Grand NewsGrand News
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Search
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: CG NEWS : भाई-बहन के प्यार का प्रतीक रक्षाबंधन; रीपा में निर्मित स्थानीय राखियों से सजेंगी भाइयों की कलाइयाँ
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
Font ResizerAa
Grand NewsGrand News
Search
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Grand Newsछत्तीसगढ़सूरजपुर

CG NEWS : भाई-बहन के प्यार का प्रतीक रक्षाबंधन; रीपा में निर्मित स्थानीय राखियों से सजेंगी भाइयों की कलाइयाँ

Jagesh Sahu
Last updated: 2023/08/09 at 8:28 PM
Jagesh Sahu
Share
4 Min Read
CG NEWS : भाई-बहन के प्यार का प्रतीक रक्षाबंधन; रीपा में निर्मित स्थानीय राखियों से सजेंगी भाइयों की कलाइयाँ
CG NEWS : भाई-बहन के प्यार का प्रतीक रक्षाबंधन; रीपा में निर्मित स्थानीय राखियों से सजेंगी भाइयों की कलाइयाँ
SHARE

सूरजपुर : CG NEWS : रक्षाबंधन, भाई-बहन के प्यार का प्रतीक माना जाता है। भाई-बहन के पवित्र रिश्ते का पर्व, जो पूरे देश में धूमधाम से मनाया जाता है। जहां एक ओर इस त्योहार में चाइना से बनी राखियों से बाजार भर जाता है, और देश की अर्थव्यवस्था का एक बड़ा हिस्सा दूसरे देश में चले जाता है। वही इस वर्ष छत्तीसगढ़ शासन की महत्वाकांछी योजना महात्मा गांधी रुरल इंडस्ट्रियल पार्क (रीपा) अंतर्गत स्थानीय स्तर पर ही राखियों का निर्माण कर बाजार में उपलब्ध कराया जा रहा है।

इन्हें भी पढ़ें : CG BIG NEWS : आदिवासियों के उत्थान के लिए मुख्यमंत्री बघेल ने की कई महत्वपूर्ण घोषणाएं, बस्तर और सरगुजा वासियों को दी 1000 करोड़ रूपए से ज्यादा के विकास कार्याेें की सौगात

कलेक्टर संजय अग्रवाल के निर्देशानुसार एवं मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत लीना कोसम के मार्गदर्शन में जिले के कृष्णपुर ग्राम पंचायत में स्थापित रुरल इंडस्ट्रियल पार्क (रीपा) में बिहान योजना द्वारा गठित महिला स्वयं सहायता समूह की महिलाओं के द्वारा स्थानीय स्तर पर ही हस्तनिर्मित राखियों का निर्माण किया जा रहा है। समूह की महिलाओं के द्वारा सब्जियों के बीज, धान, बांस, मोतियों और रंग बिरंगे धागों से आकर्षक राखियों का निर्माण किया जा रहा है। ये रखियाँ स्थानीय कला के माध्यम से बनाई गई हैं, और इनमें स्थानीय संस्कृति और परंपराओं की छवि दिखाई जाती है।

- Advertisement -
Ad image

CG NEWS :  विकासखंड कार्यक्रम प्रबंधक माधुरी भण्डारी ने बताया की विकासखंड में महिला स्व सहायता समूह में महिलाओं द्वारा पूर्व में भी त्योहारों में रंग बिरंगे दिये, रखियाँ, गुलाल आदि का निर्माण करते आ रही है, किन्तु पहले यह बहुत सीमित मात्रा में ही किया जाता था। विगत वर्षों में उत्पादों का विक्रय कर महिलाओं में इस कार्य को करने का उत्साह बना हुआ था, किन्तु स्थान एवं पूंजी के अभाव में वे इसे वृहद स्तर पर नहीं कर पाती थी। छत्तीसगढ़ शासन की रीपा योजना से मशीनरी एवं सीड केपिटल मद से 11 लाख रुपये की आर्थिक सहायता प्राप्त हुआ एवं एक बड़ा शेड का निर्माण किया गया है। उक्त आर्थिक सहायता से महिलाओं द्वारा राखी, दिया, कपूर, मोमबत्ती, गुलाल, और अन्य त्योहार आधारित सामाग्री एवं पूजा सामग्री का निर्माण प्रारम्भ किया गया है।

- Advertisement -

माया स्व सहायता समूह की सदस्य सुनीता ने बताया की रीपा योजना द्वारा मिली आर्थिक सहायता से उनके समूह के सदस्यों ने इस बार अब तक 1.5 लाख रुपए से अधिक मूल्य की राखियाँ तैयार की गयी हैं, उक्त रखियों को स्थानीय बाज़ारों में होलसेल दुकानों में विक्रय किया जा रहा है, साथ ही जिला, विकासखंड मुख्यालय, विभिन्न हाट-बाजार जैसे महत्वपूर्ण स्थानो में स्वयं भी स्टाल लगा कर विक्रय किए जाने की तैयारी की गयी है।

- Advertisement -

समहू द्वारा तैयार राखियाँ 10, 15, 20, 30, 40, 50 रुपये में उपलब्ध रहेंगी। यह राखियां बाजार में उपलब्ध चाइनीज राखियों से भी सस्ते रेट पर विक्रय के लिए उपलब्ध रहेंगी। राखियों के अलावा समूह के सदस्यों द्वारा द्वारा राखी, दिया, कपूर, मोमबत्ती, गुलाल, और अन्य त्योहार आधारित सामग्री एवं पूजा सामग्री का निर्माण प्रारम्भ किया गया है।

TAGGED: # latest news, #photography, #छत्तीसगढ़, BIG NEWS, Breaking News, CG BREAKING NEWS, Cg Latest News, cg news, CG NEWS : भाई-बहन के प्यार का प्रतीक रक्षाबंधन, cg news in hindi, GRAND NEWS, GRAND NEWS CHHATTISGARH, GRAND NEWS Raipur, Raipur Hindi News, RAIPUR NEWS, ग्रैंड न्यूज़
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link Print
Previous Article viral fever : वायरल फीवर में दर्द से हैं परेशान, तो छुटकारा पाने के लिए अपनाएं ये घरेलू नुस्खें viral fever : वायरल फीवर में दर्द से हैं परेशान, तो छुटकारा पाने के लिए अपनाएं ये घरेलू नुस्खें
Next Article Ayushman Bharat Scheme: धांधली : आयुष्मान भारत योजना पर CAG रिपोर्ट में चौंकाने वाले खुलासे, 7.5 लाख रजिस्ट्रेशन, जो मर गए वो भी हुए ‘ठीक’

Latest News

Road Accident: अभनपुर में सड़क हादसा: अज्ञात वाहन की टक्कर से ग्रामीण गंभीर घायल, रायपुर रेफर
Grand News छत्तीसगढ़ दुर्घटना June 24, 2025
CG News : भटगांव में प्रतीक शर्मा द्वारा बाउंड्री वॉल तोड़कर अतिक्रमण का प्रयास, बढ़ती ज़मीन कब्जा प्रवृत्ति चिंता का विषय
Grand News छत्तीसगढ़ रायपुर June 24, 2025
CG News : अभनपुर पुस्तकालय की अव्यवस्था पर ग्रैंड न्यूज की खबर का बड़ा असर, प्रशासन ने सुधारी व्यवस्था
Grand News छत्तीसगढ़ June 24, 2025
CG NEWS: भीगती रही बारिश, नहीं भीगा उत्साह: अमलीपदर में रानी दुर्गावती बलिदान दिवस पर ऐतिहासिक रैली
Grand News गरियाबंद छत्तीसगढ़ June 24, 2025
Follow US
© 2024 Grand News. All Rights Reserved. Owner - Rinku Kahar. Ph : 62672-64677.
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?