Grand NewsGrand News
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Search
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: CG NEWS : कीर्तिशेष देवीप्रसाद चौबे की स्मृति में आयोजित वसुंधरा समारोह में शामिल हुए मुख्यमंत्री, 23 वें वसुंधरा सम्मान से सम्मानित हुए पत्रकार सुधीर सक्सेना
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
Font ResizerAa
Grand NewsGrand News
Search
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Grand Newsछत्तीसगढ़रायपुर

CG NEWS : कीर्तिशेष देवीप्रसाद चौबे की स्मृति में आयोजित वसुंधरा समारोह में शामिल हुए मुख्यमंत्री, 23 वें वसुंधरा सम्मान से सम्मानित हुए पत्रकार सुधीर सक्सेना

Jagesh Sahu
Last updated: 2023/08/14 at 5:42 PM
Jagesh Sahu
Share
5 Min Read
CG NEWS : कीर्तिशेष देवीप्रसाद चौबे की स्मृति में आयोजित वसुंधरा समारोह में शामिल हुए मुख्यमंत्री, 23 वें वसुंधरा सम्मान से सम्मानित हुए पत्रकार सुधीर सक्सेना
CG NEWS : कीर्तिशेष देवीप्रसाद चौबे की स्मृति में आयोजित वसुंधरा समारोह में शामिल हुए मुख्यमंत्री, 23 वें वसुंधरा सम्मान से सम्मानित हुए पत्रकार सुधीर सक्सेना
SHARE

रायपुर : CG NEWS : जो स्वांतः सुखाय और जनहित में लिखते हैं, उन्हें अपनी कलम कभी रोकनी नहीं चाहिए। उन्हें नियमित लिखना चाहिए। जब इनके द्वारा लिखी प्रामाणिक और सच्ची सामग्री पहुंचेगी तो प्रायोजित रूप से फैलाये जा रहे झूठ को लोग स्वतः ही जान जाएंगे। यह बात मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कीर्तिशेष देवीप्रसाद चौबे की स्मृति में मुख्यमंत्री निवास कार्यालय में आज आयोजित वसुंधरा सम्मान समारोह के मौके पर कही। यह सम्मान वरिष्ठ साहित्यकार- पत्रकार सुधीर सक्सेना को मुख्यमंत्री ने प्रदान किया।

इन्हें भी पढ़ें : BIG NEWS : DIG कमलोचन कश्यप को मिलेगा राष्ट्रपति पदक, छग के 35 पुलिसकर्मियों और अधिकारीयों का नाम शामिल, देखें लिस्ट…

मुख्यमंत्री ने कार्यक्रम में कहा कि शब्दों को संजोना एक कठिन विधा है। उसमें भावनाएं पिरोना और भी कठिन है। छत्तीसगढ़ी समाज बहुत सरल सहज है लेकिन यह सहजता आसान नहीं है। बहुत प्रयत्न से यह सफलता मिलती है। यह सरलता लोगों को इतनी भाती है कि जो भी एक बार छत्तीसगढ़ आता है छत्तीसगढ़ उसे अपना लेता है। यह छत्तीसगढ़िया भोलापन है, जो सबको अच्छा लगता है। यही हमारी पूंजी है, हमारी थाती है। यही सरलता देवीप्रसाद चौबे में थी। यही सरलता कबीर, घासीदास में मिलती है। मुख्यमंत्री ने कहा कि देवीप्रसाद चौबे जी गांधीवादी थे। गांधी जी में अहिंसा की पराकाष्ठा मिलती है। आलोचना को सहने की गहरी शक्ति उनके पास थी। जब उनकी हत्या हुई तो भी उन्होंने हे राम कहा।

- Advertisement -
Ad image

- Advertisement -

CG NEWS :  मुख्यमंत्री ने कहा कि सोशल मीडिया पर कोई आपसे असहमत है और आप उग्र नहीं हो रहे तो समझिये कि आप गांधी जी के रास्ते पर चल रहे हैं। इस मौके पर अपने संबोधन में सुधीर सक्सेना ने कहा कि किसी भी पुरस्कार की महत्ता का आंकलन इस बात से होता है कि वो निरंतरता रचती है या नहीं। इसका निर्धारण इस बात से भी होता है कि यह पुरस्कार किन लोगों को पूर्व में सम्मानित किया जा चुका है। इस दृष्टि से यह पुरस्कार मेरे लिए संतोष का विषय है। पुश्किन का कहना है कि कोई भी सम्मान कवि के हृदय में होता है। मेरे लिए यह मेरे सरोकारों का सम्मान है। छत्तीसगढ़ में मुझे जो प्रेम मिला है। वो अद्वितीय है। जो भी प्यार से मिला, हम उसी के हो लिए, यह छत्तीसगढ़ की खासियत है।

- Advertisement -

छत्तीसगढ़ से अपने जुड़ाव के संबंध में बताते हुए सक्सेना ने बताया कि उनकी पत्नी रायपुर की ही बेटी है। आज उनकी स्मृतियां ही बाकी हैं लेकिन इस मौके पर वे होती तो उन्हें बहुत खुशी होती। उन्होंने कहा कि 1978 में पहली बार यहां आया, तभी से हर साल यहां आता रहा हूँ। इसने मुझे मोहपाश में बांध लिया है। मैं जब भी यहां आता हूँ तो लगता है मैं घर लौटा हूँ। इस सम्मान से बड़ी जिम्मेदारी भी आई है। निरंतर सरोकारों से जुड़े रहने की जिम्मेदारी है।

इस अवसर पर मुख्य वक्ता पत्रकार राजेश बादल ने भी अपनी बात रखी। उन्होंने आंचलिक पत्रकारिता की चुनौतियों तथा इनके महत्व के विषय में विस्तार से अपनी बात की। साथ ही वर्तमान परिदृश्य में पत्रकारिता के समक्ष चुनौतियों पर भी अपनी बात रखी।

इस मौके पर गृह मंत्री ताम्रध्वज साहू, पंचायत एवं ग्रामीण विकास तथा स्कूल शिक्षा मंत्री रवींद्र चौबे, संस्कृति मंत्री  अमरजीत भगत, विधायक अमितेश शुक्ला, पद्मश्री तथा इंदिरा संगीत एवं कला विवि खैरागढ़ की कुलपति मोक्षदा चंद्राकर, गौसेवा आयोग के अध्यक्ष महंत राजेश्री रामसुंदर दास, पूर्व विधायक प्रदीप चौबे एवं अन्य गणमान्य अतिथि मौजूद थे। इस दौरान वसुंधरा सम्मान के संयोजक विनोद मिश्र, निर्णायक समिति के अध्यक्ष दिवाकर मुक्तिबोध, आयोजन समिति के अध्यक्ष डॉ. अरुण कुमार श्रीवास्तव तथा आयोजन समिति के सचिव मुमताज एवं अन्य अतिथि मौजूद रहे।

TAGGED: # latest news, #छत्तीसगढ़, BIG NEWS, Cg Latest News, CG LATEST UPDATE NEWS, cg news, CG NEWS : कीर्तिशेष देवीप्रसाद चौबे की स्मृति में आयोजित वसुंधरा समारोह में शामिल हुए मुख्यमंत्री, cg news in hindi, GRAND NEWS, GRAND NEWS CHHATTISGARH, GRAND NEWS Raipur, Raipur Latest News, RAIPUR NEWS, ग्रैंड न्यूज़
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link Print
Previous Article CG CRIME : पुलिस ने कुएं में मिले नर कंकाल की गुत्थी सुलझाई, आरोपी प्रेमी ने ऐसे दिया था वारदात को अंजाम, पढ़िए पूरी खबर CG CRIME : पुलिस ने कुएं में मिले नर कंकाल की गुत्थी सुलझाई, आरोपी प्रेमी ने ऐसे दिया था वारदात को अंजाम, पढ़िए पूरी खबर 
Next Article Independence Day 2023 : CM भूपेश ने प्रदेशवासियों को स्वतंत्रता दिवस की दी शुभकामनाएं, कहा- आजादी के लिए अपने प्राण न्यौछावर करने वाले उन सभी योद्धाओं, शहीदों और वीर जवानों को नमन Independence Day 2023 : CM भूपेश ने प्रदेशवासियों को स्वतंत्रता दिवस की दी शुभकामनाएं, कहा- आजादी के लिए अपने प्राण न्यौछावर करने वाले उन सभी योद्धाओं, शहीदों और वीर जवानों को नमन

Latest News

GRAND NEWS : दशमेश सेवा सोसाइटी द्वारा मेकाहारा अस्पताल परिसर में हर रविवार को जरूरतमंदों के लिए लंगर सेवा आयोजन 
Grand News June 8, 2025
Chhattisgarh Crime : तू किसी और की नहीं हो सकती…  सनकी आशिक ने अपनी एक्स-गर्लफ्रेंड के सीने में मारा चाकू
Chhattisgarh Crime : तू किसी और की नहीं हो सकती…  सनकी आशिक ने अपनी एक्स-गर्लफ्रेंड के सीने में मारा चाकू
कोरबा क्राइम छत्तीसगढ़ June 8, 2025
Chhattisgarh : अब रविवार को भी खुली रहेगी सेन्ट्रल लाइब्रेरी, प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे विद्यार्थियों को मिलेगा लाभ
Chhattisgarh : अब रविवार को भी खुली रहेगी सेन्ट्रल लाइब्रेरी, प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे विद्यार्थियों को मिलेगा लाभ
छत्तीसगढ़ June 8, 2025
Tata Nano EV : मिडिल क्लास के लिए बड़ी खुशखबरी, TATA ने लॉन्च किया 440km रेंज वाली TATA Nano EV Car, कीमत जानकर हो जाएंगे हैरान 
BUDGET देश लाइफस्टाइल June 8, 2025
Follow US
© 2024 Grand News. All Rights Reserved. Owner - Rinku Kahar. Ph : 62672-64677.
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?