Grand NewsGrand News
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Search
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: गरियाबंद ज़िले के समूह की दीदियों ने बनाई बीज वाली ईको फ्रेंडली राखी, इस्तेमाल के बाद फेंकने पर उग जाएंगे पौधे
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
Font ResizerAa
Grand NewsGrand News
Search
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Grand News

गरियाबंद ज़िले के समूह की दीदियों ने बनाई बीज वाली ईको फ्रेंडली राखी, इस्तेमाल के बाद फेंकने पर उग जाएंगे पौधे

Vijay Sinha
Last updated: 2023/08/11 at 6:45 PM
Vijay Sinha
Share
3 Min Read
SHARE

गरियाबंद , रक्षाबंधन त्यौहार पर सभी भाइयों की कलाईयों पर इको फ्रेंडली राखियां दिखेगी। गरियाबंद जिला प्रशासन की विशेष पहल से पैरी बंधन के तहत व राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन अंतर्गत जिले की 13 महिला समूहों के द्वारा बांस की कलात्मक राखियां, गोबर/मोती/रत्नजड़ित राखियों का निर्माण किया जा रहा है। कलेक्टर आकाश छिकारा के मार्गदर्शन में जिले के सभी विकासखण्डों में बड़े एवं बच्चों की कलात्मक पैरी राखियां का विविध कलाकृतियों के माध्यम से बड़े स्तर पर राखी का निर्माण किया जा रहा है। समूह द्वारा सुंदर, आकर्षक व पर्यावरण सुरक्षित राखियों का निर्माण किया जा रहा है। स्व-सहायता समूह की महिलाओं द्वारा अब तक 7000 राखी निर्माण उपरांत 2 हजार 235 राखियाँ विक्रय कर कुल 26 हजार 285 रूपये आय प्राप्त किया जा चुका है। महिला स्व-सहायता समूह की दीदियां द्वारा राखी तैयार करने में अनाज, धान, चावल, दालों के अलावा कुमकुम, मौली धागा का उपयोग किया जा रहा है। समूह की दीदियों द्वारा बड़े पैमाने पर रत्नजड़ित/मोती /गोबर/बांस से भी राखी बनाई जा रही है। इन राखियों की जिला कार्यालय गरियाबंद एवं राजधानी रायपुर तक काफी मांग है। दीदियों ने इस साल लगभग 40 हजार राखियां तैयार करने का लक्ष्य रखा है। रक्षाबंधन के बाद भाई चाहें तो बीजों से बनी राखियों को गमले में लगा सकते है। इन बीजों से निकलने वाले पौधे लंबे समय तक भाई बहन के स्नेह के प्रतीक के रूप में दिखते रहेंगे। महिला स्व-सहायता समूहों को राखी तैयार करने से लेकर बाजार उपलब्ध कराने तक में जिला प्रशासन मदद कर रहा है। इन इको फ्रेंडली राखियों की कीमत 30 रूपये से लेकर 250 रूपये तक है।

- Advertisement -

जिला प्रशासन गरियाबंद की विशेष पहल पैरी बंधन – पैरी बंधन के नाम से हजारों की संख्या में राखियां बना रही समूह की दीदियों को जिला प्रशासन द्वारा स्वावलंबी बनाने की दिशा में सशक्त प्रयास किया जा रहा है। बंधन नेह का, बहनों के स्नेह का, पुनीत बंधन, बढ़ेगा गौधन, आओ बच्चों बांधे, पैरी का पवित्र रक्षा सूत्र, बच्चों का हाथ, पैरी बन्धन के साथ, मोतियों से बंधा, पैरी का अटूट बंधन, रत्नों से जड़ा, पैरी का अटूट बंधन जैसे स्लोगन के साथ इस पैरी बंधन अभियान को आगे बढ़ाया जा रहा है। इन समस्त राखियों के विक्रय हेतु सी-मार्ट, जिला गरियाबंद को विक्रय केन्द्र बनाया गया है। कुछ ही दिनों में समूह द्वारा निर्मित राखियों के विक्रय हेतु जिला व विकासखण्ड स्तर पर स्टॉल की भी व्यवस्था की जायेगी। साथ ही राखी निर्माण कार्य में लगी समस्त दीदियों को प्रोत्साहित किया जायेगा। इस कार्य में डीपीएम, बीपीएम, क्षेत्रीय समन्वयक, पीआरपी एनआरएलएम् जिला गरियाबंद द्वारा विशेष प्रयास किया जा रहा है।

- Advertisement -
Ad image
- Advertisement -
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link Print
Previous Article CG NEWS : मधुमक्खियों के झुंड ने पांच साल के बच्चे पर किया हमला, बचाने दौड़ी मां पर नहीं बच पाई मासूम की जान   CG NEWS : मधुमक्खियों के झुंड ने पांच साल के बच्चे पर किया हमला, बचाने दौड़ी मां पर नहीं बच पाई मासूम की जान  
Next Article CG ACCIDENT NEWS : घर लौटते वक्त किराना व्यवसायी की मौत, अज्ञात वाहन की टक्कर से हुआ हादसा  CG ACCIDENT NEWS : घर लौटते वक्त किराना व्यवसायी की मौत, अज्ञात वाहन की टक्कर से हुआ हादसा 

Latest News

BREAKING NEWS : इस जिले में ड्रोन के इस्तेमाल पर लगा प्रतिबंध
Grand News May 10, 2025
 BREAKING NEWS : अब टीवी चैनलों में बार-बार नहीं बजेगा खतरे के सायरन, भारत सरकार ने जारी किया निर्देश  
Breaking News छत्तीसगढ़ देश May 10, 2025
India Pakistan war : पीएम आवास पर हुई हाई लेवल बैठक, प्रधानमंत्री मोदी, राजनाथ और तीनों सेना प्रमुखों के अलावा CDS और NSA अजीत डोभाल भी रहे मौजूद
Breaking News देश May 10, 2025
CG BREAKING : छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट का बड़ा फैसला, राज्य सरकार को संविदा और दैनिक वेतनभोगियों को 60 दिन में नियमित करने का दिया आदेश
Grand News May 10, 2025
Follow US
© 2024 Grand News. All Rights Reserved. Owner - Rinku Kahar. Ph : 62672-64677.
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?