Grand NewsGrand News
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Search
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: CG BIG NEWS : आदिवासियों के उत्थान के लिए मुख्यमंत्री बघेल ने की कई महत्वपूर्ण घोषणाएं, बस्तर और सरगुजा वासियों को दी 1000 करोड़ रूपए से ज्यादा के विकास कार्याेें की सौगात
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
Font ResizerAa
Grand NewsGrand News
Search
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
छत्तीसगढ़

CG BIG NEWS : आदिवासियों के उत्थान के लिए मुख्यमंत्री बघेल ने की कई महत्वपूर्ण घोषणाएं, बस्तर और सरगुजा वासियों को दी 1000 करोड़ रूपए से ज्यादा के विकास कार्याेें की सौगात

Neeraj Gupta
Last updated: 2023/08/09 at 7:46 PM
Neeraj Gupta
Share
6 Min Read
CG NEWS : आगामी विधानसभा चुनाव में कमजोर विधायकों की जगह नए चेहरों को लाएगी कांग्रेस पार्टी - मुख्यमंत्री भूपेश बघेल 
CG NEWS : आगामी विधानसभा चुनाव में कमजोर विधायकों की जगह नए चेहरों को लाएगी कांग्रेस पार्टी - मुख्यमंत्री भूपेश बघेल 
SHARE

 

Contents
सरगुजा में भी मुख्यमंत्री ने की बड़ी घोषणाएं –        स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें                                                     नीरज गुप्ता                                                  8103416209                                                 8770902862 
- Advertisement -

 

- Advertisement -
Ad image
- Advertisement -

रायपुर। CG BIG NEWS : मुख्यमंत्री भूपेश बघेल आज जगदलपुर और सरगुजा जिले के सीतापुर में विश्व आदिवासी दिवस के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में शामिल हुए। उन्होंने इस दौरान आदिवासी बहुल बस्तर और सरगुजा वासियों को 2848 कार्यों का लोकार्पण तथा भूमिपूजन कर 1000 करोड़ रूपए से अधिक लागत के विकास कार्याेें की सौगात दी। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने इस मौके पर आदिवासियों के उत्थान के लिए कई महत्वपूर्ण घोषणाएं की।

- Advertisement -

 

- Advertisement -

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल द्वारा की गई घोषणा के तहत बस्तर संभाग के सभी जिला मुख्यालयों में बीएड और डीएड कॉलेज खोले जाएंगे। इसी तरह शासकीय महाविद्यालय तोकापाल एवं लोहंडीगुड़ा में 50-50 सीटर बालक-बालिका छात्रावास का निर्माण, उद्यमी विकास संस्थान गीदम रोड एवं जगदलपुर में आदिवासियों के संस्कृति के प्रतीक बुढ़ादेव गुडी निर्माण एवं मूर्ति स्थापना, भीमराव अम्बेडकर पूर्व माध्यमिक शाला बलिराम कश्यप वार्ड जगदलपुर का हाई स्कूल में उन्नयन, ग्राम बोदली से कहचेनार तक 10 कि.मी. नवीन डामर सड़क निर्माण, मुण्डागढ़ से लूलेर दलदली मलकानगिरी (ओडिसा) मार्ग लम्बाई 11 कि.मी मार्ग निर्माण, जगदलपुर में इंडोर स्टेडियम निर्माण कार्य की घोषणा की गई।

 

 

इसके अलावा धरमपुरा, जगदलपुर में पुलिस थाना भवन निर्माण की स्वीकृति, आदिवासी समाज के रोजगार संवर्धन हेतु शासकीय चिकित्सा महाविद्यालय, डिमरापाल में स्थित 07 दुकानों को आदिवासी समाजों को आबंटित किया जाएगा। मडरीमहु- उरुकपाल-कुमाकोलेंग लम्बाई 14.50 कि.मी. मार्ग निर्माण, मडरीमहु से उसकपाल तक लम्बाई 5 कि.मी. सड़क निर्माण, अलेवाही से ककनार तक पक्की सड़क निर्माण लम्बाई 30 कि.मी. सड़क निर्माण, बालक आश्रम बुरगुम वि.ख. बास्तानार हेतु भवन निर्माण की स्वीकृति, बालक आश्रम बोदली वि.ख. लोहण्डीगुडा हेतु भवन निर्माण की स्वीकृति की घोषणा की गई।

 

इसी तरह जिला न्यायालय जगदलपुर चौक जगदलपुर का नामकरण ‘‘भूमकाल चौक‘‘ के नाम पर किया जाना, जिला-बस्तर के धरमपुरा में ‘‘धरमु माहरा‘‘ के नाम से प्रवेश द्वार निर्माण की स्वीकृति, अवरतीह नदी में उच्च स्तरीय पुलिया निर्माण, हाई स्कूल नेतानार का हायर सेकण्डरी स्कूल में उन्नयन, शासकीय कन्या हाई स्कूल बड़े किलेपाल का हायर सेकेण्डरी स्कूल में उन्नयन, मक्का प्रोसेसिंग इकाई कोकोड़ी जिला कोंडागांव का नामकरण ‘‘माँ दंतेश्वरी मक्का प्रोसेसिंग ईकाई कोकोड़ी जिला-कोंडागांव‘‘ किया जाना, शासकीय आदर्श कन्या महाविद्यालय कोंडागांव का नामकरण ‘‘प्रमिला देवी नाग शासकीय आदर्श महाविद्यालय कोंडागांव‘‘ किया जाना, शासकीय पॉलीटेक्निक कांकेर का नामकरण घरमन देव कंडरा शासकीय पॉलीटेक्निक कांकेर किया जाना शामिल हैं।

 

सरगुजा में भी मुख्यमंत्री ने की बड़ी घोषणाएं –

 

मुख्यमंत्री बघेल ने सरगुजा जिले के सीतापुर में विश्व आदिवासी दिवस के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में कई महत्वपूर्ण घोषणाएं की। मुख्यमंत्री की घोषणा के अनुरूप बस्तर जिले के आसना स्थित बादल संस्थान की तर्ज पर सरगुजा में भी जनजातीय सांस्कृतिक केन्द्र की स्थापना की जाएगी। इसी तरह अम्बिकापुर में शासकीय बीएड कॉलेज की स्थापना, सरगुजा जिले में सभी 20 सीटर प्रीमैट्रिक आदिवासी छात्रावासों को 50 सीटर करने, शासकीय हायर सेकेंडरी स्कूल सीतापुर का नाम शहीद कृष्णनाथ किंडो के नाम पर रखने, सीतापुर में आदिवासी पोस्ट मैट्रिक 200 सीटर छात्रावास, खेल और कोचिंग स्पोर्ट्स एकेडमी स्थापित करने की घोषणा की।

 

इसके साथ ही सर्व आदिवासी भवन हेतु 25 लाख रूपए दिए जाने, ढेलसरा से धरमपुर मार्ग में मांड नदी पर 4.75 करोड़ की लागत से 125 मीटर पुलिया निर्माण, सर्व आदिवासी समाज एवं अन्य समाजों के लिए भूमि आबंटन, ढोढागांव-शिवनाथपुर मार्ग में मैनी नदी पर 10 करोड़ रूपए की लागत से 250 मीटर पुल निर्माण की घोषणा की। इसी प्रकार उरांव समाज को सामुदायिक भवन हेतु 20 लाख रूपये, मैनपाट में चैनपुर-खडगांव मार्ग 3.5 कि.मी. सड़क के पक्कीकरण हेतु अनुमानित लागत 5 करोड़ रूपए दिए जाने की घोषणा की।

 

इसी तरह मैनपाट को टूरिज्म हब बनाने के लिए जिले के आदिवासी वर्ग के शिक्षित बेरोजगार (युवक एवं युवतियों) को टूरिस्ट गाईड, होटल मैनेजमेंट, फोटोग्रॉफी कार्य, रिसेप्शनिस्ट कार्य, एडवेंचर स्पोर्ट्स का प्रशिक्षण दिलाये जाने की व्यवस्था किए जाने की घोषणा की। मुख्यमंत्री बघेल ने जिले के आदिवासी वर्ग के युवा एवं युवतियों को राष्ट्रीय /अन्तरराष्ट्रीय स्तर पर विभिन्न खेल विधाओं में भाग लेने के लिए आदिवासी विकास विभाग की ओर से आवश्यक आर्थिक सहायता प्रदान करने की घोषणा की।

 

इसके साथ ही अधिवक्ता संघ सीतापुर संघ की मांग पर तहसील कार्यालय में अधिवक्ताओं के लिए शेड एवं शौचालय निर्माण हेतु 15.00 लाख रूपए तथा मैनपाट विकासखण्ड में पैगा से नानदमाली तक 5 किलोमीटर सड़क निर्माण के लिए 7 करोड 50 लाख रूपए दिए जाने की घोषणा की।



        स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें 

                                                    नीरज गुप्ता 

                                                 8103416209 

                                                8770902862 

TAGGED: # latest news, CG BIG NEWS, CG BREAKING NEWS, cg news in hindi, GRAND NEWS, GRAND NEWS CHHATTISGARH, Latest News In CG, Latest News In Raipur, Raipur Latest News
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link Print
Previous Article High Court On Consensual Sex: 6 साल तक यौन संबंध के बाद महिला ने किया रेप का दावा, हाईकोर्ट ने कहा -अगर रिश्ते में लगाव कम तो मर्जी से बनाए संबंध रेप नहीं
Next Article Asia Cup 2023 : एशिया कप के लिए पाकिस्तान की टीम का एलान, इन दिग्गज प्लेयर्स को मिली जगह, इसदिन खेला जाएगा भारत-पाक के बीच मुकाबला   Asia Cup 2023 : एशिया कप के लिए पाकिस्तान की टीम का एलान, इन दिग्गज प्लेयर्स को मिली जगह, इसदिन खेला जाएगा भारत-पाक के बीच मुकाबला  

Latest News

Chhattisgarh : 45 साल बाद पूरी होगी पीपरछेड़ी सिंचाई परियोजना – मुख्यमंत्री साय ने दी ऐतिहासिक स्वीकृति
Chhattisgarh : 45 साल बाद पूरी होगी पीपरछेड़ी सिंचाई परियोजना – मुख्यमंत्री साय ने दी ऐतिहासिक स्वीकृति
छत्तीसगढ़ May 9, 2025
CG NEWS :महाराणा प्रताप जयंती पर निकाली शोभायात्रा, बेटियों ने दिखाया शौर्य 
Grand News छत्तीसगढ़ May 9, 2025
Airport closed : पाकिस्तान के साथ तनाव के बीच केंद्र सरकार का बड़ा फैसला, 15 मई तक बंद रहेंगे 24 एयरपोर्ट
Airport closed : पाकिस्तान के साथ तनाव के बीच केंद्र सरकार का बड़ा फैसला, 15 मई तक बंद रहेंगे 24 एयरपोर्ट
Breaking News NATIONAL देश May 9, 2025
India Pakistan War : भारतीय सशस्त्र बलों ने जम्मू, पठानकोट और सांबा में मार गिराए गए पाकिस्तानी ड्रोन, कई स्थानों पर किया गया ब्लैकआउट 
India Pakistan War : भारतीय सशस्त्र बलों ने जम्मू, पठानकोट और सांबा में मार गिराए गए पाकिस्तानी ड्रोन, कई स्थानों पर किया गया ब्लैकआउट 
Breaking News NATIONAL अंतराष्ट्रीय देश May 9, 2025
Follow US
© 2024 Grand News. All Rights Reserved. Owner - Rinku Kahar. Ph : 62672-64677.
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?