Grand NewsGrand News
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Search
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: मतदाता जागरूकता अभियान:मानव श्रृंखला बना कर दिया मतदान का संदेश, अधिकारी और कर्मचारी भी हुए शामिल
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
Font ResizerAa
Grand NewsGrand News
Search
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Grand News

मतदाता जागरूकता अभियान:मानव श्रृंखला बना कर दिया मतदान का संदेश, अधिकारी और कर्मचारी भी हुए शामिल

Vijay Sinha
Last updated: 2023/08/12 at 2:27 PM
Vijay Sinha
Share
2 Min Read
SHARE

गरियाबंद/ मतदाता जागरूकता कार्यक्रम के तहत आज लगभग 500 स्कूली बच्चों और स्वसहायता समूह की महिलाओं ने मानव श्रृंखला बनाकर शत् -प्रतिशत मतदान और मताधिकार का उपयोग करने लोगों को संदेश दिया। मतदाता जागरूकता के तहत जिलेभर में विभिन्न गतिविधियों का आयोजन किया गया। गरियाबंद के गांधी मैदान में महिला और बच्चों ने मिलकर मतदाता जागरूकता रैली निकाली। यह रैली इंडोर स्टेडियम में पहुंचने केे पश्चात मानव श्रृंखला का निर्माण किया गया। महिला और बच्चों ने गरियाबंद जिले के नक्शे को मानव श्रृंखला के रूप में प्रदर्शित किया। साथ ही शत-प्रतिशत वोट का भी मानव श्रृंखला निर्माण किया। इसके अलावा महिला समूहों ने चुनई तिहार शब्द को मानव श्रृंखला के रूप में प्रदर्शित कर लोगों को मतदान के लिए प्रोत्साहित किया। इसके तहत छात्र -छात्राओं ने लोगों को मतदाता सूची में अपना नाम जोड़वाने का आह्वान किया। इसके अलावा इंडोर स्टेडियम में ईव्हीएम मशीन भी प्रदर्शित किया गया। इसके माध्यम से लोगों को मॉकपोल और वोटिंग प्रक्रिया की जानकारी दी गई। इस अवसर पर जिला पंचायत की मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्रीमती रीता यादव, अपर कलेक्टर अविनाश भोई, संयुक्त कलेक्टर नवीन भगत, उप संचालक पंचायत श्रीमती पदमनी हरदेल सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित थे।
कलेक्टर श्री आकाश छिकारा ने कहा कि जिले में मतदाता सूची का विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण का कार्य जारी है। इसके अंतर्गत मतदाता सूची में नाम जोड़ने, काटने और संशोधन करने कार्य किया जा रहा है। उन्होंने 01 अक्टूबर 2023 को 18 वर्ष पूर्ण करने वाले युवक-युवतियों से भी अपना नाम मतदाता सूची में जोड़वाने की अपील की। साथ ही विवाह करके अपने ससुराल आये नवविवाहितों को भी नए जगह पर अपना नाम सूची में जोड़वाने की अपील की।

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link Print
Previous Article Shiva Mahapuran Story : नौ दिवसीय शिव महापुराण कथा में पहुंचे नेता प्रतिपक्ष चंदेल और रामविचार नेताम, पंडित राजेन्द्र शास्त्री से लिए आशीर्वाद
Next Article बड़ी खबर : राजधानी के सेंट्रल जेल में एक बंदी की कोरोना से मौत, दो हालत बेहद गंभीर... क्या फिर मिलेगी कैदियों को "पैरोल" ? जानिए इस खबर से RAIPUR NEWS : केंद्रीय जेल में कैदी की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत, परिजनों ने लगाया जेल प्रशासन पर आरोप

Latest News

CG CORONA: इंसाफ की कुर्सी तक पहुंचा कोरोना वायरस, हाईकोर्ट के जज निकले कोरोना पॉजिटिव, अफसरों के दावों की खुली पोल
CG CORONA: इंसाफ की कुर्सी तक पहुंचा कोरोना वायरस, हाईकोर्ट के जज निकले कोरोना पॉजिटिव, अफसरों के दावों की खुली पोल
Breaking News Grand News छत्तीसगढ़ बिलासपुर June 7, 2025
Durg Breaking: अवैध गुटका-सुपारी फैक्ट्री पर पड़ी प्रशासन रेड, 52 हजार किलो माल जब्त, कारखाना सील
Durg Breaking: अवैध गुटका-सुपारी फैक्ट्री पर पड़ी प्रशासन की रेड, 52 हजार किलो माल जब्त, कारखाना सील
Grand News छत्तीसगढ़ दुर्ग June 7, 2025
CG : छत्तीसगढ़ में बीयर लवर्स के लिए खुशखबरी, गन्ने रास की तरह गिलास में मिलेगा बीयर, इतने में मिलेगी लाइसेंस की चाबी
CG : छत्तीसगढ़ में बीयर लवर्स के लिए खुशखबरी, गन्ने रस की तरह गिलास में मिलेगा बीयर, इतने में मिलेगी लाइसेंस की चाबी
Breaking News Grand News छत्तीसगढ़ रायपुर June 7, 2025
CG : चांपा थाना में बकरीद को लेकर शांति समिति की बैठक
CG : चांपा थाना में बकरीद को लेकर शांति समिति की बैठक
Grand News छत्तीसगढ़ जांजगीर-चांपा June 7, 2025
Follow US
© 2024 Grand News. All Rights Reserved. Owner - Rinku Kahar. Ph : 62672-64677.
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?