रचलित घोटुल प्रथा को संरक्षित रखने के लिए विशेष प्रयास किया जा रहा है।

छत्तीसगढ़ शासन ने विगत चार वर्षों में 2763 देवगुड़ी के लिए राशि 5185.83 लाख रुपए की स्वीकृति दी गई है। साथ ही अबुझमाड़िया संस्कृति के विकास और उत्थान के लिए बस्तर संभाग के नारायणपुर जिले में 104 घोटुल निर्माण के लिए राशि 470.00 लाख रुपए की स्वीकृति दी गई है। आदिवासी के त्योहारों को बढ़ावा देने के लिए मुख्यमंत्री आदिवासी परब सम्मान निधि योजना की शुरुआत की गई है। वित्तीय वर्ष 2023-24 में मुख्यमंत्री आदिवासी परब सम्मान निधि योजना अंतर्गत आदिवासियों में तीज, सरना, देवगुड़ी, नवाखाई, छेरछेरा, अक्ती, हरेली त्यौहारों, उत्सवों मेला, मड़ई जात्रा आदि पर्व की परम्परागत संस्कृति का विकास और उनके आगामी पीढ़ी को हस्तांतरण करने के लिए योजना की शुरुआत की गई है। अनुसूचित क्षेत्र की प्रत्येक ग्राम पंचायत को राशि उपलब्ध कराई जा रही है।

- Advertisement -
Ad image

मुख्यमंत्री आदिवासी परब सम्मान निधि योजना के तहत प्रत्येक ग्राम पंचायत को राशि 10 हजार रुपए दिए जाने का प्रावधान है। वित्तीय वर्ष 2023-24 में योजना के क्रियान्वयन के लिए राशि 5 लाख रुपए का प्रावधान किया गया है। वर्ष 2023-24 में वित्तीय नियमानुसार प्रथम किस्त की राशि 5 हजार के मान से 5633 ग्राम पंचायतों को डीबीटी के माध्यम से सीधे उनके खाते में राशि 281.85 लाख हस्तांतरित की गई।

- Advertisement -
TAGGED: # latest news, #छत्तीसगढ़, cg news, CG NEWS रायपुर, GRAND NEWS, GRAND NEWS CHHATTISGARH, आदिवासी संस्कृति, छत्तीसगढ़ परब को बढ़ावा, रायपुर
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link Print
Previous Article CG NEWS : मुख्यमंत्री बघेल ने अमित शाह के दौरे को लेकर कैसा तंज, कहा - अमित शाह बार-बार आते हैं और डंडा चलाकर चले जाते हैं CG NEWS : गोधन न्याय योजना की देशभर में हो रही सराहना, सीएम ने 15.72 करोड़ रूपए की राशि का किया अंतरित 
Next Article बिलासपुर CG TRAIN CANCEL : यात्रीगण ध्यान दें : छत्तीसगढ़ से गुजरने वाली 11 ट्रेनें कैंसिल, 6 से 10 अगस्त तक नहीं चलेंगी ये गाड़ियां

Latest News

Poet Surendra Dubey passed away : पद्मश्री कवि सुरेंद्र दुबे का निधन
Poet Surendra Dubey passed away : पद्मश्री सुरेंद्र दुबे का निधन, छत्तीसगढ़ और पूरे साहित्य जगत में शोक की लहर
Breaking News छत्तीसगढ़ रायपुर June 26, 2025
CG SUICIDE : प्राइवेट स्कूल की शिक्षिका ने की आत्महत्या, फंदे पर लटका मिला शव 
CG SUICIDE : प्राइवेट स्कूल की शिक्षिका ने की आत्महत्या, फंदे पर लटका मिला शव 
छत्तीसगढ़ रायगढ़ June 26, 2025
भगवान खुद कराते हैं लगान वसूली! देवभोग के ऐतिहासिक जगन्नाथ मंदिर की अनोखी परंपरा
Grand News June 26, 2025
GRAN DNEWS : भगवान खुद कराते हैं लगान वसूली! देवभोग के ऐतिहासिक जगन्नाथ मंदिर की अनोखी परंपरा
गरियाबंद छत्तीसगढ़ June 26, 2025
Follow US
© 2024 Grand News. All Rights Reserved. Owner - Rinku Kahar. Ph : 62672-64677.
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?